-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त गुयाना के दौरे पर हैं। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी 56 सालों में गुयाना जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। गुयाना का भारत से बेहद ही खास कनेक्शन है। गुयाना में करीब 40 फीसदी लोग भारतीय मूल करे हैं। इसके साथ ही गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं। (Photo: Narendra Modi/X)
-
लेकप्रिया है ये डिश
गुयाना के वैसे तो कई डिशेज मशहूर हैं लेकिन सबसे लोकप्रिय यहां का खास तरह से बना पेपरपॉट (मीट स्टीव) है। (Photo: PTI) -
खास अवसरों पर बनता है पेपरपॉट
पेपरपॉट एक अमेरिंडियन-व्युत्पन्न व्यंजन है जो गुयाना में काफी लोकप्रिय है। इसे पारंपरिक रूप से क्रिसमस और अन्य कई विशेष कार्यक्रमों के मौके पर परोसा जाता है। (Photo: Visit Guyana/Insta) -
इसके साथ खूब खाते हैं
पेपरपॉट गुयाना के राष्ट्रीय व्यंजनों में से एक है जिसे लोग चिकन करी और कुक-अप चावल के साथ खूब खाते हैं। ये सब्जियों, मांस और कसावा से बना एक व्यंजन है। (Photo: pexels) अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी अच्छे हैं। दोनों देश एक दूसरे से कई चीजें खरीदते हैं। लेकिन एक चीज ऐसी है जिसकी कीमत अफगानिस्तान में काफी सस्ती है लेकिन भारतीय इसके लिए 700 प्रति किलो या इससे भी अधिक कीमत चुकाते हैं। -
इस दिन जरूर बनता है पेपरपॉट
इस डिश को आमतौर पर विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बनाने में काफी समय लगता है। क्रिसमस के दिन के साथ ही बॉक्सिंग डे के मौके पर भी पेपरपॉट मीट स्टीव बनाने की प्रथा गुयाना में लंबे समय से चलती आ रही है। (Photo: pexels) -
इन जानवरों का मांस मिलाकर भी बनता है
गुयाना के लोग पेपरपॉट को क्रिसमस की सुबह रोटी के साथ खाते हैं। चिकन के अलावा इसे बीफ, पोर्क और मटन के साथ भी यहां के लोग खाना पसंद करते हैं। (Photo: pexels) -
खास तरह से बनाते हैं चावल
इसके अलावा गुयाना का कुक-अप चावल भी काफी मशहूर है जिसे बीफ, बीन्स और मसाले डालकर बनाया जाता है। इसे भी यहां के लोग विशेष अवसरों पर जरूर बनाते हैं। (Photo: pexels) -
चिकन करी
गुयाना के लोग भारतीय स्टाइल में बेहद ही खास तरीके से चिकन करी बनाते हैं। कई हर्ब और मसालों को पीसकर इसकी चटनी बनाकर इसमें चिकन के साथ आलू भी डालकर पकाया जाता है। (Photo: pexels) -
गुयाना का चिकन चाऊमीन
गुयाना का चिकन चाऊमीन भी पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इसे ताजी सब्जियों, चिकन, नूडल्स और स्वादिष्ट सॉस को मिलाकर बनाया जाता है। (Photo: Visit Guyana/Insta) पाकिस्तान में एक ऐसी जनजाति रहती है जिनके रीति रिवाज मुल्क से उन्हें अलग बनाते हैं। यहां की महिलाएं अपने पसंदीदा मर्द संग भाग सकती हैं। इसके अलावा इन्हें दूसरी शादी भी करने की आजादी है।