देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में गर्मी भी शुरू हो गई है। दिन में तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में तापमान और बढ़ेगा। इसके बाद हवाएं तेज होंगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 25 मार्च यानि मंगलवार को दिल्ली में तापमान 35 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। 27 मार्च से दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश भी हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी, जबकि तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी। यूपी के लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बराबरी की संभावना जताई गई है।
25 से 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
बेंगलुरु शहर के लोगों को मंगलवार को गर्म और शुष्क दिन का अनुभव होने वाला है, जिसमें सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर दोपहर में 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड के ज्यादातर जिलों में पिछले दिनों बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। लेकिन गर्मी एक बार से राज्य के लोगों को रुलाने को तैयार है। आने वाले दिनों में झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए चेतावनी दी है, जहां उसने कहा है कि दोनों राज्यों में 25 से 27 मार्च के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
बाड़मेर, जोधपुर, जालोर एवं आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने तथा कहीं-कहीं ‘हीटवेव’ की संभावना है।
मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
राजस्थान के जयपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पूर्वी भारत में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दार्जिलिंग में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
आईएमडी के मुताबिक, कल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मौसम साफ रहेगा, तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, वाराणसी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि भले ही अगले 48 घंटे दिल्लीवासियों के लिए मुश्किल भरे हों, लेकिन 27 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
IMD ने मंगलवार को दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है। कर्नाटक, केरल और माहे में बारिश होगी। छत्तीसगढ़ से उत्तरी केरल तक में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 27 और 28 मार्च को गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा।
दिल्ली के निवासियों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगर दिन में पारा 37 डिग्री तक पहुंच जाता है तो मंगलवार, 25 मार्च मार्च का सबसे गर्म दिन होगा।
राजस्थान में 26-27 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राजस्थान में तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे प्रदेश का मौसम सुहावना हो जाएगा।
झारखंड में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 5 दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई इलाकों में चार दिन बाद लू जैसे हालात बन सकते हैं।
राजस्थान में मौसम ने करवट बदल ली है। राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं ज्यादातर जिलों में तापमान 36 डिग्री से अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अब गर्मी का असर दिखने लगा है। बिहार में कुछ दिन पहले बारिश हुई थी। लेकिन अब आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है।
अप्रैल से गर्म और उमस के बीच प्री मॉनसून सीजन की शुरूआत होगी। स्काईमेट के अनुसार इस दौरान तापमान लगातार बढ़ेगा और हवा में नमी भी बढ़ेगी। इसकी वजह से गर्मी अधिक महसूस होगी।
दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में तापमान और बढ़ेगा। इसके बाद हवाएं तेज होंगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
आईएमडी की के अनुसार, मौसम फिर बदलेगा। देश के कई राज्यों में फिर से आंधी-तूफान आने की संभावना है। 24 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है।
आईएमडी ने बताया कि बिहार के छपरा, गोपालगंज, सिवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर में भारी बारिश का अनुमान है।
झारखंड की बात करें तो बोकारो, चाईबासा, दुमका, हजारीबाग और रांची में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है।
यूपी ही नहीं छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में बिजली गिरने के आसार हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक आंधी तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है और स्काईमेट ने जानकारी दी है कि इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।