दिल्ली-एनसीआर में फरवरी की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन में तापमान ज्यादा बना रहा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2011 से अब तक एक फरवरी का सबसे अधिक तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि नमी का स्तर 100 से 51 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी धुंध और कोहरे की संभावना है, जबकि तापमान 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रह सकता है।
ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में और अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में सुबह के वक्त हिमपात होने की सूचना मिली। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में कल शाम से रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान बीती रात शहर में हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया।
मुंबई के मौसम की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर भी असर देखा जा सकता है। हालांकि, छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा भारी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। लेकिन, वातावरण में कोहरा धुंध छाई हुई नजर आ रही है। शहर में दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 24°C और अधिकतम 28°C डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
हरियाणा-पंजाब में सुबह शाम की सर्दी के साथ मौसम खराब होने के संकेत हैं। यहां पश्चिमी विक्षोक्ष के कारण कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की धूप तो महेंद्रगढ़, फजिल्का, सिरसा, हिसार, पंचकुला समेत कई जिलों में 4 और 5 फरवरी तक बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से अब सर्दी का अहसास कम हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल कम सर्दी पड़ी है।
राजस्थान के कई हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 और 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है।
सोमवार के मौसम के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार को सुबह के वक्त हल्की धुंध तो दिन के वक्त गुनगुनी धूप के बीच ठंडी-ठंडी हवाओं का अहसास हुआ। दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी सोमवार को शाम और रात को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री तक रह सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी में 3, 4 और 5 फरवरी को बारिश होगी। इस दौरान सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा। विजिबिलिटी 100-500 मीटर तक रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में 7 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बागपत, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गौतमबुद्धनगर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद में बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि 31 जनवरी यानी शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों के तराई बेल्ट में कहीं-कहीं पर घना से ज्यादा घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश में बारिश होने की तारीख में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी महीने में 2 पश्चिमी विक्षोभ के अलावा बंगाल की खाड़ी में भी हलचल दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। 5 फरवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू- कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्दी का अहसास जारी रहा। रविवार को कई शहर में आंशिक रूप से दोपहर में बादल छाए रहे। आईएमडी का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस बदलाव के चलते तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड में रविवार को मौसम शुष्क रहा। तेज धूप के साथ गर्मी भी बढ़ी है। सोमवार से कुछ क्षेत्रों में बदलाव के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसा माहौल अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा। सबसे कम तापमान अशोक नगर जिले में 9.5 डिग्री दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग ने यूपी के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज रविवार को ज्यादातर स्थानों पर मौसम साफ बना रहेगा। सुबह-शाम कुछ स्थानों पर कोहरे का असर साफ तौर पर दिखेगा।
राजस्थान में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी वजह से अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कई शहरों में दोपहर बाद हल्के बादल छाए।
राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी रहने के कारण अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र में सुबह कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है और घने कोहरे का अनुमान है।
दिल्ली में शनिवार सुबह हल्की ठंड के साथ कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही और हवाएं चलने से ठंड भी बनी रही। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा।
Mausam ki Jankari LIVE: उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 3-5 फरवरी के बीच बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश का अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को अयोध्या में सबसे ज्यादा ठंड रही। जिले में न्यूनतम तापमान 6°C दर्ज किया गया। दूसरी तरफ प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। वहां अधिकतम तापमान 30°C रहा।
यूपी के आगरा में मौसम साफ है। सुबह से धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस है।
यूपी में ठंड कम नहीं हो रही है। 33 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। शनिवार सुबह बुलंदशहर और मथुरा समेत 15 जिलों में विजिबिलिटी इतनी कम थी कि 50 मीटर तक साफ नहीं दिख रहा था।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम 3.4 डिग्री से अधिकतम 12.6 डिग्री तापमान रहा। यह औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। दिन में तापमान 26.2 डिग्री रहा। शुक्रवार को डूंगरपुर में सबसे अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में सबसे कम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों के अंदर रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ इंदौर, भोपाल और उज्जैन जिलों में मौसम साफ रहेगा। रविवार को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर मालवा में बारिश के आसार है।
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर और हवा का रुख बदलने से अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। आईएमडी ने दिन में मध्यम से घना कोहरा रहने तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस तापमान और बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। इसकी वजह से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
यूपी और बिहार के कई जिलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी घट गई है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। यूपी के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर जैसे शहरों में भी शीतलहर का असर जारी है। IMD ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।