कोरोना वायरस के बीच लागू लॉकडाउन के चलते फंसे मजदूरों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। सीएम योगी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि कांग्रेस ने मजदूरों को बस मुहैया कराने के नाम पर दो पहिया और ऑटो भेजे। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हमने जांच में पाया कि प्रियंका गांधी ने बसों की जो लिस्ट मुहैया कराई थी, उसमें से कई दो पहिया, ऑटो और सामान लादने वाली गाड़ी भी शामिल थी। सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने ऐसा फर्जीवाड़ा क्यों किया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कांग्रेस को लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा सौंपी गई लिस्ट का जिक्र करते हुए एक वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सूची में एक नंबर 10 नंवबर 2016 को रजिस्टर हुई वाहन संख्या यूपी83टी1006 भी है और यह बस नहीं बल्कि एक थ्री व्हीलर है।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि पार्टी प्रवासी मजदूरों को राज्य में वापस लाने के लिए जो एक हजार बसें चलाना चाहती थी, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने आज सुबह लखनऊ भेजने की मांग की थी जो साफ दर्शाता है कि योगी सरकार का यह कदम राजनीति से प्रेरित था। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि उप्र सरकार प्रवासी मजदूरों की मदद नहीं करना चाहती थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को मजदूर प्रवासियों को वापस लाने के लिए 1000 बसें चलाने के कांग्रेस के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।
Coronavirus/COVID-19 और Lockdown से जुड़ी अन्य खबरें जानने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें: Lockdown 4.0 Full Update: 14 दिन के लिए और बढ़ा देश में लॉकडाउन, अब 3 के बजाय 5 होंगे जोन्स; प्लेन-ट्रेन व मेट्रो रहेगी बंद। Lockdown 4.0 Guidelines में किन चीजों को मंजूरी और किन्हें नहीं, देखें डिटेल में। कोरोना, लॉकडाउन की मार: ‘घर पर पड़ी है पति की लाश, बस पहुंचा दो गांव’, दिल्ली में फंसी महिला का दर्द। मजदूरों का मुद्दाः मोदी सरकार पर बरसे RSS से जुड़े संगठन के नेता, बोले- श्रमिकों को मारोगे भी, फिर रोने भी न दोगे। MyGov.in COVID-19 Trackers: इन 13 तरीकों से पा सकते हैं Corona से जुड़ी आधिकारिक जानकारी। IRCTC: मरीजों, बुजुर्गों को लाने-ले-जाने को स्टेशन पर मिलती है बैट्री कार, जानें कैसे।

