लॉकडाउन की वजह से दिल्ली के हौजखास में फंसी 7 कश्मीरी लड़कियों को एक बस में बैठा जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया। सभी लड़कियां जिआ सराय के पीजी में थीं। सभी लड़कियों को एक मिनी बस के जरिए दिल्ली से भेजा गया। जैसे ही लड़कियों को उनके राज्य वापस जाने की अनुमति मिली उन्होंने चैन की सांस ली। लेकिन उन्हें नहीं पता था ये खुशी बस कुछ घंटों की ही है। शुक्रवार की सुबह इनकी बस को जम्मू कश्मीर पुलिस ने लखनपुर बोर्डर के पास रोक दिया गया।
रोके जाने से नाराज़ लड़कियों में से एक असमत रशीद ने कहा “ड्राईवर भी चला गया है और अब हम लोग सड़क पर हैं। हमारे माता-पिता को हमारी चिंता हो रही होगी। हमारे पास ज्यादा खाना भी नहीं है।” बता दें यह सब की शुरुआत छह दिन पहले हुई थी। जब कश्मीरी लड़कियों का मामला पिछले दिनों सोशल मीडिया से सुर्खियों में आया था। दरअसल इन छात्राओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह जम्मू कश्मीर, दिल्ली पुलिस व सरकार से भी मदद की अपील की थीं। लड़कियों ने वीडियो पोस्ट कर उन्हें लॉकडाउन से किसी भी तरह निकालकर कश्मीर घर पहुंचाने का आग्रह किया था।
Coronavirus in India Live Updates: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े सभी लाइव अपडेट…
रशीद ने कहा “हमारे लिए दिल्ली में रहना बहुत मुश्किल हो रहा था। पीजी का मालिक हमें किराए को लेकर परेशान करता था। हमारे पास खाने के लिए भी समान नहीं था ऐसे में हमने मदद मांगी और वीडियो पोस्ट किया। मुझे खुशी है कि हमारे वीडियो को लोगों ने देखा और अल्ताफ़ बुखारी ने हमें फोन किया।
जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक अल्ताफ़ बुखारी ने लड़कियों के लिए एक प्राइवेट बस की व्यवस्था की और पुलिस से पास मुहैया कराये। जिसके बाद सभी को स्पेशल परमीशन के तहत रवाना कर दिया गया। बुखारी ने कहा “मैं केवल महिलाओं की मदद करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने हमें पास और परमिट दिया जिसके बाद मैंने एक बस बुक की। मुझे बताया गया कि महिलाओं को लखनपुर से दूसरी बस में ले जाया जाएगा। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसे सड़कों पर छोड़ दिया जाएगा। मैं उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा हूं।”
महिलाओं का कहना है कि यह उनके साथ धोखा है। उलफत अल्ताफ़ का कहना है कि उन्होंने ऐसी बस की व्यवस्था क्यों की जो सिर्फ हमें लाखानपुर तक ही आई। कम से कम दिल्ली में हम आओने कमरे के अंदर तो थे। यह बेहद मुश्किल है। हमने कल रात कुछ खाना पैक किया था हमारे पास अब वही बचा है। हम रात कहां गुजारेंगे?”
कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस | क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?

