अजित पवार महाराष्ट्र की सियासत का एक बड़ा चेहरा थे। वह छह बार राज्य के डिप्टी सीएम रहे। 28 जनवरी 2025 को बारामती में एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया। अजित पवार महाराष्ट्र की सियासत के दिग्गज नेता शरद पवार के भतीजे थे, हालांकि साल 2023 में अजित पवार और शरद पवार की राहें उस समय जुदा हो गईं, जब वह अपने समर्थकों के साथ एनडीए सरकार में शामिल हो गए।
अजित पवार साल पहली बार साल 1991 में बारामती से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। बारामती उसका गढ़ माना जाता है, वह अपना आखिरी चुनाव भी इसी विधानसभा से जीते और देवेंद्र फड़नवीस की सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए। अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। उनके डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री रहते हुए महाराष्ट्र में ‘लाडकी बहिन योजना’ की शुरुआत हुई।