बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में सात जिलों की 19 विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश से सीमा साझा करती हैं। इन सीटों में पश्चिमी चंपारण की वाल्मिकी नगर और नौतन, गोपालगंज की कुचायकोट, भोरे और हथुआ, सीवान जिले की जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर और दरौंदा, सारण की एकमा, मांझी और छपरा, भोजपुर की बड़हरा और आरा, बक्सर की ब्रह्मपुर, बक्सर और राजपुर, कैमूर की रामगढ़ और चैनपुर सीटेंं शामिल हैं।
आमतौर पर माना जाता है कि दूसरे राज्यों से सीमा साझा करने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के समय पड़ोसी सूबे के नेताओं का भी प्रभाव देखने को मिलता है। इसकी एक बड़ी वजह एक भाषा और संस्कृति होते हैं। इन इलाकों में कई बार पड़ोसी राज्यों के नेता प्रचार करते भी दिखाई देते है।
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में यूपी से सटी बिहार की विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला था। इन सीटों में से आठ पर एनडीए जबकि दस पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की थी। एक सीट पर मायावती की पार्टी बसपा का प्रत्याशी जीतने में सफल रहा, जो बाद में जदयू में शामिल हो गया।
यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत में कहां खड़ी हैं राजनीतिक पार्टियां? पिछले 5 चुनाव नतीजों से समझिए समीकरण
किस सीट पर कौन जीता?
क्रम संख्या | विधानसभा सीट | विजेता पार्टी | विजेता – वोट | उपविजेता – वोट | हार-जीत का अंंतर |
1 | वाल्मिकी नगर | जदयू | धीरेंद्र प्रताप सिंह – 74906 | राजेश सिंह – 53321 (INC) | 21,585 |
2 | नौतन | बीजेपी | नारायण प्रसाद – 78657 | मो. कामरान- 52761 (INC) | 25,896 |
3 | कुचायकोट | जदयू | अमरेंद्र पांडेय – 74359 | काली प्रसाद पांडेय – 53729 (INC) | 20,630 |
4 | भोरे | जदयू | सुनील कुमार – 74067 | जितेंद्र पासवान – 73605 (CPI) (ML) (L) | 462 |
5 | हथुआ | राजद | राजेश कुमार सिंह – 86731 | रामसेवक सिंह – 56204 (JDU) | 30,527 |
6 | जीरादेई | सीपीआई (एमएल) (एल) | अमरजीत कुशवाहा- 69442 | कमला सिंह – 43932 (JDU) | 25,510 |
7 | दरौली | सीपीआई (एमएल) (एल) | सत्यदेव राम- 81067 | रामायण मांझी – 68948 (BJP) | 12,119 |
8 | रघुनाथपुर | राजद | हरिशंकर यादव- 67757 | मनोज सिंह – 49792 (LJP) | 17,965 |
9 | दरौंदा | बीजेपी | करणजीत सिंह – 71934 | अमरनाथ यादव – 60614 (CPI) (ML) (L) | 11,320 |
10 | एकमा | राजद | श्रीकांत यादव- 53875 | सीतादेवी – 39948 (JDU) | 13,927 |
11 | मांझी | सीपीआईएम | सत्येंद्र यादव- 59324 | राणा प्रताप सिंह – 33938 (निर्दलीय) | 25,386 |
12 | छपरा | बीजेपी | सीएन गुप्ता – 75710 | रणधीर कुमार सिंह – 68939 ( RJD) | 6,771 |
13 | बड़हरा | बीजेपी | राधवेंद्र प्रताप सिंह- 76182 | सरोज यादव – 71209 (RJD) | 4,973 |
14 | आरा | बीजेपी | अमरेंद्र प्रताप- 71781 | कयामुद्दीन अंसारी – 68779 (CPI) (ML) (L) | 3002 |
15 | ब्रह्मपुर | राजद | शंभूनाथ यादव – 90176 | हुलास पांडे – 39035 (LJP) | 51,141 |
16 | बक्सर | कांग्रेस | संजय तिवारी – 59417 | परशुराम चौबे – 55525 ( BJP) | 3,892 |
17 | राजपुर | कांग्रेस | विश्वनाथ राम – 67871 | संतोष निराला – 46667 (JDU) | 21,204 |
18 | रामगढ़ | राजद | सुधाकर सिंह – 58083 | अंबिका सिंह – 57894 (BSP) | 189 |
19 | चैनपुर | बसपा | जमा खान – 95,245 | बृज किशोर बिंद – 70951 (BJP) | 23,951 |
कौनसी पार्टी कितनी सीटें जीती?
यूपी से सटी बिहार की इन विधानसभा सीटों में से बीजेपी पांच पर जीतने में सफल रही जबकि तीन पर दूसरे नंबर पर रही। एनडीए में शामिल जदयू को पिछले चुनाव में इस इलाके की तीन सीटों पर जीत दो हासिल हुई और वह चार सीटों पर दूसरे नंबर पर रही।
बात अगर महागठबंधन में शामिल दलों की करें तो राजद को तीन सीटों पर जबकि वह एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस पार्टी दो सीटें जीतने में सफल रही और उसे तीन पर दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस क्षेत्र में सीपीआई (एम एल) (एल) भी दो सीटें जीती और वह तीन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।
बसपा का भी दिखा प्रभाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बसपा ने बिहार की चैनपुर विधानसभा सीट जीती थी। इस सीट पर बसपा के मोहम्मद जमा खां 23 हजार वोटों से जीते थे। इसके अलावा रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी अंबिका सिंह दूसरे स्थान पर रहे। यहां राजद के सुधाकर सिंह महज 189 वोटों से जीत पाए। इस सीट पर बसपा को 57,894 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा।