कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लॉकडाउन की अवधि को 31 मई ताल बढ़ाया जाना लगभग तय है। लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया। लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा। माना जा रहा है कि लॉकडाउन 4.0 में कुछ रियायतें दी जाएंगी। हालांकि इसे लेकर अबतक सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। सरकार के आधिकारिक बयान से पहले ही देश के कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी थी। महाराष्ट्र, पंजाब और तमिलनाडु ने अपने अपने राज्यों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है, वहीं तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।

महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी। अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं।

वहीं तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले 10 हजार के पार है जबकि यहां पर 74 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। राज्य सरकार के नए आदेश के बाद स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, सिनेमा, थिएटर और बार बंद रहेंगे। हालांकि, कोयंबटूर, सलेम, त्रिची समेच राज्य के 25 जिलों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट रहेगी।

Coronavirus Live update: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट….

इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अभी अंत नहीं हुआ है। बल्कि हमें ज्यादा सतर्कता अपनाने की जरुरत है। इसलिये लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन-4 के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट को चलाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि इसके साथ ही 18 मई से कर्फ्यू समाप्त किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्ते के लिये लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला बहुत ही सोच-समझकर लिया गया है। हम भी चाहते है कि लोगों को लंबे काल तक घरों में कैद नहीं रखा जा सकता।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब ये लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था। इसके बाद लॉकडाउन 2.0 शुरू हुआ जिसकी मियाद 3 मई तक थी। इसके बाद फिर लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया। लॉकडाउन 3.0 आज यानि 17 मई को खत्म हो रहा है। सोमवार से लॉकडाउन 4,0 शुरू होगा ये 14 दिन का होगा जिसकी मियाद 31 मई तक की रखी गई है।

Coronavirus/COVID-19 और Lockdown से जुड़ी अन्य खबरें जानने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें: शराब पर टैक्स राज्यों के लिए क्यों है अहम? जानें, क्या है इसका अर्थशास्त्र और यूपी से तमिलनाडु तक किसे कितनी कमाई । शराब से रोज 500 करोड़ की कमाई, केजरीवाल सरकार ने 70 फीसदी ‘स्पेशल कोरोना फीस’ लगाई । लॉकडाउन के बाद मेट्रो और बसों में सफर पर तैयार हुईं गाइडलाइंस, जानें- किन नियमों का करना होगा पालन । भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 40 हजार के पार, वायरस से बचना है तो इन 5 बातों को बांध लीजिये गांठ…। कोरोना से जंग में आयुर्वेद का सहारा, आयुर्वेदिक दवा के ट्रायल को मिली मंजूरी ।