असम, तमिलनाडु, केरल में सरकार बदलने जा रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ममत बनर्जी फिर से सत्‍ता में लौटेंगी। टीवी चैनलों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल्‍स में यह बात निकलकर आर्इ है। इनके अनुसार असम में कांग्रेस को बेदखल कर भाजपा पहली बार पूर्वोत्‍तर में सरकार बनाने जा रही है। सभी एग्जिट पोल्‍स ने असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। कांग्रेस यहां पर 15 साल तक सत्‍ता में थी। एआईयूडीएफ 10-15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

इधर, केरल में लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ सरकार बनाएगा। एग्जिट पोल्‍स के मुताबिक ओमन चांडी के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस गठबंधन की यूडीएफ सरकार सत्‍ता से बाहर होगी। एलडीएफ पांच राज्‍यों में हुए चुनावों में कांग्रेस के हाथ से दो राज्‍य निकल जाएंगे। केरल में भाजपा पहली बार अपना खाता खोलने जा रही है। एग्जिट पोल्‍स के अनुसार भाजपा को 1-2 सीटें मिल सकती है।

Read AlsoANALYSIS: असम में सबसे बड़ा आश्‍चर्य होगा BJP की हार, बंगाल, तमिलनाडु, केरल में भी कांग्रेस के रास्‍ते बंद?

कांग्रेस के लिए हालांकि तमिलनाडु से अच्‍छी खबर आ रही है। डीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने से उसे फायदा होता दिख रहा है। जयललिता की सत्‍ता से विदाई होगी। कांग्रेस डीएमके गठबंधन को 110-120 के बीच सीटें मिलेंगी। वहीं भाजपा भी एक-दो सीट जीत सकती है। अगर नतीजे एग्जिट पोल्‍स के अनुसार ही रहे तो तमिलनाडु में हर चुनाव में सरकार बदलने का रिकॉर्ड जारी रहेगा।

पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्‍य रहेगा जहां सत्‍ता में फेरबदल नहीं होगा। ममता बनर्जी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगी। कांग्रेस-लेफ्ट के गठबंधन को करारी हार झेलनी पड़ेगी। सीट बढ़ने की उम्‍मीद में बैठी भाजपा के लिए अच्‍छी खबर नहीं है। उसके दहाई से बाहर जाने का सपना अधूरा ही रहेगा।

Read Also:

Assam Exit poll: पूर्वोत्‍तर में पहली बार कमल खिलने के आसार, 15 साल बाद कांग्रेस की होगी हार

West Bengal Exit poll: ममता की वापसी तय, भाजपा नहीं छू पाएगी दहाई का भी आंकड़ा

Kerala Exit poll: कांग्रेस को हराकर सत्‍ता में लौटेगा लेफ्ट, भाजपा पहली बार खोलेगी खाता