देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के चलते कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने घरों से दूर रह रहे छात्र भी इस लॉकडाउन में फंस गए हैं और परेशान हैं। ऐसी ही एक छात्रा की मदद दिल्ली पुलिस के एएसआई ने की है। इस मुश्किल वक़्त में उन्होंने इस छात्रा को अपने घर पर पनाह दी है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से दी है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर बताया कि मोती नगर के एएसआई अरविंद कुमार लॉकडाउन में फंसी एक छात्रा को अपने घर ले आए हैं। श्रीवास्तव ने आगे लिखा कि ये छात्रा कोलकाता की रहने वाली है और यहां एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद इस छात्र के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसलिए कुमार इसे अपने घर ले आए, छात्रा अब एएसआई के घर पर है और अपने परिवार वालों से लगातार संपर्क में है। छात्रा के परिजनों ने उसके खर्च के लिए एएसआई को पैसे देने की कोशिश की लेकिन कुमार ने पैसे लेने से इंकार कर दिया।
सलाम, @DelhiPolice के इस जवान को और इनके नेक जज़्बे को /p>— Syed Athar Dehlavi सैयद अतहर देहलवी سید اطہر دہلوی (@maulanadehlavi) May 2, 2020
मेरे पास शब्द कम आपके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किस तरह करूं मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि वह आपको जीवन में खूब तरक्की दे।
— Sandeep Bansal (@Sandeep71607801) May 2, 2020
दिल से नमन है आदरणीय ASI अरविन्द कुमार जैसे देश के वीर को जिन्होंने ड्यूटी के साथ साथ मानवता का धर्म भी निभाया. ऐसे देश के वीर ही साबित करते है की दिल्ली पुलिस दिल वालो की पुलिस है. सम्पूर्ण दिल्ली पुलिस परिवार को आदर के साथ नमन. जय हिंद|
— Vipin (@vipinjaimatadi) May 2, 2020
कुमार के इस कदम की श्रीवास्तव ने तारीफ की है और इसके लिए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। श्रीवास्तव के इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी कुमार को सलाम किया है। एक यूजर ने लिखा “दिल्ली पुलिस के इस जवान को और इनके नेक जज़्बे को सलाम।” एक अन्य यूजर ने लिखा “मेरे पास शब्द कम हैं आपके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किस तरह करूं मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि वह आपको जीवन में खूब तरक्की दे।”
Coronavirus in India Live Updates: यहां देखें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट….
एक यूजर ने कहा “दिल से नमन है आदरणीय ASI अरविन्द कुमार जैसे देश के वीर को जिन्होंने ड्यूटी के साथ साथ मानवता का धर्म भी निभाया। ऐसे देश के वीर ही साबित करते है की दिल्ली पुलिस दिल वालो की पुलिस है। सम्पूर्ण दिल्ली पुलिस परिवार को आदर के साथ नमन। जय हिंद|”
बता दें दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मामलों की सूची में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 384 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश की राजधानी में कोरोना के कुल मामले 4122 हो गए हैं। जबकि दिल्ली में इस बीमारी से अभी तक 64 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
वहीं देश की बात की जाए तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 83 लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण के 2644 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब देश में कोरोना से 1301 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा संक्रमितों की संख्या भी 39,980 पर पहुंच गई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब संक्रमितों की संख्या में 2000 से ज्यादा का उछाल आया है।
कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस | क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?