Bihar Politics LIVE: बिहार की सियासत का पारा इस वक्त गर्म है। उसकी सबसे बड़ी वजह हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मीडिया रिपोर्ट्स में शुक्रवार को दावा किया गया कि नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से रविवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसको लेकर बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में मंथन चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि नीतीश सीएम बनेंगे और बीजेपी के दो डिप्टी सीएम होंगे। सूत्रों ने यह भी कहा कि इस समय विधानसभा भंग नहीं की जाएगी और चुनाव नहीं होंगे। वैसे भी बिहार में अगले साल मतदान होना है, इसलिए यह समझ में आता है कि कोई भी पार्टी जल्दबाजी में नहीं है।

Live Updates

Bihar Politics LIVE: सीएम नीतीश कुमार पाला बदलकर बीजेपी के साथ फिर शामिल हो सकते हैं

22:49 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: VIP चीफ बोले- अभी कुछ नहीं मालूम

वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा- अभी मुझे ज्यादा जानकारी नही है, सरकार अभी तक गिरी नहीं है।

22:43 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: ललन बाबू को कभी राजद पसंद नहीं करेगी- गोपाल मंडल

यह पूछे जाने पर कि क्या जदयू सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह राजद में शामिल होंगे, जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा, “राजद ललन सिंह को कभी पसंद नहीं करेगी, उन्होंने सभी को जेल भेजने वाले ललन बाबू ही हैं।राजद में उन्हें कोई नहीं पूछेगा…”

20:19 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार जल्द ही भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटेंगे- जीतनराम मांझी

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटेंगे। नीतीश कुमार के राजग से हाथ मिलाने के समय के बारे में पूछे जाने पर मांझी ने कहा, ‘‘यह किसी भी क्षण हो सकता है।’’

20:15 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: नीतीश नहीं उठा रहे लालू यादव का फोन?

आजतक न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि नीतीश कुमार लालू यादव का फोन नहीं उठा रहे हैं। लालू यादव ने 5 बार नीतीश को फोन किया।

19:49 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: मैं साधारण कार्यकर्ता हूं- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह का स्टैंड बदलता नजर आ रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा – हमारे दरवाजे तो सदा बंद हैं, मैं कार्यकर्ता हूं, पार्टी सर्वोपरि है।

19:30 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: व्यक्ति बलवान नहीं होता है, समय बलवान होता है- पशुपति पारस

पशुपति पारस ने कहा कि व्यक्ति बलवान नहीं होता, समय बलवान होता है, हम एनडीए के साथ हैं- पशुपति पारस

19:09 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: नीतीश जहां जाएंगे, हम उनका अनुसरण करेंगे- गोपाल मंडल

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (नीतीश कुमार) जहां भी जाएंगे, हम उनका अनुसरण करेंगे. जेडीयू के विधायक मजबूत हैं इसलिए उन्हें तोड़ना संभव नहीं है. लोग अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनका सम्मान नहीं किया गया; उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था – गोपाल मंडल

19:07 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: लालू प्रसाद को धोखा देगा, जनता उसे धोखा देगी- RJD MLA

हमारे लालू प्रसाद यादव को किसी ने धोखा नहीं दिया है और ना ही कोई दे सकता है. जनता ही उन्हें धोखा दे सकती है, वरना किसी में वो ताकत नहीं है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम सरकार में हैं या नहीं, हम लोगों के लिए काम करेंगे। – रीतलाल यादव

18:42 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: बिहार में 45 BAS अधिकारियों का ट्रांसफर

बिहार सरकार ने 45 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पटना के डीएम का ट्रांसफर कर दिया गया है।

18:36 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: बिहार कांग्रेस ने कल बुलाई मीटिंग

बिहार कांग्रेस विधायक डॉ. शकील अहमद खान ने बताया कि चल रही खबरों की कोई पुष्टि नहीं है। हमारे विधायकों के बारे में भी गलत बयान चलाए जा रहे हैं।

18:32 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: मुझे कोई जानकारी नहीं- पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी

बीजेपी नेता और बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें नीतीश-तेजस्वी मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा की तैयारियों की बात करने गए थे।

18:25 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: सीएम आवास पर नीतीश की फिर बैठक

Bihar Politics LIVE: बिहार में सीएम पर फिर से बैठक हो रही है। जेडीयू के बड़े नेता बैठक में मौजूद हैं।

17:52 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: कल्पना नहीं कर सकता कि नीतीश कुमार एनडीए में लौटेंगे- शिवानंद तिवारी

मैं कल्पना नहीं कर सकता कि नीतीश कुमार (एनडीए में) लौटेंगे। वह क्या चाहते हैं कि इतिहास उन्हें किस रूप में याद रखे? वह ऐसा कदम कैसे उठा सकता है?- राजद नेता शिवानंद तिवारी

17:50 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: नीतीश न पहले असमंजस में थे, न आज असमंजस में हैं- नीरज कुमार

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि हम पूरी तरह सहज हैं…

17:48 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: पार्टी के फैसले का पालन करेंगे- विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा से नीतीश कुमार के राजग में वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे अटकलों के पीछे की सच्चाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें नेतृत्व द्वारा सामूहिक रूप से निर्णय लिये जाते हैं। जो भी निर्णय लिया जाएगा हम सभी उसका पालन करेंगे।’’

सिन्हा बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर आयोजित बिहार भाजपा नेताओं की बैठक में भी उपस्थित थे।

17:36 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: ‘एक – दो दिन में गिर जाएगी बिहार सरकार’

मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने दावा किया है कि एक-दो दिन में बिहार की सरकार गिर जाएगी।

17:32 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: उपेंद्र कुशवाह से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय

उपेंद्र कुशवाह से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय

17:18 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: 27,28 को बीजेपी की मीटिंग- सूत्र

बीजेपी ने बिहार में पार्टी यूनिट की कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 27, 28 जनवरी को होगी। बीजेपी के इंचार्ज विनोद तावड़े कल पटना जा सकते हैं- सूत्र

17:13 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: बीजेपी के संपर्क में कांग्रेस के 10 विधायक- मीडिया रिपोर्ट्स

एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस के दस से ज्यादा विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।

17:03 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: हमें उम्मीद है नीतीश एनडीए में नहीं जाएंगे- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि उम्मीद है नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे।

17:01 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: करीबियों के साथ मीटिंग कर रहे तेजस्वी

तेजस्वी यादव अपने करीबियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं

16:46 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: अशोक चौधरी भी टाल गए तेजस्वी पर सवाल

तेजस्वी की अनुपस्थिति के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि इस सवाल का जवाब वे ही दे सकते हैं।

16:45 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: राजभवन के कार्यक्रम में क्यों शामिल नहीं हुए तेजस्वी यादव?

बीजेपी नेता विजय चौधरी ने कहा कि इस सवाल का जवाब तेजस्वी ही दे सकते हैं।

16:33 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: तेजस्वी यादव राजभवन क्यों नहीं आए?

इस सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा- जो नहीं आए उनसे ये सवाल करिए

16:31 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: राजभवन में जलपान में शामिल हुए तेजस्वी यादव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन में जलपान में शामिल हुए, राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव नहीं आये: अधिकारी।

16:27 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा वो राज्य और पार्टी हित में होगा – गिरिराज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “मुझे विश्वास है कि केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा वो राज्य और पार्टी हित में होगा।”

16:25 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: राजनीति में कोई दरवाजा स्थायी रूप से नहीं बंद होता- सुशील मोदी

बिहार के ताजा हालात पर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, “लगातार जो मीडिया में खबरें चल रही हैं उस पर हमारी नजर है। उचित निर्णय लिया जाएगा।..मुझे नहीं पता नीतीश कुमार यहां रहेंगे कि वहां रहेंगे। मैंने दिल्ली में भी कहा था राजनीति में कोई दरवाजा स्थायी रूप से नहीं बंद होता ये आवश्यकता अनुसार खुलता और बंद होता रहता है। समय आने पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी..”

15:36 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: राजभवन जा रहे हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार राजभवन जा रहे है, कहा जा रहा है कि वो राज्यपाल की तरफ से हाई टी के न्योते पर राजभवन जा रहे हैं।

15:32 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: सीट बंटवारे पर खुद निरीक्षण करे कांग्रेस- जदयू बिहार प्रमुख

दृढ़ता से I.N.D.I.A. के साथ लेकिन गठबंधन और सीट बंटवारे पर खुद निरीक्षण करे कांग्रेस- जदयू बिहार प्रमुख

15:29 (IST) 26 Jan 2024
Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार ने खुद बनाई ऐसी स्थिति- उपेंद्र कुशवाह

उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक ऐसी छवि बनाई है, जहां हर कोई अनुमान लगाता रहता है कि वह किस गठबंधन में शामिल होंगे और कब। हालांकि, संकेत बताते हैं कि नीतीश राजद के साथ बिल्कुल भी सहज नहीं हैं, ऐसा लगता है जैसे उन्हें वहां (महागठबंधन में) दम घुट रहा है।

Bihar Politics LIVE: सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पहले ऐसी खबर थी कि विधानसभा भंग करके लोकसभा के साथ ही चुनाव कराए जा सकते हैं। अब सूत्रों का कहना है कि बीजेपी और जेडीयू पिछली बार की तरह ही साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।सीटों की संख्या और अन्य चीजें अगले दो-तीन दिनों में साफ हो जाएंगी। बिहार में जो नई सरकार बनेगी उसमें मंत्रालयों का बंटवारा भी पिछली BJP-JDU सरकार जैसा ही रहने की संभावना है।