प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मिलेंगे और चांसलर कार्ल नेहमर के साथ औपचारिक वार्ता करेंगे। वह ऑस्ट्रिया की एक दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार को मास्को से वियना पहुंचे। 1983 में इंदिरा गांधी के बाद 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों की खोज करना है। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया में व्यापारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वे वियना में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 11 जुलाई: यहां पढ़े आज के मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को भारत और ऑस्ट्रिया के बीच साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। मंगलवार को वियना पहुंचने के बाद मोदी ने एक्स पर कहा, “भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।” एक दिन पहले, प्रधानमंत्री मोदी रूस में थे, जहां उन्हें क्रेमलिन में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल मिला। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की, जहां उन्होंने उनसे कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में संभव नहीं है और बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती है।

आज का मौसम कैसे रहेगा : यहां देखें अपने शहर के मौसम का हाल

वहीं देश की के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित देश के सात राज्य शामिल हैं। इनमें कुछ सीटें ऐसी हैं, जो लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। इसका मुख्य कारण कई विधायकों का लोकसभा चुनाव लड़ना है। जिसमें विजयी होने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कुछ सीटें इसमें विधायकों के निधन से भी खाली हुई हैं।

आज का मौसम कैसे रहेगा : यहां देखें अपने शहर के मौसम का हाल

किस राज्य की कितनी सीटों पर उपचुनाव

बिहार की रूपौली, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर वेस्ट, बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, मणिकताला, तमिलनाडु की विक्रावंदी सीट के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून थी। स्क्रूटनी 24 जून को पूरी हुई थी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई थी। इस चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। इन सभी खबरों पर ताजा अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

Live Updates
16:08 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया

आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई हिट एंड रन केस के आरोपी मिहिर शाह क 16 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है। इससे पहले उसके पिता राजेश शाह को शिवसेना ने पद से हटा दिया था।

15:41 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: अडानी ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मुंद्रा जमीन मामले में गुजरात HC के फैसले पर लगाई रोक, जानें पूरा मसला

आज की ताजा खबर LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राज्य सरकार से मुंद्रा बंदरगाह के पास 2005 में अडानी समूह की कंपनी को दी गई लगभग 108 हेक्टेयर चरागाह भूमि को वापस लेने की प्रक्रिया फिर से शुरू करने को कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

13:43 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: Mumbai Hit And Run: शिवसेना ने आरोपी के पिता को पद से हटाया, BMC ने उस बार पर चलाया बुलडोजर जहां मिहिर ने पी थी शराब

आज की ताजा खबर LIVE: Mumbai Hit And Run: मुंबई के वर्ली हिट एंड रन मामले में शिवसेना शिंदे गुट ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को पद से हटा दिया है। इससे पहले बीएमसी ने जुहू स्थित उस बार बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। जहां आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी थी। वहीं पुलिस ने तीन दिन बाद मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसके बाद भी विपक्षी दल शिंदे सरकार पर सवालों की झड़ी लगाए हैं। मिहिर शाह रविवार सुबह दुर्घटना के बाद से पुलिस से बचने के लिए फरार था। आरोपी को पुलिस ने विरार में गिरफ्तार किया।

13:16 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान में मंदिरों के लिए फंड

आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान सरकार ने अपने बजट में खाटू श्याम मंदिर के लिए 100 करोड़ का फंड जारी किया है।

12:13 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: वर्ली हिट एंड रन केस में एक्शन

आज की ताजा खबर LIVE: मुबंई के वर्ली हिट एंड रन केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी ने जिस वार में शराब पी थी, उसको बुलडोजर से गिरा दिया गया है।

12:07 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: राज्य सरकार की अनुमति के बिना CBI नहीं कर सकती जांच… सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को मिली बड़ी राहत

आज की ताजा खबर LIVE: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार के केस को सुनवाई के योग्य माना है और इसी के साथ केंद्र की दलील को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम कानून के अनुसार उसके गुण-दोष के आधार पर आगे की कार्यवाही करेंगे।

11:45 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: बाढ़ को लेकर हम हर स्तर से निपटने के लिए तैयार- आतिशी

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "पिछली बार दिल्ली में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा जलस्तर बढ़ा था इसलिए इस बार हमने अभी से बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है। आज हम पुराने लोहा पुल के सामने हैं, यहां यमुना बाजार भी है जो दिल्ली के निचले इलाकों में से है। पिछली बार यह इलाका सबसे पहले बाढ़ग्रस्त हुआ था। आज हमने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ यहां स्थिति का जायज़ा लिया है... दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है, यदि हमें शॉर्ट नोटिस पर भी लोगों को बाहर निकालना पड़े तो हम इसके लिए तैयार हैं... अभी जलस्तर खतरे के निशान के बहुत नीचे है लेकिन फिर भी हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे दिल्ली वालों को कोई परेशानी न हो..."

11:12 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मिहिर शाह को जनाबूझकर गिरफ्तार नहीं किया गया- कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार

आज की ताजा खबर LIVE: वर्ली (मुंबई) हिट एंड रन केस में महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "सरकार और पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है। उसे (मुख्य आरोपी मिहिर शाह) जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि वह नशे में था और यह खून के नमूने में आ जाता, मैं कहूंगा कि पुलिस ने उसे छिपा दिया था। जब उन्होंने उसका दो बार परीक्षण किया और खून के नमूने में शराब नहीं पाई गई, तभी उसे पुलिस के सामने पेश किया गया। मैं इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं।"

11:10 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान का आज पेश होगा बजट

आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य विधानसभा पहुंचे हैं। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदा भाजपा सरकार का पहला पूर्णकालिक बजट पेश करेंगी।

09:52 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: हाथरस भगदड़ कांड की SIT रिपोर्ट पर मायावती ने उठाए सवाल

हाथरस भगदड़ मामले की जांच के लिए गठित SIT द्वारा शासन को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सवाल उठाए हैं। मायावती ने X (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि SIT की यह रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं है, बल्कि राजनीति से प्रेरित ज्यादा है। मायावती ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य आयोजक 'भोले बाबा' की भूमिका के बारे खामोशी बड़ी चिंता का कारण है और सरकार ने भोले बाबा उर्फ सूरजपाल पर कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीन चिट देने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा "यूपी के जिला हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड में हुई 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों आदि की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण, किन्तु एसआईटी द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है, यह अति-दुःखद।" उन्होंने आगे कहा, "इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिन्ताओं का कारण। साथ ही, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खासा चर्चा का विषय। सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।"

08:38 (IST) 10 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहा है। इनके लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है उनमें बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल , पंजाब, तमिलनाडु आदि शामिल हैं।

22:02 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: खट्टर ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''केंद्र के विभाग नीतियां बनाते हैं लेकिन उन्हें लागू करना राज्य की जिम्मेदारी है। एक मंत्री के तौर पर मैं बिजली को लेकर नई सरकार के सीएम से बात करूंगा। हरियाणा में हम 10 साल से शासन कर रहे हैं, हम आने वाले 5 साल तक शासन करेंगे, जैसे पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बने हैं।''

22:01 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: विदेश राज्य मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौरे पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा, "हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन हमारा एक अनुरोध है, असम और उत्तर पूर्व में शांति है, कृपया अपना जहर न फैलाएं। वह असम के लोगों के साथ खड़े होने के लिए बाढ़ राहत क्षेत्र में आ सकते थे, लेकिन वह आए, ट्वीट किए और चले गए। पीएम मोदी के मार्गदर्शन, समर्थन और सहायता और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हम लोग बाढ़ राहत के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।"

21:02 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार ने जनादेश खो दिया - भाजपा

आज की ताजा खबर LIVE: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने जनादेश खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की 14 लोकसभा सीट में से आठ और उसकी गठबंधन सहयोगी ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने एक सीट जीती थी। झामुमो और उसके सहयोगी दल क्रमश: तीन और दो सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।

20:29 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के कोच

आज की ताजा खबर LIVE: पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया।

यहां पढ़िए पूरी खबर

20:17 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: आरएसएस से जुड़ी पत्रिका ने राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण नीति की जरूरत बताई

आज की ताजा खबर LIVE: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी एक पत्रिका ने देश के कुछ इलाकों में मुस्लिम आबादी बढ़ने के साथ ‘जनसांख्यिकीय असंतुलन’ बढ़ने का दावा करते हुए कहा कि एक व्यापक राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण नीति की जरूरत है। ‘ऑर्गेनाइजर’ साप्ताहिक के ताजा अंक में प्रकाशित संपादकीय में जनसंख्या के लिहाज से क्षेत्रीय असंतुलन पर चिंता जताते हुए नीतिगत हस्तक्षेप की वकालत की गई है। पत्रिका में लिखा गया है कि पश्चिम और दक्षिण के राज्य जनसंख्या नियंत्रण उपायों को लागू करने में अपेक्षाकृत बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जनगणना के बाद आबादी में बदलाव होने पर संसद में कुछ सीट कम होने का डर है।

20:00 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: निर्माणधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, ठेकेदार समेत तीन दबे, एक की मौत दो घायल

आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के टांटिया नगर इलाके में निजी मकान की शटरिंग गिरने से वहां नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांटिया नगर का है, जहां सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की छत का काम चल रहा था और ठेकेदार शनि, दिलीप और सुनील शटरिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम अचानक घर की पूरी शटरिंग भरभरा कर गिर गई, जिसमें तीनों दब गए। उन्होंने बताया कि मजदूरों के दबते ही वहां चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़े और जेसीबी बुलाकर मलबा हटाया गया। मलबे में दबे तीनों मजदूरों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने शनि (24) को मृत घोषित कर दिया।

19:56 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव निवासी रानी देवी (19) तथा शिवाकांत (12) खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, कि इसी दौरान बारिश होने लगी, तभी गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से रानी देवी तथा शिवाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के धवाडा गांव निवासी उर्मिला देवी (40) एवं कौशल्या देवी अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी कि इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी।

19:04 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल’ से सम्मानित किए गए नरेंद्र मोदी

आज की ताजा खबर LIVE: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के अत्यंत प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल’ से आधिकारिक रूप से सम्मानित किया।

18:59 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: मोहनलाल बड़ौली बने BJP हरियाणा अध्यक्ष

आज की ताजा खबर LIVE: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सोनीपत जिले के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पिछले साल मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय वह प्रदेश अध्यक्ष थे। वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

18:50 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: नीट-यूजी लीक मामले में सीबीआई ने दो को गिरफ्तार किया

आज की ताजा खबर LIVE: सीबीआई ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले में एक अभ्यर्थी समेत दो और लोगों को पटना से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एजेंसी द्वारा मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है।

18:25 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़

आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जब घड़ी भगवा जंगल में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया तो मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि और विवरण की प्रतीक्षा है।

18:24 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात

आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे और आगामी बजट के लिए उनके विचार तथा सुझाव सुनेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं। अर्थशास्त्रियों तथा क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा प्रधानमंत्री की बैठक में नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी और अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला प्रमुख आर्थिक दस्तावेज होगा, जिसमें अन्य बातों के अलावा 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा पेश किए जाने की उम्मीद है।

18:01 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: सिख फॉर जस्टिस पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

गृह मंत्रालय ने आज आतंकवादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर प्रतिबंध को 10 जुलाई, 2024 से पांच साल की अवधि के लिए फिर से गैरकानूनी संगठन घोषित करते हुए बढ़ा दिया।

15:42 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: रूसी पीएम से मिले PM मोदी

आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ मास्को में VDNKh प्रदर्शनी केंद्र के ATOM मंडप में मुलाकात की।

15:34 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: ईडी ने हरियाणा में की छापेमारी

आज की ताजा खबर LIVE: Vat Scam को लेकर हरियाणा में 14 जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से छापेमारी की गई है। हरियाणा सरकार के 3 HCS अफसरों के साथ-साथ अन्य लोगों के यहां छापेमारी की गई है।

14:25 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी ने अज्ञात सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर LIVE: रूस दौरे पर गए प्राधनमंत्र नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में अज्ञात सैनिकों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं, जल्द ही उनकी शिखर सम्मेलन को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आधिकारिक बैठक होनी है।

13:41 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: जहां मिहिर शाह ने पी थी शराब, बंद हुआ वो पब

आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई के वर्ली हिट एंड रन मामले में जुहू के उस होटल और पब का लाइसेंस एक्साइज डिपार्टमेंट ने सस्पेंड कर दिया है जिसमें इस केस का आरोपी मिहिर अपने दोस्तों के साथ गया था। वहां पर पार्टी करके लौटने के बाद उसकी गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया। मुंबई पुलिस ने बीएमसी को भी होटल पर कार्यवाही के लिए पत्र दिया है।

12:32 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: राहुल गांधी ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

आज की ताजा खबर LIVE: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के बछरावां में चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं।

12:18 (IST) 9 Jul 2024
आज की ताजा खबर LIVE: भारतीय युवाओं का टैंलेज देश अचंभित है दुनिया - PM Modi

आज की ताजा खबर LIVE: मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत वो देश है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है। साल 2014 में जब आप लोगों ने मुझे पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया तब कुछ सैकड़ों में स्टार्ट-अप हुआ करते थे, आज यह संख्या लाखों में पहुंच गई है। आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है और यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है। आज दुनिया हिंदुस्तान के नौजवानों के टैलेंट को देख कर अचंभित है।