बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में सात जिलों की 19 विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश से सीमा साझा करती हैं। इन सीटों में पश्चिमी चंपारण की वाल्मिकी नगर और नौतन, गोपालगंज की कुचायकोट, भोरे और हथुआ, सीवान जिले की जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर और दरौंदा, सारण की एकमा, मांझी और छपरा, भोजपुर की बड़हरा और आरा, बक्सर की ब्रह्मपुर, बक्सर और राजपुर, कैमूर की रामगढ़ और चैनपुर सीटेंं शामिल हैं।

आमतौर पर माना जाता है कि दूसरे राज्यों से सीमा साझा करने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के समय पड़ोसी सूबे के नेताओं का भी प्रभाव देखने को मिलता है। इसकी एक बड़ी वजह एक भाषा और संस्कृति होते हैं। इन इलाकों में कई बार पड़ोसी राज्यों के नेता प्रचार करते भी दिखाई देते है।

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में यूपी से सटी बिहार की विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला था। इन सीटों में से आठ पर एनडीए जबकि दस पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की थी। एक सीट पर मायावती की पार्टी बसपा का प्रत्याशी जीतने में सफल रहा, जो बाद में जदयू में शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत में कहां खड़ी हैं राजनीतिक पार्टियां? पिछले 5 चुनाव नतीजों से समझिए समीकरण

किस सीट पर कौन जीता?

क्रम संख्याविधानसभा सीटविजेता पार्टीविजेता – वोटउपविजेता – वोटहार-जीत का अंंतर
1वाल्मिकी नगरजदयूधीरेंद्र प्रताप सिंह – 74906राजेश सिंह – 53321 (INC)21,585
2नौतनबीजेपीनारायण प्रसाद – 78657मो. कामरान- 52761 (INC)25,896
3कुचायकोटजदयूअमरेंद्र पांडेय – 74359काली प्रसाद पांडेय – 53729 (INC)20,630
4भोरेजदयूसुनील कुमार – 74067जितेंद्र पासवान – 73605 (CPI) (ML) (L)462
5हथुआराजदराजेश कुमार सिंह – 86731रामसेवक सिंह – 56204 (JDU)30,527
6जीरादेईसीपीआई (एमएल) (एल)अमरजीत कुशवाहा- 69442कमला सिंह – 43932 (JDU)25,510
7दरौलीसीपीआई (एमएल) (एल)सत्यदेव राम- 81067रामायण मांझी – 68948 (BJP)12,119
8रघुनाथपुरराजदहरिशंकर यादव- 67757मनोज सिंह – 49792 (LJP)17,965
9दरौंदाबीजेपीकरणजीत सिंह – 71934अमरनाथ यादव – 60614 (CPI) (ML) (L)11,320
10एकमाराजद श्रीकांत यादव- 53875सीतादेवी – 39948 (JDU)13,927
11मांझीसीपीआईएमसत्येंद्र यादव- 59324राणा प्रताप सिंह – 33938 (निर्दलीय)25,386
12छपराबीजेपीसीएन गुप्ता – 75710रणधीर कुमार सिंह – 68939 ( RJD)6,771
13बड़हराबीजेपीराधवेंद्र प्रताप सिंह- 76182सरोज यादव – 71209 (RJD)4,973
14आराबीजेपीअमरेंद्र प्रताप- 71781कयामुद्दीन अंसारी – 68779 (CPI) (ML) (L)3002
15ब्रह्मपुरराजदशंभूनाथ यादव – 90176हुलास पांडे – 39035 (LJP)51,141
16बक्सरकांग्रेससंजय तिवारी – 59417परशुराम चौबे – 55525 ( BJP)3,892
17राजपुरकांग्रेसविश्वनाथ राम – 67871संतोष निराला – 46667 (JDU)21,204
18रामगढ़राजदसुधाकर सिंह – 58083अंबिका सिंह – 57894 (BSP)189
19चैनपुरबसपाजमा खान – 95,245बृज किशोर बिंद – 70951 (BJP)23,951

कौनसी पार्टी कितनी सीटें जीती?

यूपी से सटी बिहार की इन विधानसभा सीटों में से बीजेपी पांच पर जीतने में सफल रही जबकि तीन पर दूसरे नंबर पर रही। एनडीए में शामिल जदयू को पिछले चुनाव में इस इलाके की तीन सीटों पर जीत दो हासिल हुई और वह चार सीटों पर दूसरे नंबर पर रही।

बात अगर महागठबंधन में शामिल दलों की करें तो राजद को तीन सीटों पर जबकि वह एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस पार्टी दो सीटें जीतने में सफल रही और उसे तीन पर दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस क्षेत्र में सीपीआई (एम एल) (एल) भी दो सीटें जीती और वह तीन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।

बसपा का भी दिखा प्रभाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बसपा ने बिहार की चैनपुर विधानसभा सीट जीती थी। इस सीट पर बसपा के मोहम्मद जमा खां 23 हजार वोटों से जीते थे। इसके अलावा रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी अंबिका सिंह दूसरे स्थान पर रहे। यहां राजद के सुधाकर सिंह महज 189 वोटों से जीत पाए। इस सीट पर बसपा को 57,894 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार: 20 साल से बिहार की राजनीति पर ‘एकछत्र राज’ लेकिन 21 साल पहले लड़े थे आखिरी चुनाव, तीसरे प्रयास में चख पाए थे जीत का स्वाद