Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। कल से रामभक्त अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। अयोध्या में सरयू घाट पर हजारों दिए जलाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर दीप प्रज्जवलित किए हैं। रामभक्तों ने भी अपने-अपने घरों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्जवलित की है। इससे पहले अयोध्या में हुए राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस चीफ मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी राम लला के लिए छत्र लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अनुष्ठान के बाद राम लला को छत्र अर्पित किया और दंडवत प्रणाम किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के साथ की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम लला टेंट में नहीं, अब भव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें राम का मंदिर मिला है। PM मोदी ने कहा, “हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है।” रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी पूरी कवरेज यहां पढ़ें

Live Updates

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का ब्लॉग।

14:27 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी ने राम लला से क्यों की क्षमा याचना?

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।”

14:21 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी बोले- अब राम लला दिव्य मंदिर में रहेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम लला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। अब वो टेंट में नहीं रहेंगे।

14:16 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी ने ‘सियावर राम चंद्र की जय’ के साथ की शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे प्रभू राम आ गए हैं।

14:12 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: अब अयोध्या की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी- योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की गलियों में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी। कर्फ्यू नहीं लगेगा।

14:09 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोलते मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि देश में आज आनंद का वातावरण है। राम राज्य आने वाला है।

14:08 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: ओडिशा के सीएम ने टीवी पर देखा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

नवीन पटनायक ने टीवी पर देखा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम।

14:05 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: राम लला के साथ भारत का आत्म सम्मान लौटकर आया है- मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि पूरे देश में उत्साह है। राम लला के साथ भारत का स्व: लौटकर आया है।

लौटकर आया है।

13:54 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था- योगी

सीएम योगी ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था। यही भारत चाहता था। ऐसा लगता है हम त्रेता युग में आ गए हैं।

13:50 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित कर रहे हैं

सीएम योगी कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन भावुक है।

13:47 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी का उपवास पूरा हुआ

राम लला के अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को चरणामृत पिलाया गया। उनका व्रत पूरा हुआ।

13:43 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: मेरे पास शब्द नहीं थे, मैं रो रही थी- मालिनी अवस्थी

मालिनी अवस्थी ने कहा कि मैं रो रही थी। मेरे पास शब्द नहीं।

13:41 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: अनुराधा पौडवाल हुईं भावुक

भजन गायक अनुराधा पौडवाल भी राम मंदिर पहुंची। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद वो मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गईं।

13:35 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: आरएसएस चीफ को भेंट किया गया राम मंदिर का स्वरूप

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोहन भागवत को राम मंदिर का स्वरूप भेंट किया।

13:26 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी ने लिया संतों से आशीर्वाद

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद संतों से आशीर्वाद लिया।

13:25 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: आज का दिन ऐतिहासिक- जेपी नड्डा

बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने प्राण प्रतिष्ठा का बाद जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।

13:22 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE:पीएम मोदी ने रामलला के चरणों किया दंडवत प्रणाम

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंत में पीएम नरेंद्र मोदी ने राम लला को दंडवत प्रणाम किया। देखिए तस्वीरें।

13:18 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह अलौकिक क्षण- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने पर कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। अयोध्‍या में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंचे मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है।” उन्‍होंने इसी संदेश में कहा ”इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम!”

13:14 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतिष्ठा में कौन-कौन हुआ शामिल?

अनुष्ठान में  पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा की।

13:12 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी ने पहना था सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इससे संबंधित अनुष्ठान में भाग लिया। सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए।

13:07 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: केरल के राज्यपाल भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रहे मौजूद

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी अयोध्या पहुंचकर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की।

13:05 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली में देखा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देशभर में लोगों ने देखा। बीजेपी चीफ जेपी नड्डा उस समय दिल्ली में मौजूद थे।

13:04 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: हरियाणा के सीएम ने लाइव देखा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

हरियाणा के सीएम ने अपने साथियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव देखा।

13:03 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने की राम लला की आरती

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन राम लला की आरती के साथ हुआ। पीएम मोदी ने राम लला की आरती की।

12:50 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: देखिए राम लला की प्रतिमा

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी प्रतिमा की पहली तस्वीरें।

12:48 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: देखिए रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम। पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के गर्भगृह में मौजूद हैं।

12:47 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: देखिए रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

रामलला की पूजा करते पीएम नरेंद्र मोदी। देखिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

12:38 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जारी है। देखिए तस्वीरें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तस्वीरें। पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य दिग्गज गर्भगृह में मौजूद हैं।

12:37 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir: देखिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

देखिए राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम। पीएम मोदी, सीएम योगी, आरएसएस चीफ मौजूद

12:35 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: राम लला की झलक

देखिए राम लला की सुंदर प्रतिमा

12:29 (IST) 22 Jan 2024
Ram Mandir LIVE:  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें

पीएम नरेंद्र मोदी गर्भगृह में मौजूद हैं। देखिए उनकी राम मंदिर में एंट्री की कुछ तस्वीरें।

अयोध्या में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार यानी 21 जनवरी की रात से ही सुंदर कांड और श्रीराम चरित मानस का पाठ के आयोजन किए जा रहे हैं।