दिल्ली और एनसीआर में शनिवार की सुबह-सुबह बारिश हुई। इससे राजधानी का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के बीच चमोली जिले के बदरीनाथ में सीमांत माणा गांव के पास शुक्रवार तड़के हिमस्खलन होने से वहां फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 55 मजदूरों में से 47 को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 8 अन्य की तलाश जारी है । प्रदेश के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने देहरादून में बताया कि बदरीनाथ धाम से छह किलोमीटर आगे हुई हिमस्खलन की घटना में पहले 57 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी लेकिन अब स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि दो मजदूरों के छुट्टी पर होने के कारण मौके पर 55 मजदूर थे।
दिल्ली में इस वर्ष का फरवरी माह गर्म रहा तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के औसत तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने बिहार में अगले 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। यहां अगले दो दिन और मौसम खराब रहेगा। इस दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से शुक्रवार रात और शनिवार अलसुबह तक हरियाणा के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों जिसमें भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आज भी मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 और 3 मार्च को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हो सकती है।
एनसीआर की बात करें तो पूरे हफ्ते मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुल्लू जिले के निचले इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण कई वाहन बह गए या कीचड़ में फंस गए। राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन की भी खबरें हैं।
कश्मीर में खराब मौसम की वजह से पढ़ाई-लिखाई पर असर पड़ा है। बर्फबारी के चलते स्कूलों में जाड़े की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 10वीं से 12वीं तक की 1 और 3 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 24 और 25 मार्च को होंगे।
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से मौसम काफी खराब हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 25 से 28 फरवरी के बीच गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 113 cm बर्फबारी हुई। सोनमर्ग में 75 cm बर्फ गिरी।
यूपी में बदल रहे हवाओं के रुख की वजह से मार्च की शुरुआत में मौसम सुहावना होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और हवाओं के चलते गर्मी अभी कुछ और दिन दूर रह सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी और पूर्वी तराई इलाकों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान के जानकारों का कहना है कि रविवार से हवा का रुख पछुआ हो जाएगा और इसकी रफ्तार भी बढ़ जाएगी।
दिल्ली के कई इलाकों में आज हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि दोपहर में फिर धूप निकल आई। इससे तापमान में कुछ इजाफा होने की संभावना है।
राजस्थान के बीकानेर और चूरू जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। आईएमडी के मुताबिक यह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है।
उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हिमस्खलन के कारण कई फुट बर्फ के नीचे फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए शनिवार को फिर से बचाव कार्य शुरू किया गया तथा 14 और श्रमिकों को निकाल लिया गया लेकिन आठ लोग अब भी फंसे हुए हैं।
बिहार के सीवान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। यह स्थिति दो से तीन दिनों तक रहेगा। इससे गर्मी का प्रभाव भी कुछ हद तक कम होगा।
उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है और आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। सीएम धामी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
बिहार में पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को बिहार में सबसे अधिक तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में रहा। खगड़िया, बांका, मुंगेर, गया, शेखपुरा, जमुई और बक्सर में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि एक मार्च को खासतौर पर उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और नवादा में हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही इन इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसको देखते हुए आइएमडी पटना ने इन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। वहीं फरवरी के महीने में हवा की स्थिति में काफी सुधार आया है और AQI तीन साल के पहुंचकर 121 पर आ गया है।
जम्मू कश्मीर में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रहे हिमपात और बारिश से राजमार्ग बाधित हो गया है। कश्मीर घाटी में रातभर हिमपात होने से रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। बड़गाम-बारामूला रेल खंड पर भारी बर्फबारी के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। जम्मू और हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बारिश हुयी जिससे कई जिलों में स्कूल बंद कर दिया गया। बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
IMD के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते संवहनीय बादल दिल्ली की पहुंच सकते हैं, जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में हल्की से बारिश हो सकती है।
IMD के मुताबिक, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बिजली और ओले गिरने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड और पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च को भारी बारिश की संभावना है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को तेज तूफान के साथ ही बारिश का अनुमान है। इसके चलते एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में पारा गिर सकता है।
राजस्थान के स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में शुक्रवार, शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश की संभावना वाले शहरों की बात करें तो इसमें बीकानेर से लेकर जोधपुर, जयपुर शामिल हैं।
हिमाचल के किन्नौर कुल्लू और कांगड़ा और चंबा जिले में कुछ जगह पर नुकसान की खबरें हैं। सबसे अधिक बारिश भी इन्हीं तीन जिलों में हुई है। कुल्लू में भंयकर बारिश के चलते नदी नाले ऊफान पर आ गए और यहां पर बरसात जैसा मौसम देखने को मिला।
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे की बारिश से छह नेशनल हाईवे सहित 250 के करीब रोड बंद है। सबसे अधिक बर्फबारी शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर और मनाली के आसपास हुई है और यहां पर बर्फबारी होने से जनजीवन ठहर गया है। बर्फबारी और बारिश के चलते प्रदेश के 4 जिलों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इनमें कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर शामिल हैं।
बारिश होने से हरियाणा के अधिकतम तापमान में -7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से -3.6 डिग्री कम है। वहीं फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 26.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है।
हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से ही झमामझ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें से पानीपत में सुबह से हल्की बारिश जारी है। शहर में बूंदाबांदी हो रही है।