कोरोना वायरस के संकट से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में देश एकजुटता के साथ इस संकट से लड़ रहा है। दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल भी इस लड़ाई में बखूबी योगदान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में महिला जवान मास्क बनाते नजर आ रही हैं। दरअसल ये तस्वीर नजफगढ़ थाने की है। जहां महिला जवानों ने अबतक 10 हजार मास्क बना गए हैं और लोगोंं में बांटे जा चुके हैं। ये जवान अपनी ड्यूटी के अलावा तीन घंटे मास्क बनाती हैं। महिला जवानों के इस मदद के लिए सभी सराहना कर रहे हैं।
ऐसा करने में यूपी पुलिस भी पीछे नहीं है। कोरोना वायरस के खिलफ लड़ाई लड़ने के लिए फतेहगढ़ पुलिस लाइन में दो महिला पुलिसकर्मियों ने सिलाई मशीन थाम मास्क बनाना शुरू कर दिया है। महिला पुलिस कर्मियों की ओर से तैयार किए गए मास्क को पुलिस लाइन में ही पुलिस कर्मियों के परिवारों को दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जहां पुलिस का योगदान काफी सराहनीय रहा है। देशभर में पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी लोगों की मदद के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 10,363 हो गए हैं। इनमें 8988 एक्टिव केस हैं और 1035 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 339 हुआ। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1211 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हो गई है।
Coronavirus Latest LIVE News Updates in Hindi
COVID-19 in World Tracker LIVE Updates
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?

