IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 8 मार्च: मौसम में बदलाव के साथ अब गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, और अगले कुछ दिनों में इसमें और इजाफा होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उधर, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी अब थमने वाली है, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिल्ली में मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

यूपी में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में बढ़ेगी गर्मी, रात में बनी रहेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 9 मार्च से 12 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि हवाओं की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। इससे कुछ इलाकों में हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा, हालांकि दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी।

Live Updates
19:48 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: 9 मार्च के बाद हिमाचल में खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। 9 मार्च से पांच दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा।

19:20 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

18:40 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव

जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 10 मार्च से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसका असर 14 मार्च तक रहेगा। घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहेगा।

18:30 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में बारिश की संभावना

उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 से 13 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है। 9 मार्च को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन, 13 मार्च को 12 जिलों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

18:23 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: एमपी में बढ़ी ठंड

एमपी में कम से कम एक दर्जन जगहों पर शुक्रवार की सुबह पारा करीब 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने के कारण ठंड बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़ों की तलाश करनी पड़ी।

18:16 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है।

17:25 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 9 से 13 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री न्यूनतम 13 से 19 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं।

17:11 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र में बढ़ रहा तापमान

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप, होली से पहले ही नागरिकों को अत्यधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

16:52 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के बढ़ा तापमान

राजस्थान के अनेक इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है जहां बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16:26 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तरी हवा का असर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 4 दिनों से खासकर राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, इन शहरों में शीतलहर का असर भी देखने को मिला।

16:13 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कश्मीर में भारी बारिश

श्रीनगर में मौजूद मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार , अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है , लेकिन 10 मार्च से इसमें बदलाव होने की संभावना है , जिससे पूरे क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 मार्च को कश्मीर में मध्यम से व्यापक बर्फबारी और बारिश की संभावना है , जबकि जम्मू के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होगी ।

15:52 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: लाहौल स्पीति में बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक, 9 मार्च को चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है।

15:37 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार और बंगाल में बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल चुका है। तेज हवाओं की वजह से बीते कुछ दिनों से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था। हालांकि, अब स्थिति बदल चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार हैं।

15:28 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत थी।

13:55 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के बांसवाड़ा में दिन में तीखी धूप

राजस्थान के बांसवाड़ा में दिन में तीखी धूप होने के कारण हवा का असर कम हो गया है। कई शहरों में तापमान बढ़ा है।

13:48 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हरियाणा के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव दिख रहा है। शुक्रवार को राज्य के 11 शहरों हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

12:25 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: तंगधार 10 से 20 फीट तक जमी बर्फ

जम्मू-कश्मीर के तंगधार में पिछले 48 घंटों में कोई ताजा हिमपात नहीं हुआ है। हालांकि कई इलाकों में 10 से 20 फीट तक बर्फ जमी हुई है। इससे आवागमन प्रभावित है।

11:51 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: सड़कों पर बर्फ जमा होने से कुपवाड़ा बाकी शहरों से कटा

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कई इलाकों में काफी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। इसकी वजह से यह अब भी देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है।

11:09 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

11:07 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: एमपी में दिन के तापमान में हुआ इजाफा

एमपी की राजधानी भोपाल में 10.5 डिग्री और इंदौर में 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को दिन के तापमान में एक-दो डिग्री तक इजाफा हुआ।

11:04 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश के शहडोल में तापमान 6.2 रहा

मध्य प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार की रात में शहडोल में 6.2 डिग्री, शाजापुर में 7.9 डिग्री, नौगांव, उमरिया और पचमढ़ी में 8 डिग्री, मंडला में 8.3 डिग्री, मलाजखंड में 8.5 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री रहा।

09:58 (IST) 8 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

यूपी में राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी गिरकर 27.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

19:58 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बारिश का अलर्ट

9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण 9 से 12 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और घने बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी है।

19:27 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी के कई इलाकों में तापमान में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है।

18:50 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कानपुर में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं प्रभावित करेंगी

कानपुर में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से हवा चल सकती है।

18:23 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का होगा एहसास

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने लगी है। कई लोगों ने तो पंखे तक चलाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच आईएमडी ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है जिससे लोगों को और गर्मी का अहसास होगा।

18:13 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: गुरुवार को कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर, सीकर में रिकॉर्ड किया गया।

17:58 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उत्तर भारत में तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

17:47 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: शुक्रवार को खिली रही धूप

देश की राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री कम है।

17:27 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आगामी सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है।