टीवी चैनल रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ और एंकर अर्नब गोस्वामी ने ‘पूछता है भारत’ डिबेट शो में हाथरस केस में मीडिया चैनलों की रिपोर्टिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने वहां रिपोर्टिंग करने वाले चैनलों को ‘गिद्ध गैंग’ बताया और कहा कि ये वहां भी अपनी टीआरपी का मुनाफा ढूंढने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले बिकाऊ मीडिया की मंडली जो हाथरस पहुंची वो वापस लौट आई, उन्हें वहां कुछ नहीं मिला।
डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने हाथरस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दोनों नेताओं को बंटी और बबली तक कह डाला। उन्होंने कहा कि जानता है भारत कि दोनों नेताओं की मंशा क्या है और ये क्या चाहते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से एक टुकड़े-टुकड़े गैंग इस कोशिश में जुटा है कि देश को किस तरह से बांटा जा सके।
Bihar Election 2020 Live Updates
इधर संबित पात्रा के आरोपों पर डिबेट में मौजूद बीएसपी नेता धर्मवीर चौधरी खासे भड़क गए। उन्होंने सवाल पूछा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को सजा कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 35 फीसदी सांसद संगीन अपराधों में लिप्त हैं। इस पर तंज कसते हुए संबित पात्रा ने कहा कि वो चिल्लाए ना, गला खराब हो जाएगा और वो नीचे भी गिर जाएंगे।
डिबेट शो के दौरान अन्य पैनलिस्ट रोहित अग्रवाल ने भी संबित पात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने एंकर अर्नब गोस्वामी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें शो ना बुलाया जाया करे। डिबेट शो रोहित अग्रवाल एंकर के कहने के बाद भी शांत नहीं हुए और लगातार बोलते रहे। इस पर अर्नब गोस्वामी ने तंज कसते हुए कहा, ‘शांत रोहित… गदाधारी भीम शांत हो जा। शांत हो जाओ गदाधारी भीम। बीपी बढ़ जाएगा।’
इस बीच भाजपा के संबित पात्रा तपाक से बोले कि ये गदाधारी भीम नहीं है। ये मान्यवर भी नहीं हैं। ये सब रावण सेना हैं। ये बंटी-बबली के लोग हैं। ये सारे लोग गिद्ध हैं। गदाधारी भीम तो सत्य के लिए लड़ते थे। राजनीतिक गिद्ध हैं। इस पर अर्नब गोस्वामी हंसने लगे। 25वें मिनट से देखिए वीडियो

