दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम की स्तिथि अचानक बदल गई है। बीते कुछ दिनों में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी लगने लगी थी। लेकिन मंगलवार को अचानक से मौसम का मिजाज बादल गया। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबादी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। जबकि शाम में बारिश भी हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी बारिश हुई। मौसम विभाग का पहले ही अनुमान था कि सोमवार से प्रदेश में मौसम अचानक से बदल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।

Live Updates
20:49 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: गर्म रहा जनवरी का महीना

स्काइमेट के अनुसार, जनवरी का महीना इस बार काफी गर्म रहा है। पूरे भारत सहित पहाड़ों पर सूखे जैसे हालात बने रहे। 3-4 फरवरी को पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में बारिश की संभावना है।

19:45 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: यहां गिरेंगे ओले

इस सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर, हिमाचलप्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की उम्मीद है जबकि निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

18:49 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, लद्दाख, जम्मूकश्मीर, हिमाचलप्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

17:46 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में होगी बारिश

8 फरवरी तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और गरज के साथ बारिश होगी। 12 फरवरी तक मौसम की स्थिति में सुधार होगा।

16:33 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल सुरंग के उत्तरी द्वार और अन्य ऊंचे इलाकों में मंगलवार सुबह हिमपात शुरू हुआ। स्थानीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी के अगले दो दिनों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके कारण, कई स्थानों पर हल्के हिमपात की संभावना है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति के साथ ही कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि चार फरवरी की दोपहर से पांच फरवरी की मध्य रात्रि तक कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों के शेष हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

15:45 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: मुंबई में बढ़ेगी गर्मी

मुंबई का तापमान लगातार बढ़ रहा है, वीकेंड तक टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बढ़ी हुई हयूमिडिटी के कारण उमस भरी स्थिति पैदा होगी। 8-10 फरवरी के बीच शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, फिलहाल शहर में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

15:07 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में फरवरी में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में गर्मी बढ़ेगी। हालांकि इस बीच 4 और 5 फरवरी को यूपी में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

13:22 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। इसके अलावा बर्फबारी की भी संभावना है। 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

11:40 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को भी बारिश का अनुमान जताया गया है। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

10:29 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

09:35 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: बिहार के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर जल्द ही मौसम बदलने वाला है, जिसकी असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। बिहार में आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

09:34 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली में हटी ग्रैप-3 की पाबंदियां

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू कर दी गई थी। लेकिन AQI में सुधार हुआ और ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी गई। ग्रैप के तीसरे चरण में गैर-ज़रूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

07:52 (IST) 4 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में हो रही हल्की बूंदाबादी

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम की स्तिथि अचानक बदल गई है। मंगलवार को अचानक से मौसम का मिजाज बादल गया। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबादी हो रही है।

20:02 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: 4 राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा रहेगा। इन राज्यों में 4 और 5 फरवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

20:00 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: उत्तर पश्चिम भारत में हो सकती तापमान में गिरवाट

मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहेगा।

17:06 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब और हरियाणा में शाम के समय मौसम खराब हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश की संभावना है। महेंद्रगढ़, सिरसा, फजिल्का, पंचकूला और हिसार समेत कई जिलों में 4 और 5 फरवरी को बारिश होगी।

14:38 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: यूपी में 5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है। प्रदेश में तेज हवाएं भी चलेंगी। प्रयागराज, लखनऊ, बांदा, कानपुर, झांसी, वाराणसी, औरैया, इटावा, कानपुर देहात, मैनपुरी, हमीरपुर, चित्रकूट, जौनपुर, गोरखपुर, आगरा, देवरिया, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, शामली, महोबा और फतेहपुर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी है।

12:56 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश में कम बारिश से बढ़ी चिंता

हिमाचल प्रदेश में जनवरी में 84 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। यह चिंता का विषय भी है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चिंता जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 85.3 मिलीमीटर की बारिश होनी थी लेकिन केवल 13.3 मिलीमीटर की वर्षा हुई। यह 1901 के बाद जनवरी में सबसे कम बारिश है।

12:24 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: आंध्र प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

आंध्र प्रदेश में भी 7 दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

11:22 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: राजस्थान में भी हो सकती बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राज्य के कई इलाकों में 4 फरवरी को बारिश हो सकती है।

11:20 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: पहलगाम और गुलमर्ग के कई इलाकों में बर्फ़बारी

जम्मू कश्मीर के भी कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बीच पहलगाम और गुलमर्ग के कई इलाकों में बर्फ़बारी भी हुई, जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई।

10:41 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हो सकती बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से प्रदेश में मौसम अचानक से बदल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।

10:40 (IST) 3 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में हो सकती बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। जबकि शाम में बारिश भी हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।