प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मिलेंगे और चांसलर कार्ल नेहमर के साथ औपचारिक वार्ता करेंगे। वह ऑस्ट्रिया की एक दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार को मास्को से वियना पहुंचे। 1983 में इंदिरा गांधी के बाद 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों की खोज करना है। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया में व्यापारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वे वियना में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 11 जुलाई: यहां पढ़े आज के मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को भारत और ऑस्ट्रिया के बीच साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। मंगलवार को वियना पहुंचने के बाद मोदी ने एक्स पर कहा, “भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।” एक दिन पहले, प्रधानमंत्री मोदी रूस में थे, जहां उन्हें क्रेमलिन में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल मिला। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की, जहां उन्होंने उनसे कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में संभव नहीं है और बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती है।

आज का मौसम कैसे रहेगा : यहां देखें अपने शहर के मौसम का हाल

वहीं देश की के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित देश के सात राज्य शामिल हैं। इनमें कुछ सीटें ऐसी हैं, जो लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। इसका मुख्य कारण कई विधायकों का लोकसभा चुनाव लड़ना है। जिसमें विजयी होने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कुछ सीटें इसमें विधायकों के निधन से भी खाली हुई हैं।

आज का मौसम कैसे रहेगा : यहां देखें अपने शहर के मौसम का हाल

किस राज्य की कितनी सीटों पर उपचुनाव

बिहार की रूपौली, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर वेस्ट, बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, मणिकताला, तमिलनाडु की विक्रावंदी सीट के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून थी। स्क्रूटनी 24 जून को पूरी हुई थी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई थी। इस चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। इन सभी खबरों पर ताजा अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

Live Updates
12:07 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE :मातृभूमि पर गर्व करते हैं दुनियाभर में रह रहे भारतीय – PM मोदी

आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले मेरे भारतीय भाइयों और बहनों को आपकी मातृभूमि की उपलब्धियों पर गर्व है…मैं आपसे सिर्फ़ इतना पूछना चाहता हूं कि क्या दुनिया का आपके प्रति नजरिया बदला है कि नहीं? आज 140 करोड़ भारतीय दशकों से चली आ रही समस्याओं के समाधान पर विश्वास करते हैं…”

12:06 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: भारत को विकसित बनाने का संकल्प पूरा करना चाहते हैं 140 करोड़ लोग – PM Modi

आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों के बीच कहा कि आज जब भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाता है, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाता है, तो दुनिया कहती है, भारत बदल रहा है और भारत कैसे बदल रहा है क्योंकि भारत को अपने 140 करोड़ नागरिकों के समर्थन पर भरोसा है। दुनिया भर में फैले भारतीयों के समर्थन पर भरोसा है, क्योंकि 140 करोड़ भारतीय अब संकल्प लेकर भारत को विकसित देश बनाने के सपने को पूरा करना चाहते हैं।

11:50 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी बोले – भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्षय्

आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरी बार सरकार बनाने के बाद प्रवासी भारतीयों के साथ यह मेरी पहली बातचीत है। आज 9 जुलाई को मुझे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए हुए पूरा एक महीना हो गया है और मैंने प्रण लिया था कि मैं 3 गुना ज्यादा ताकत से, 3 गुना ज्यादा गति से काम करूंगा और यह भी संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में संख्या 3 भी मौजूद है। सरकार का लक्ष्य तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।

11:35 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-रूस के बीच शिखर सम्मेलन

आज की ताजा खबर LIVE: रूस दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की आज थोड़ी ही देर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस रिश्तों के 22वें शिखर सम्मेलन के तहत आधिकारिक वार्ता होने वाली है, जिनमें दोनों ही देश अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी आज भारतीय मूल के लोगों को भी मॉस्को में संबोधित करेंगे।

11:30 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: पाकिस्तान को बर्बाद कर देगा ये आतंकवाद – फारूक अब्दुल्ला

आज की ताजा खबर LIVE: कठुआ में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सारी दुनिया में इसकी निंदा हो रही है। ये पूरी तरह से गलत है। दुनिया का कोई देश आतंकवाद को कबूल करने के लिए तैयार नहीं है। ये आतंकवाद उन्हें (पाकिस्तान) बर्बाद कर देगा। जब आतंकवाद बंद होगा तब बातचीत शुरू होगी। आतंकवाद और बातचीत दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकती। उन्हें इस बारे में सख़्त कदम उठाने चाहिए।

11:04 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार देश में दौरे पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने गुजरात, हाथरस, मणिपुर का दौरा किया था और आज वे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे हैं। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले हैं।

10:54 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: 2 बजे ज्ञानवापी केस की सुनवाई

आज की ताजा खबर LIVE: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के वजू खाने का भी सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की जा रही है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से सर्वे कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होनी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई होगी।

10:46 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी को देखकर खुश प्रवासी भारतीय

आज की ताजा खबर LIVE: मास्को में भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य चक्रमणि ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर बहुत उत्साहित हैं। वे हमेशा हमारी मदद करते रहे हैं। हम सभी उनसे मिलने और मास्को आने के लिए उनका धन्यवाद करने के लिए बहुत सुबह उठे।

10:18 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अमित मालवीय के खिलाफ FIR

आज की ताजा खबर LIVE: चोपड़ा सालिशी सभा मामले में CPM नेता मोहम्मद सलीम और बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ चोपड़ा थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अपना वीडियो वायरल होने के खिलाफ 30 जून को चोपड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

10:06 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: लखनऊ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर जा रहे हैं। वे कुछ देर पहले ही दिल्ली से हवाई मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जहां से सड़क मार्ग से वे रायबरेली पहुचेंगे।

09:39 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: रूस ने मानी PM मोदी की बात

आज की ताजा खबर LIVE: रूस की सेना में भारतीयों की भर्ती का मामले में बड़ी खबर यह है कि पुतिन से डिनर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फंसे भारतीयों के मुद्दे पर बात की थी। अब रूस ने ऐसे लोगों को छोड़ने का फैसला सुनाया है, जो कि यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच वॉरजोन मे फंसे हैं। इन्हें एजेंटों द्वारा नौकरी का झांसा देकर रूस लाया गया था।

PM मोदी की रूस यात्रा के बीच मॉस्को का बड़ा फैसला, रूसी सेना में भर्ती भारतीय लौटेंगे वापस

08:45 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE:मुंबई में थमी बारिश ने दी राहत

आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई में बीते दिनों भारी बारिश के चलते सिटी ठप सी पड़ गई थी, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मंगलवार की सुबह बारिश के रुकने से मुंबई वासियों के लिए बड़ी राहत मिली है और सड़क से लेकर रेल यातायात शुरू हो गया है, और जलजमाव भी क्लियर कर दिया गया है।

08:42 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सीएम योगी के सामने पेश होगी हाथरस हादसे की रिपोर्ट

आज की ताजा खबर LIVE: हाथरस हादसे को लेकर यूपी सरकार द्वारा गठित SIT की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सबमिट कर दी गई है। आज सुबह यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश की जा सकती है, जिस पर वे सीनियर ऑफिसर्स के साथ चर्चा कर सकते हैं।

08:37 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: आज होगी मोदी-पुतिन की अहम बैठक

आज की ताजा खबर LIVE: रूस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अहम मुलाकात होगी। वह 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी।