Maharastra Lockdown 4.0 Guidelines: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को लॉकडाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइन्स जारी की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में चिह्नित किए गए रेड जोन में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री का कहना था कि यदि यहां छूट दे दी गई तो संक्रमण फिर से बढ़ सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन जोन को सुरक्षित रखना और रेड जोन को ग्रीन जोन में बदलना हमारी प्राथमिकता है। ठाकरे ने कहा कि रेड जोन में किसी भी उद्योग नहीं खोलने दिया जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब तक राज्य सरकार की तरफ से 50 हज़ार उद्योग-कारखानों को शुरू करने की इजाजत दी गई है। इनमें पांच लाख मज़दूर काम कर रहे हैं। वहीं, दूसरे राज्यों के मज़दूर वापस चले गए है। ऐसे में अब हमारे सामने चुनौती बहुत बड़ी है। यदि उद्योगों के लिए मैनपावर की कमी होती है तो महाराष्ट्र के लोगों आगे आना चाहिए।
Coronavirus Live update: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट….
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की भाषा में कहें तो महाराष्ट्र को आत्मनिर्भर करने के लिए अब भूमिपुत्रों ने आगे आना चाहिए।’ उद्धव ने कहा कि हमने अब तक 5 लाख से अधिक प्रवासियों की सुरक्षित राज्य वापसी की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उनसे पैदल यात्रा न करने की अपील करता हूं। हम उनके लिए ट्रेनों और बसों की व्यवस्था कर रहे हैं।
मालूम हो कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,033 नए मामले आने के साथ ही राज्य में सोमवार तक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 35,058 हो गई है।
Coronavirus/COVID-19 और Lockdown से जुड़ी अन्य खबरें जानने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें: Lockdown 4.0 Full Update: 14 दिन के लिए और बढ़ा देश में लॉकडाउन, अब 3 के बजाय 5 होंगे जोन्स; प्लेन-ट्रेन व मेट्रो रहेगी बंद। Lockdown 4.0 Guidelines में किन चीजों को मंजूरी और किन्हें नहीं, देखें डिटेल में। कोरोना, लॉकडाउन की मार: ‘घर पर पड़ी है पति की लाश, बस पहुंचा दो गांव’, दिल्ली में फंसी महिला का दर्द। मजदूरों का मुद्दाः मोदी सरकार पर बरसे RSS से जुड़े संगठन के नेता, बोले- श्रमिकों को मारोगे भी, फिर रोने भी न दोगे। MyGov.in COVID-19 Trackers: इन 13 तरीकों से पा सकते हैं Corona से जुड़ी आधिकारिक जानकारी। IRCTC: मरीजों, बुजुर्गों को लाने-ले-जाने को स्टेशन पर मिलती है बैट्री कार, जानें कैसे।