Maharashtra CM Devendra Fadnavis Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी सरकार में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार को राज्यपाल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। यह तीसरी बार है कि देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लाडकी बहिन योजना को जारी रखेगी और पात्र महिलाओं के लिए योजना के तहत मासिक वजीफा 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने के महायुति के चुनाव पूर्व वादे को पूरा करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये फडणवीस ने कहा कि वह अगले पांच सालों तक एक स्थिर सरकार देंगे और उनके नेतृत्व में राज्य में बदलाव की राजनीति होगी, न कि बदले की।

Live Updates
18:30 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में कौन-कौन हुआ शामिल?

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उद्योग तथा फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुईं।

समारोह में योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), नीतीश कुमार (बिहार), चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), नायब सिंह सैनी (हरियाणा), भूपेंद्र पटेल (गुजरात) और प्रमोद सावंत (गोवा) सहित राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

17:52 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: पीएम ने अजित पवार को दी बधाई

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

https://twitter.com/ANI/status/1864644935296929903

17:50 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

https://twitter.com/ANI/status/1864644256339775500

17:49 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी फडणवीस को बधाई

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: पीएम नरेंद्र ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बधाई दी है।

https://twitter.com/ANI/status/1864643767028138388

17:44 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी सरकार में एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। इन दोनों नेताओं को भी राज्यपाल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

17:31 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: मंच पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं।

17:25 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: मंच पर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र के अगले सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने दोनों सहयोगियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ मंच पर पहुंच चुके हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1864639013547917538

17:22 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी आजाद मैदान पहुंचे

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आजाद मैदान पहुंच चुके हैं। पीएम कुछ ही देर में मंच पर पहुंचेंगे। महाराष्ट्र के अगले सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मंच पर पहुंच चुके हैं।

17:10 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: शपथ से पहले फडणवीस ने लिया मां का आशीर्वाद

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यह तस्वीर  X पर शेयर की है।

https://twitter.com/ANI/status/1864632728978903275

17:04 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: सलमान खान शपथ कार्यक्रम में पहुंचे

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सलमान खान</p>

16:51 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी पहुंचे

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंच रहे हैं। इनमें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी शामिल हैं। दोनों कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।

16:49 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: शपथ कार्यक्रम में पहुंचीं अमृता

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: अमृता फडणवीस अपने शपथ स्थल पर पहुंच चुकी हैं। उनके पति देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

16:46 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: सचिन तेंदुलकर शपथ कार्यक्रम में पहुंचे

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1864629133835424123

16:40 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: आज का दिन सुदंर, छठी बार विधायक बने देवेंद्र फडणवीस- अमृता

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: अमृता फडणवीस ने देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम से पहले कहा कि यह एक खूबसूरत दिन है, देवेंद्र जी छठी बार विधायक बने हैं और तीसरी बार उन्हें मुख्यमंत्री पद मिला है। हम इससे खुश हैं लेकिन जिम्मेदारी का अहसास भी इससे बड़ा है।

16:29 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: देवेंद्र फडणवीस की शपथ से पहले क्या बोलीं अमृता फडणवीस?

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम से पहले उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने लड़की बहन योजना को गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत सुंदर प्रोजेक्ट रहा, इसमें सारी बहन बहुत प्यार से जुड़ीं, देवेंद्र फडणवीस और महायुति के साथ।

16:26 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: मोहन यादव मुंबई पहुंचे

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई पहुंच चुके हैं। 

16:25 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: चंद्रबाबू नायडू मुंबई पहुंचे

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मुंबई पहुंच चुके हैं। चंद्र बाबू नायडू की पार्टी टीडीपी एनडीए का हिस्सा है।

16:23 (IST) 5 Dec 2024
Oath Ceremony Maharashtra LIVE: योगी आदित्यनाथ पहुंचे मुंबई

Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई पहुंच चुके हैं।

16:05 (IST) 5 Dec 2024
Maharashtra Oath Ceremony LIVE: शपथ लेने के बाद अमित शाह से मिलेंगे शिंदे- शिवसेना नेता

शिवसेना नेता संजय सिरसाट ने पीटीआई से कहा, "एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में शपथ लेने के लिए रवाना होंगे। बाद में वह अमित शाह से मुलाकात करेंगे. वे (राज्य के) गृह मंत्री पद और अन्य पदों पर चर्चा करेंगे।''

15:42 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: मुंबई पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुंबई पहुंचे।

15:24 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे।ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा, "यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास, डबल इंजन सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री और मैं शपथ ग्रहण समारोह के लिए आए हैं, हम देवेंद्र फडणवीस को शुभकामनाएं देते हैं, हम सभी उनके साथ हैं।"

15:12 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे- शिवसेना नेता का दावा

शिवसेना नेता उदय सामंत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे ही आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

14:42 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: BJP के गिरीश महाजन शिंदे के घर पहुंचे

देवेन्द्र फडणवीस अब से कुछ ही देर के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उपमुख्यमंत्री पद के लिए अजित पवार के नाम का ऐलान हो चुका है। वहीं शिवसेना गुट से एकनाथ शिंदे के नाम का अभी ऐलान नहीं हुआ। माना जा रहा है कि वह भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए राजी हो चुके हैं। इस बीच बीजेपी के गिरीश महाजन एकनाथ शिंदे के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं।

14:39 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा- पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यहां महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। सभी ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना है, मैं उन्हें बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा। उत्तराखंड की ओर से उन्हें बहुत शुभकामनाएं।"

14:15 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को खुलकर आशीर्वाद दिया- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को खुलकर आशीर्वाद दिया है। यह आशीर्वाद प्रधानमंत्री के काम और गरीबों और पिछड़े लोगों के लिए योजनाओं के लिए लोगों का जनादेश है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गरीबों और पिछड़े वर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे।"

13:53 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर आज बीजेपी के नेतृत्व में महायुति की सरकार आज शपथ ग्रहण करने वाली है इस अवसर पर मैं देवेंद्र फडणवीस को और उनकी पूरी टीम को, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को बधाई देता हूं।"

13:36 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: शिंदे नहीं तो पार्टी से कोई नहीं- शिवसेना

महाराष्ट्र सरकार पर शिंदे गुट की तरफ से बयान आया है। पार्टी नेता उदय सामंत ने कहा कि शिंदे नहीं तो शिवसेना से कोई नहीं। अगर एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो कोई भी शिवसेना विधायक नई सरकार में कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा। शिवसेना नेताओं ने कहा कि हमने शिंदे से विनती की है कि वो डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करें, हमें उम्मीद है कि वो हमारी बात मानेंगे।

13:24 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र पर विवाद

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र पर विवाद हो गया है। इस इनविटेशन में एकनाथ शिंदे का नाम ही नहीं है सिर्फ देवेंद्र फडणवीस का नाम है।

13:19 (IST) 5 Dec 2024
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: शिवसेना विधायकों का एकनाथ शिंदे से अनुरोध

शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने कहा, "हम सभी विधायक कल एकत्रित हुए और उनसे(एकनाथ शिंदे) मिले और हम सभी ने उनसे अनुरोध किया कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहिए, उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना चाहिए... उन्होंने इस पर सकारात्मक रूप से सोचने पर सहमति व्यक्त की है... भले ही हमारी पार्टियां अलग हैं, हमारी सोच, सिद्धांत समान हैं, हमारे लिए भी नेता प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। हमारे सर्वोच्च नेता एकनाथ शिंदे हैं लेकिन उनसे ऊपर हम प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व स्वीकार करते हैं। आज मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे।"

12:46 (IST) 5 Dec 2024
Maharashtra Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र में दोगुनी गति से विकास होगा- गोवा CM

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "मैं देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई देता हूं, आज मुझे बहुत गर्व है कि महायुति की सरकार फिर से बनी है। महाराष्ट्र में एक बार फिर NDA की सरकार आई है। महाराष्ट्र में दोगुनी गति से विकास होगा।"

बुधवार को फडणवीस ने सरकार गठन का औपचारिक दावा करने के लिए शिंदे और पवार के संग राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी और गठबंधन के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र उन्हें सौंपे थे। इस भेंट के बाद राज्यपाल ने फडणवीस को नयी सरकार का नेतृत्व संभालने का न्योता दिया था। बुधवार को उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस ने उनपर विश्वास व्यक्त करने के लिए भाजपा विधायकों को धन्यवाद दिया था।