राम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज पूरा भारत राममय है। अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सिया राम की गूंज सुनाई दे रही है। राम अमिट हैं। वह बने हुए हैं। मंदिर आस्था और संकल्प की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा- राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। आप भगवान राम की अद्भूत शक्ति देखिए, इमारतें नष्ट हो गईं। क्या कुछ नहीं हुआ, अस्तित्व मिटाने का हर प्रयास हुआ। लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति के आधार हैं।
बता दें कि मोदी के साथ भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन की शुरुआत की और फिर मोदी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के साथ ही भूमि पूजन संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान नौ शिलाओं की पूजा की गई और मोदी ने मंदिर की नींव की मिट्टी से अपने माथे पर तिलक लगाया।
PM Modi Ayodhya Ram Mandir Visit LIVE Updates
इससे पहले, मोदी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। भूमि पूजन से पहले मोदी हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर पहुंचे और राम मंदिर निर्माण के लिए हनुमान जी से आशीर्वाद मांगा। मंदिर में कुछ समय पूजा-अर्चना करने के बाद मोदी राम जन्मभूमि क्षेत्र के लिए रवाना हुए और वहां पहुंचकर भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। आज मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के साथ ही राम मंदिर के लिए चलाया गया भाजपा का आंदोलन फलीभूत हो गया, जिसने भगवा दल को सत्ता के शिखर तक पहुंचा दिया।
राम मंदिर के शिलान्यास के दिन बुधवार को कर्नाटक के उडुपी शहर में, राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरजोर समर्थक रहे पेजावर मठ के संत स्वामी विश्वेश तीर्थ को याद किया गया। स्वामी विश्वेश तीर्थ का पिछले साल 29 दिसंबर को निधन हो गया था। उडुपी श्रीकृष्ण मंदिर की पांच 'पर्याय' अवधियों (मंदिर में एक साल छोड़कर अगले साल होने वाला धार्मिक अनुष्ठान) की अध्यक्षता करने वाले विश्वेश तीर्थ राम जन्मभूमि आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते थे। उन्हें उडुपी के अष्ठ मठों के उदार संतों में शुमार किया जाता था। उन्होंने छूआछूत का विरोध करते हुए सामाजिक सुधारों के लिये भी काम किया।
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को दिल्ली के मंदिरों को रंग-बिरंगे प्रकाश और भगवा झंडों से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए। छतरपुर मंदिर के प्रशासक किशोर चावला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सुबह की पूजा संपन्न होते ही करीब छह बजे मंदिर में आना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन घंटे से लगातार पूजा चल रही है। ‘राम दरबार’ सजाया गया है। ‘शिला’ की प्रतिकृति बनाई गई है और अन्य सामग्री के साथ इसे अयोध्या भेजा जाएगा।’’
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमामालिनी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर बुधवार को देश-विदेश में रह रहे रामभक्तों को बधाई दी। हेमामालिनी ने टिवटर पर एक ऑडियो क्लिप साझा किया। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इसमें सांसद ने कहा, ‘आज का दिन समस्त भारतवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतवासियों की आस्था के महानायक हैं।
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को कहा कि इस काम के बाद देश में राम राज्य की प्राचीन अवधारणा के साकार होने की शुरूआत होगी। महाजन ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम जन्मभूमि पर श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी का अयोध्या में आगमन हुआ। मैं इसके लिए प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं। ये मंदिर न केवल श्री राम की यश और कीर्ति का प्रतिक बनेगा, अपितु दुनिया में भारत की यश और कीर्ति का प्रतिक भी बनेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर PM नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया,जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है- आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर PM नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया,जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है।
उनके मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। आज प्रधानमंत्री और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- पूरे देश में आनंद की लहर है, सदियों की आस पूरी होने का आनंद है। सबसे बड़ा आनंद है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस आत्मविश्वास की आवश्यकता थी और जिस आत्म भान की आवश्यकता थी उसका सगुण साकार अधिष्ठान बनने का शुभआरंभ आज हो रहा है।
पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन की शुरुआत की और फिर मोदी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के साथ ही भूमि पूजन संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान नौ शिलाओं की पूजा की गई और मोदी ने मंदिर की नींव की मिट्टी से अपने माथे पर तिलक लगाया।
राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा- राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर सभी को बधाई! मुझे विश्वास है कि मंदिर परिसर, रामराज्य के आदर्शों पर आधारित आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ के शिलान्यास के लिए बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और फिर राम जन्मभूमि क्षेत्र पहुंचकर भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने मोदी को हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी ने एक पटका भेंट किया। मंदिर में कुछ देर पूजा-अर्चना करने के बाद मोदी राम जन्मभूमि क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। राम जन्मभूमि पहुंचकर प्रधानमंत्री ने भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया और वहां पारिजात का पौधा लगाया। इस समय मोदी भूमि पूजन के लिए हो रहे अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।