Lok Sabha Chunav Election Result 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024): लोकसभा चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद अब एनडीए सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर सकती है। आज सुबह जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपने-अपने गठबंधनों की मीटिंग में शामिल होने के लिए एक फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे तो इन संभावनाओं को बल मिला।

Lok Sabha Election Results 2024 : Watch Government Formation and Seat Wise Result Here

इस बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत की तरफ से भी ऐसा बयान दिया गया है, जिससे लगता है कि इंडिया गठबंधन के नेता टीडीएपी और जेडीयू पर डोरे डाल सकते हैं। उन्होंने कहा,”एनडीए में कौन है? नीतीश बाबू है, चंद्रबाबू है, दो बाबू हैं। चिराग बाबू है… देख लेंगे। जनता ने बीजेपी से बहुमत वापस ले लिया है। जोड़-तोड़ वाली सरकार बनाने बनाने की कोशिश हो रही है, करने दो।”

Lok Sabha Election Result 2024Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024

Live Updates

Lok Sabha Chunav Election Result 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024): लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी Highlights जानिए

17:44 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: एटा में बीजेपी पीछे

UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: एटा लोकसभा सीट पर बीजेपी 28242 वोटों से पीछे चल रही है। यहां सपा के देवेश शाक्य आगे चल रहे हैं।

17:37 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: बीजेपी 38 सीट जीती, 201 पर आगे

UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी 38 सीटें जीत चुकी है जबकि 201 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी  11 सीटें जीत चुकी है और 88 पर आगे चल रही है।

17:26 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम सीट पर शशि थरूर से हार स्वीकार की

Lok Sabha Chunav Result LIVE: भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के शशि थरूर से मंगलवार को हार स्वीकार कर ली, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केरल में चुनाव परिणाम इसका संकेत देते हैं कि भाजपा के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। 

17:22 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: राजस्थान की जालोर सीट से भाजपा के लुंबाराम जीते

Lok Sabha Chunav Result LIVE: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुंबाराम ने जालोर लोकसभा सीट जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत को 2,01,543 मतों से हराया। भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम को कुल 7,96,783 मत जबकि वैभव गहलोत को 5,95,240 मत मिले। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का यह दूसरा लोकसभा चुनाव था। साल 2019 का लोकसभा चुनाव वह जोधपुर सीट से लड़े थे जहां भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें 2,74,440 मतों से हरा दिया था। वर्ष 2019 के आम चुनाव में जालोर सीट पर भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस के रतन देवासी को 2,61,110 मतों से हराया था।

17:18 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीते

Varanasi Lok Sabha Elections LIVE: नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीत गए हैं। वह 1,52,000 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते।

17:08 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: हरियाणा में बीजेपी पांच सीटों पर आगे

Lok Sabha Chunav Result LIVE: हरियाणा में बीजेपी कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर आगे है।

17:03 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: बीजेपी कार्यालय पर बनाया जा रहा जश्न

Lok Sabha Chunav Result LIVE: दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है।

16:57 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: फर्रुखाबाद में बीजेपी के मुकेश राजपूत आगे

Lok Sabha Chunav Result LIVE: यूपी की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत 5543 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

16:55 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: चिराग पासवान की जीत पर क्या बोलीं उनकी मां?

Lok Sabha Chunav Result LIVE: चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कहा –  मैं बहुत खुश हूं। मेरे बेटे की मेहनत रंग लाई। मैं प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रगुजार हूं। मेरा समर्थन हमेशा उनके साथ है। मेरे बेटे और दामाद दोनों की जीत हुई है।

16:51 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: हरीश रावत बोले- लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया

Lok Sabha Chunav Result LIVE: उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी पांचों लोकसभा सीट हार गई है लेकिन यूपी सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन से पार्टी के कार्यकर्ता आगे हैं। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। हमारे गठबंधन के लिए वोट किया। जिन लोगों ने चार सौ पार का नारा दिया, अब वो अब 272 का आंकड़ा टच करने के लिए महाभारत कर रहे हैं।

16:45 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: नितिन गडकरी आगे

Lok Sabha Chunav Result LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र में 10वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास ठाकरे से 78,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 

16:43 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: लद्दाख में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत तय

Lok Sabha Chunav Result LIVE: लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार पर 28,000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक हनीफ को अब तक 60,365 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के शेरिंग नामग्याल को 32,195 और भाजपा के ताशी ग्यालसन को 24,953 मत मिले हैं। 

16:35 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा पांच-पांच सीट पर आगे

Lok Sabha Chunav Result LIVE: हरियाणा की 10 लोकसभा सीट में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पांच-पांच सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं, मनोहर लाल खट्टर, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे प्रमुख नेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बड़ी बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस अंबाला, हिसार, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में आगे है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से आसान जीत की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा पर 2,02,432 मतों की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

16:26 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस के अमर सिंह ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट जीती

Lok Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस के अमर सिंह ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट जीती चंडीगढ़, चार जून (भाषा) पंजाब की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (‘आप’) के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34,202 मतों से हराया है। निर्वाचन आयोग से यह जानकारी मिली है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा सांसद अमर सिंह को 3,32,591 वोट मिले जबकि गुरप्रीत सिंह को 2,98,389 मत हासिल हुए।

16:24 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: कई सीटें जिताने के लिए अधिकारियों को दबाव बनाया जा रहा- जयराम रमेश

Lok Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कहा कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बांसगांव, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सीटों पर ज़िला अधिकारियों को फ़ोन करके सीटें जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा

16:14 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: दिग्विजय सिंह ने खड़गे को दी बधाई

Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा – 

मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है….भाजपा किसी भी हालत में बहुमत हासिल नहीं करेगी….नतीजा यह होगा कि भाजपा में अंदरूनी कलह होगी….जहां तक ​​राजगढ़ लोकसभा सीट का सवाल है, मतदान मेरी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुआ….अभी आधी गिनती ही हुई है, देखते हैं क्या होता है….

16:11 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: जनता ने देश बचाने के लिए मतदान किया- आप

Lok Sabha Elections Result LIVE: आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बार जनता ने देश बचाने के लिए मतदान किया है। हमने बेहद अच्छे तरीक़े से चुनाव लड़ा है। हमें भरोसा है कि INDIA गठबंधन जीतेगा और देश में तानाशाही का अंत होगा। दिल्ली में इस बार चुनाव बेहद ही रोचक रहा। हमने सातों सीटों पर अच्छे से चुनाव लड़ा और मुझे भरोसा है कि यहां से सकारात्मक परिणाम आएंगे।

16:09 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: यूपी बीजेपी 35 सीटों पर आगे

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: उत्तर प्रदेश में बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। सपा 34 पर आगे है। कांग्रेस ने सात सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

16:06 (IST) 4 Jun 2024

पंजाब के संगरूर से ‘आप’ के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कांग्रेस के सुखपाल खैरा को हराया।

16:00 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: ‘इंडिया’ गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना – शरद पवार

Lok Sabha Elections Result LIVE: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव की जारी मतगणना और अब तक प्राप्त रुझानों को ध्यान में रखते हुए पवार ने कहा, ‘‘आश्वस्त नहीं हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बना पाएगा या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है।’’

15:44 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: बिहार की 40 लोकसभा सीट में से राजग 32 आगे

Lok Sabha Elections Result LIVE: बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के अब तक मिले रुझान में प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 33 और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सात संसदीय सीट पर आगे है। 

15:39 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: महाराष्ट्र में कम से कम छह सीट पर कांटे की टक्कर

Lok Sabha Elections Result LIVE: महाराष्ट्र की छह निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अमरावती, बीड, भंडारा-गोंदिया, हातकणंगले, मुंबई उत्तर-पश्चिम और सतारा में मतगणना के दौरान मुख्य उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीड में उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला जारी है। इसी तरह अमरावती में भाजपा की नवनीत राणा और कांग्रेस के बलवंत वानखड़े के बीच कड़ी टक्कर है। भंडारा-गोंदिया में कांग्रेस के प्रशांत पडोले और भाजपा के सुनील मेंढे के बीच कड़ी टक्कर है। हातकणंगले में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 

15:33 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में जश्न, AAP के यहां सन्नाटा

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में जश्न का माहौल है जबकि चुनाव में उसकी सहयोगी रही आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। कई राज्यों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए एआईसीसी कार्यालय के बाहर ढोल और नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है, जबकि पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता नाच-गाकर जश्न मना रहे हैं।

15:19 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस ने मांगा प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफा

Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने एक्स पर लिखा अपने आप को अभूतपूर्व होने का दिखावा करते थे। अब साबित हो गया है कि निवर्तमान प्रधानमंत्री भूतपूर्व होने वाले हैं। नैतिक ज़िम्मेदारी लें और इस्तीफ़ा दें। यही इस चुनाव का संदेश है।

15:07 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: रायबरेली से जीते राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट पर बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को भारी वोटों से शिकस्त दी है।

14:53 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: शाम 7 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 7 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नतीजों में इस बार एनडीए 300 सीटों से भी कम पर सिमटती दिखाई दे रही है।

14:44 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीते

Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की, भाजपा के सुशील रिंकू को 1.75 लाख से अधिक मतों से हराया : निर्वाचन आयोग

14:42 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: संजय सिंह ने एग्जिट पोल्स करने वालों पर साधा निशाना

Lok Sabha Elections Result: आम आदमी पार्टी ने एग्जिट पोल्स करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा – एग्जिट पोल करने वाली सर्वे एजेंसियों को देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए…उनके एग्जिट पोल ने शेयर मार्केट में बहुत बड़ा बदलाव किया…एग्जिट पोल ने प्रशासन, जनता और चुनाव आयोग को भी धोखा दिया। मैं पिछले 3 दिनों से कह रहा हूँ कि एग्जिट पोल वास्तविकता से कोसों दूर हैं…नतीजों के अंत तक संख्याएँ भारत गठबंधन के पक्ष में होंगी। मेरी जानकारी के अनुसार, भारत गठबंधन 255 सीटों के करीब है, लेकिन मतगणना के अंत तक परिणाम भारत गठबंधन के पक्ष में होंगे…

14:24 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: महबूबा मुफ्ती ने हार स्वीकार की

Lok Sabha Chunav Result LIVE: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता मियां अल्ताफ से अपनी हार मान ली।

14:10 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Result LIVE: गुड़गांव में राजबब्बर पीछे

Lok Sabha Chunav Result LIVE: गुड़गांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के RAO INDERJIT SINGH को 479247 वोट मिल चुके हैं। वो महज 3304 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के राज बब्बर को 475943  वोट मिले हैं।

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 हिंदी न्यूज़, Lok Sabha Chunav Result Hindi Samachar: साल 2019 और उससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, हालांकि वो अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है।