दिल्ली-एनसीआर में जनवरी की धूप ने गर्मी का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है। गुरुवार रात हल्की बारिश के बावजूद शुक्रवार सुबह दिल्ली का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे के कारण कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है, लेकिन दिन में खिली धूप के चलते मौसम जनवरी के लिहाज से गर्म ही रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था। 25-27 जनवरी के बीच तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, लेकिन दिन के समय हल्की धूप बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 रहा। यह ‘खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। IMD का अनुमान यह भी है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आने वाले दो दिनों दिनों में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
Delhi Vidhan Sabha Chunav | आज की ताजा खबर
यूपी में बारिश और कोहरे का अलर्ट:
यूपी के लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों में ठंड और गलन का दौर जारी है। बुधवार को कई जगह बारिश होने से तापमान कम हो गया और ठंड बढ़ गई। हालांकि प्रयागराज के तापमान में इजाफा हुआ है। बुधवार को प्रयागराज राज्य के अन्य शहरों की अपेक्षा सबसे गर्म रहा। दूसरी तरफ राज्य के अधिकतर शहरों में कोहरे की वजह से सुबह – शाम विजिबिलिटी कम रही। इसके चलते कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। राज्य के पश्चिमी इलाकों में तेज हवाएं चलने से गलत भी बढ़ गई है।
IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की भी चेतावनी दी गई है। बिहार में कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
शनिवार के मौसम को लेकर IMD का अनुमान है कि यूपी के तराई के 15 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिन में तपिश भरी धूप खिलने से राजधानी लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
राजस्थान के मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अभी भी पहले की तरफ मौसम का असर जारी है। शुक्रवार सुबह सीकर के फतेहपुर में राज्य का सबसे तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। भरतपुर के बैर में 3 मिमी और रूपवास में 1 मिमी बारिश भी दर्ज की गई।
पंजाब एवं हरियाणा में के मौसम को लेकर IMD ने बताया है कि शुक्रवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड देखने को मिली है। वहीं विभिन्न स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, दोनों स्थानों पर रात के समय बहुत अधिक ठंड रही।।
IMD के अनुमान के मुताबिक शनिवार को दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, तो दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। IMD का अनुमान है कि अगले दिन भी मौसम साफ रह सकता है।
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के मौसम को लेकर IMD का अनुमान है कि 28-29 जनवरी के आस-पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दो से तीन दिनों तक कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के अलावा हल्की बारिश हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जारी ताजी बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा हो गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। सुबह और रात के समय ठंड काफी ज्यादा है।
राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं उत्तरी हवाओं के प्रभाव से एक-दो दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।
जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। श्रीनगर की डल झील तथा अन्य झीलों में बर्फ तैर रही हैं। घरों में पानी की आपूर्ति के पाइपों में भी पानी जमने की घटनाएं हो रही हैं। कश्मीर घाटी में शीत लहर और भी तेज हो गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड के सभी जिलों का मौसम साफ रहेगा. किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. देहरादून में सुबह के समय कुहासा छाने के आसार हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तराखंड सुबह और शाम को पाला पड़ने से गलन जारी है। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से ठंड फिर बढ़ रही है। इससे लोग परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी को राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस मंडला में रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन नर्मदापुरम के पचमढ़ी में भी पारा नीचे रहा। कोहरे की वजह से सबसे कम दृश्यता 800 मीटर ग्वालियर और खजुराहो में रही। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 31.5 डिग्री सेल्सियस मंडला में रिकॉर्ड किया गया।
बिहार में ठंड से अगले 2 दिनों तक कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। आईएमडी ने प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे गलन बढ़ने की आशंका है। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
आज का मौसम LIVE: गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर गुरुवार को घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और 18 उड़ानों की आवाजाही बाधित हुई। हवाई अड्डे की प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि गुवाहाटी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा देखा गया। उन्होंने देरी से आने और जाने वाली उड़ानों का विवरण साझा किए बिना बताया, “इसके कारण अब तक 18 उड़ानों में देरी हुई है।”
आज का मौसम LIVE: गुरुवार को पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के लुधियाना में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में 7.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.1 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 11.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 11.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम LIVE: गुरुवार को कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात का तापमान कम हुआ है। मौसम विभाग ने ‘चिलई-कलां’ के शेष भाग के लिए मुख्यतः शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि, 30-31 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/हिमपात हो सकती है।
आज का मौसम LIVE: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग स्थानों पर कोहरे की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम LIVE: दिल्ली में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 08 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, जबकि सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 12-14 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति घटकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 जनवरी तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान 25 जनवरी को 11 डिग्री और 26 जनवरी को 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को झारखंड के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: झारखंड में शनिवार से ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया है। राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर, अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
शीतलहर की वजह से यूपी के कई जिलों में 8वीं कक्षा तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे। अधिकारी लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। कुछ इलाकों में मौसम की स्थिति अभी भी खराब है, इसलिए छुट्टियों को 25 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। शीतलहर और कम तापमान के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद हैं।
झारखंड में शनिवार से ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया है। राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर, अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। बृहस्पतिवार को झारखंड के गुमला में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में गुरुवार को पटना समेत कई जिलों घना कोहरा रहा। आईएमडी ने भी पटना, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखुपरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत कई इलाकों के घरे कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
जम्मू-कश्मीर के तापमान में थोड़ा इजाफा होने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। कई दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश थम गई है। श्रीनगर समेत निचले इलाकों में दिनभर धूप छाई रही। पहलगाम व गुलमर्ग को छोड़ तमाम जगहों पर जमाव शून्य बिंदु से तापमान ऊपर आ गया। जम्मू में दिनभर तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ।
हिमाचल प्रदेश में आज घने बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर के लिए तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और उसके पड़ोसी राज्यों में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, आज पंजाब के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन राज्य के तीन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।