अयोध्या राम मंदिर “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह का समापन सकुशल संपन्न हो गया है। भारत के लोग उत्साह मना रहे हैं। अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसी बीच ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल छू लेने वाली बातें कहीं।

मुख्य इमाम इलियासी ने कहा “ये बदलते भारत की तस्वीर है। आज का भारत नवीनतन भारत। आज का भारत उत्तम भारत। मैं यहां पागामे मोहब्बत लेकर आया हूं, जहां तक पहुंचे…। मेरे साथ स्वामी जी खड़े हैं इसी का नाम भारत है। हमारे इबादत करने के तरीके भले अलग हो सकते हैं, पूजा पद्धित जरूर अलग हो सकती है। हमारी आस्थाएं जरूर अलग हो सकती हैं लेकिन हमारा जो सबसे बड़ा धर्म है वह इंसान और इंसानियत का है। अब हम सब मिलकर इंसानियत को बरकरार रखें।”

राष्ट्र सर्वोपरि है

उन्होंने आगे कहा, “दूसरा हम सब भारतीय हैं। भारत में रहते हैं तो हम सब को चाहिए कि हम भारत को मजबूत रखें। हम सब भारतीय हैं। आज का जो हमारा पैगाम है वह नफरतों को खत्म करने के लिए है। बहुत साजिशें हुई, बहुत दुश्मनी हुई, बहुत राजनीति हुई, बहुत लोग मारे गए। अब हम सबको मिलकर एक होकर भारत को मजबूत करना है।

भारतीयता को मजबूत करना है। राष्ट्र सर्वोपरि है इसी बात को आगे लेकर जाना है। अंखड भारत बने, उस दिशा में हम सब मिलकर काम करें। यह हरामा पैगाम है। जिस तरह पीएम मोदी पूरी दुनिया में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। तो हम भी आज मिलकर भारत को मजबूर करें, यही हमारा पैगाम है।

पीएम मोदी की हो रही तारीफ

अयोध्या में प्रभु श्री राम का नाम गूंज रहा है। देश के कोने-कोने में यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी अभी अयोध्या राम मंदिर में ही मौजूद है। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान राम लला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान सबका ध्यान पीएम मोदी के पहनावे पर गया।

पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए हल्के पिस्ता रंगा का सुनहरा कुर्ता पहना। उन्होंने क्रीम कलर की धोती पहनी थी। इसके साथ उन्होंने पेस्टल शेड की गोल्डन कोटी पहनी थी। उन्होंने लाइट कलर का हल्का सफेद रंग का दुपट्टा डाला था। इसके अलावा उन्होंने माथे पर टीका लगाया हुआ था। उनके हाथ में कलावा औऱ काला धागा बांधा हुआ था। उन्होंने अपनी जेब में चमकता हुआ पेन भी रखा था। लोग पीएम मोदी के पहनावे की तारीफ कर रहे हैं।