दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और सर्द हवाओं के बीच बारिश ने दस्तक देकर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पिछले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी घना कोहरा देखने को मिला।

Aaj Ki Taaja Khabar | Delhi Elections 2025 Kal Mausam Kaisa Rahega

मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को सुबह और देर शाम को लखनऊ और राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी। भरतपुर, दौसा सहित राजस्थान के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई।

Bihar News Today | UP News Today

Live Updates
13:53 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: महाकुंभ में मौसम की जानकारी के लिए वेबपेज लॉन्च

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ के लिए मौसम विभाग ने एक वेबपेज लॉन्च किया है। यह वेबपेज प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित आसपास के शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध कराता है।

13:24 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कड़ाके की ठंड में 8 की मौत

यूपी में कड़ाके की ठंड से पिछले 24 घंटे में कानपुर और अलीगढ़ मंडल में 8 लोगों की मौत हो गई। आगरा, सहारनपुर, बरेली और रामपुर में गुरुवार सुबह बारिश हुई। आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 में बारिश से एक मकान ढह गया। मलबे में महिला और उसकी 2 बेटियां दब गईं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। का है।

12:53 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पालम में 8.6 मिलीमीटर, पूसा में 7.5 मिलीमीटर हुई बारिश

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई और रात 11.30 से सुबह 5.30 बजे के बीच दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र में 3.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पालम में 8.6 मिलीमीटर, पूसा में 7.5 मिलीमीटर और मयूर विहार में 4 मिलीमीटर बारिश हुई।

12:35 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कई फ्लाइट पर पड़ा असर

पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता में कमी के कारण सुबह 10 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट अपराह्न चार बजे पहुंची। यात्री पूरे दिन परेशान रहे। विमानन कंपनी के कर्मियों और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। शाम में दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो गई थी। इंडिगो की दिल्ली-पटना उड़ान रद कर दी गई। आठ से अधिक विमानों का परिचालन देर से हुआ। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी का फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्से में असर है, जो दो दिन रहेगा।

11:46 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। भोपाल समेत निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर-चंबल इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है। 17 जनवरी को भी कोहरे का असर रहेगा।

11:16 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में 17 से 23 जनवरी तक बारिश की संभावना

राजस्थान में अगले दो सप्ताह के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 17 जनवरी से 23 जनवरी के बीच बारिश का दौर चलेगा। इसमें पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर ही बने रहने का अनुमान है।

11:03 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। बुधवार को जयपुर में दिनभर झमाझम बारिश देखने को मिली। इसके चलते गुरुवार को स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज फिर से 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। दौसा, बूंदी, टोंक, बारां, करौली, सवाई माधोपुर और भरतपुर में अगले तीन घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

10:43 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी और दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण यूपी में बर्फीली हवाओं के चलते गलन बढ़ी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

10:31 (IST) 16 Jan 2025
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के चलते उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से ठंड और तेज हो सकती है। दिल्लीवालों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें और बारिश के चलते ट्रैफिक और ठंड का ख्याल रखते हुए सावधानी बरतें।

10:19 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में फतेहपुर रहा सबसे ठंडा इलाका

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा है। यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को यूपी में सबसे कम तापमान फतेहपुर में रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

10:17 (IST) 16 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

दिल्ली में बुधवार रातभर बारिश होती रही। पालम में आधी रात से सुबह साढ़े पांच बजे तक लगभग 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूसा में लगभग 8 मिमी बारिश हुई और मयूर विहार में 5 मिमी बारिश हुई। 16 जनवरी को सुबह 5.30 बजे तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10:08 (IST) 16 Jan 2025
Aaj Ka Mausam: स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित

नोएडा प्रशासन ने बारिश और ठंड को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का फैसला किया है। दूसरी ओर, दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

10:06 (IST) 16 Jan 2025
Aaj Ka Mausam: देरी से चल रही हैं दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें

बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके अलावा, दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। रनवे पर दृश्यता 800 मीटर के आसपास बनी हुई है।