अभी मार्च खत्म होने में करीब 10 दिन बाकी है, लेकिन गर्मी शुरू हो गई है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि अगले हफ्ते से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि यूपी के कुछ इलाकों में 20 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को बारिश हो सकती है।
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण चलेंगी ठंडी हवाएं
इस बीच जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसे में वहां पर तापमान में गिरावट आई है। हालांकि जम्मू कश्मीर में बारिश की उम्मीद नहीं है। इस बीच उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है।
हरियाणा के मौसम की बात करें तो आम तौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण कल 20 मार्च को राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल व रात्रि को हवाओं व गरज चमक के साथ उत्तरपश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 से 22 मार्च तक गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। आगरा में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दोपहर में धूप तेज हो रही है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी होने लगी है। लाहौल घाटी सहित अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के चलते एक बार फिर से क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। बता दें, किलाड़-लाहौल-स्पीति राष्ट्रीय राजमार्ग पांगी की ओर से शोर तक ही खुला है जबकि लाहौल-स्पीति की तरफ से कडू नाला तक खुल चुका है। ऐसे में मौसम का करवट बदलना लोगों की मुसीबतों को बढ़ाने का काम करेगा।
बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। 22 और 23 मार्च को कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। IMD ने 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। 22 से पहले सामान्य तौर पर मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च से प्री मॉनसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है। इसके चलते यूपी में शुष्क मौसम हो सकता है। इसके अलावा 21 और 22 मार्च को तेज हवाओं के साथ बादल छाए रह सकते हैं।
दिल्ली में बुधवार को दोपहर तेज धूप छाई हुई है। शाम में मौसम विभाग द्वारा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। वहीं 21 मार्च को बारिश की संभावना भी है।
मध्य प्रदेश में भी मौसम ने करवट बदल ली है। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी राज्यों से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
झारखंड में 20 और 21 मार्च को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बेंगलुरु में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। वहीं दिन का तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दोपहर में नमी बढ़ने के कारण मौसम गर्म रह सकता है। हालांकि बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
19 मार्च को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बंगाल, झारखंड और नॉर्थ ओडिशा में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि यूपी के कुछ इलाकों में 20 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को बारिश हो सकती है।
दिल्ली में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि अगले हफ्ते से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को राज्य के उत्तरी भागों में एक बार पुनः बादल छाए रहने एवं मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है एवं तेज हवाएं चल सकती हैं। केंद्र का कहना है कि 21 मार्च से अधिकतर भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी वेस्ट में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा तेज सतही हवा की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कल सतही हवा का रफ्तार बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटा और झोंके के साथ चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नदी में नाविकों और उससे यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Mausam ki Jankari LIVE: पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
Mausam ki Jankari LIVE: पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट से लेकर काफ़ी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।
Mausam ki Jankari LIVE: अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों में तथा 18 से 20 मार्च के दौरान कर्नाटक के आंतरिक भागों में गर्म एवं आर्द्र स्थिति बनी रहने की संभावना है।
Mausam ki Jankari LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, 20-23 मार्च के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा सहित भारत के पूर्वी मध्य और आसपास के पूर्वी भागों में आंधी, बिजली, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है।
Mausam ki Jankari LIVE: दिल्ली एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की प्रमुख गति 08-10 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर दिशा से 12-14 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। शाम और रात के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी।
IMD Weather Forecast LIVE: भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को बीकानेर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
ओडिशा का बौध शहर सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा का बरगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा। बौध में लू जैसे हालात रहे, जहां शनिवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.7 और 37 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों के लिए मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की है।
IMD Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में अभी भले ही गर्मियों की शुरुआत हो रही है लेकिन देश में कई शहर ऐसे हैं जहां पारा चालीस डिग्री से ऊपर चला गया है। इन शहरों में सबसे ऊपर Boudh है, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1901858209289367564/photo/1
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि झारखंड में भीषण गर्मी में लोग दिन में 12 बजे से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी नहीं हो, तो घर से न निकलें। झारखंड के 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 और 20 मार्च को झारखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 21 और 22 मार्च को भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने ओडिशा में लू चलने की संभावना जताई है। ओडिशा में गर्मी काफी तेज पड़ रही है और आने वाले समय में तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है।
यूपी में मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के लिए तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है।