देश की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमोत्तर भारत में लू चलने के कारण शहर में अगले तीन और चार दिन में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। पालम, लोधी रोड और आयानगर में मौसम केन्द्रों ने क्रमश: अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, 44.4 डिग्री सेल्सियस और 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में 29-30 मई को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है।’’
Coronavirus in India LIVE Updates
इसी बीच, हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर स्थानों पर शनिवार को तापमान में वृद्धि दर्ज गई। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों में हरियाणा के हिसार में दिन में सर्वाधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। हरियाणा के नारनौल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विभाग ने बताया कि अंबाला में 41.1, करनाल में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग ने बताया कि अमृतसर और पटियाला में अधिकतम तामपान क्रमश: 43 और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक (41.4) दर्ज किया गया।
COVID-19 in Bihar LIVE Updates
उधर, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी का दौर जारी है जहां शनिवार को चुरू में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में दिन का तापमान 45.9 डिग्री, जैसलमेर व बीकानेर में 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर व गंगानगर में यह क्रमश: 44.2 व 44.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर व जोधपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में गर्मी का दौर अभी बना रहने का अनुमान है।
वहीं, जम्मू शहर में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर इस मौसम में सबसे उच्चतम स्तर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में शुक्रवार को रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि इस वक्त के लिए सामान्य तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया।
क्लिक करें Corona Virus, COVID-19 और Lockdown से जुड़ी खबरों के लिए और जानें लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस।