दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 31 मार्च को आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ गया है। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यूपी और राजस्थान के कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। यहां कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कसौल, डलहौजी और चंबा जैसे इलाकों में 31 मार्च को बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रहा है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम
मौसम विभाग के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, सिवाय उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों के, जहां तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। विशेषज्ञों ने कहा है भारत को इस साल गर्मियों के मौसम में बिजली की मांग में 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए।
आईएमडी के मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर आने वाले तीन महीनों में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक, उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
आईएमडी ने सोमवार को कहा कि भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है, तथा मध्य और पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 03 और 04 अप्रैल को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 03-06 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में भी भारी वर्षा की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 01- 04 तारीख के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ में, 01 और 02 तारीख को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, 02 और 03 तारीख को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, 02 और 04 तारीख को ओडिशा, 03 और 04 तारीख को झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।
स्काईमेट वेदर ने अनुसार, दिल्ली में भले ही अभी रात में तापमान कम है लेकिन अप्रैल की शुरुआत के साथ ही पूरे NCR का पारा पढ़ेगा। हो सकता है कि दिल्ली वालों को 15 दिन के अंदर 40 डिग्री पारा देखने को मिले।
मुंबई में 1 से 4 अप्रैल 2025 के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।
भारतीय मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के किसानों को सलाह दी है कि वे पकी हुई फसलों, फलों और सब्जियों की तुरंत कटाई करें और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं या संभावित ओलावृष्टि के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए खेतों में उपज को तिरपाल की चादरों से ढक दें। ओलावृष्टि के कारण बगीचों में मैकेनिकल डैमेज को रोकने के लिए ओलावृष्टि जाल और हेल कैप (hail caps) का इस्लेमाल करें।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली NCR में कल आसमान साफ रहने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, इंटीरियर कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज और बिजली, तेज़ हवा (40-60 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि की संभावना है।
देश के मौसम में भारी बदलाव की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाएं अब कमजोर हो जाएंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम अब गर्म होने लगेगा।
अप्रैल की शुरुआत में दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। 2 से 4 अप्रैल के बीच महाराष्ट्र, तेलंगाना,एमपी, गुजरात और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ 1 से 2 अप्रैल के बीच मुंबई क्षेत्र, विदर्भ और मराठवाड़ा पर बारिश देगी। जिसके चलते पुणे, अहमदनगर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, नांदेड़, परभणी, लातूर और नागपुर क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 के पार हो गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 38 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय कम से कम बाहर जाने की सलाह दी गई है।
बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में तेज धूप के कारण कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सोमवार को बिहार का तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं से सुबह और रात के समय ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।
उत्तर पश्चिमी भारत में 2 अप्रैल 2025 तक अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और हरियाणा में आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज हवाओं के कारण यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। आज भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले हिस्सों में बारिश की संभावना है।
झारखंड में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है। इसके अलावा उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में भी पांच दिनों में बरसात की उम्मीद है।
उत्तराखंड के नारनौल में रात का पारा काफी गिर गया है। रविवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इसी वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ चुकी है, बदलते मौसम की वजह से कई बीमार पड़ रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 31 मार्च को तेज गर्मी रहने वाली है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। नतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।
छत्तीसगढ़ में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। कल 31 मार्च को भी तापमान में इजाफा का अनुमान है, उसके बाद कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ जिलों में तापमान 40 के पार भी जा चुका है।
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम सहित प्रदेश के कई जिलों में ओला के साथ बारिश होने क3ा अनुमान लगाया गया है।
दिल्ली में अप्रैल महीने के पहले ही हफ्ते में तापमान 38 डिग्री सेलसियस तक पहुंच सकता है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया था।
दिल्ली-एनसीआर को रात में गर्मी से कुछ राहत मिली है, मौसम सुहावना हो चुका है। हवा चलने की वजह से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों में फिर तेज गर्मी परेशान कर सकती है।