जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रामबन में कहा कि हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा। हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और चुनाव जम्मू-कश्मीर के राज्य बनने के बाद हों। भाजपा ऐसा नहीं चाहती। वे चाहते थे कि पहले चुनाव हो जाएं और फिर राज्य के दर्जे पर बात हो। भाजपा चाहे या न चाहे, भारत गठबंधन उन पर दबाव बनाएगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों को राज्य का दर्जा मिलेगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां केंद्र और त्रिपुरा सरकारों और त्रिपुरा स्थित उग्रवादी समूहों नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। दिल्ली नगर निगम की वार्ड समिति के चुनाव बुधवार को होंगे, क्योंकि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार देर रात एमसीडी आयुक्त को चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में उपायुक्तों की नियुक्ति को अधिसूचित करने का निर्देश दिया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: MCD वार्ड कमेटी का चुनाव आज, मेयर के इनकार के बाद LG ने नियुक्त किए पीठासीन अधिकारी, हंगामे के आसार
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को वापस सुनारिया जेल ले जाया गया है। गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम रह रहा था. उसे 21 दिन की फरलो मिली थी जिसकी अवधि आज समाप्त होने पर वह वापस जेल पहुंच गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के कुछ लोग जानबूझकर यूरिया से भरी हुई मछली जनता तक पहुंचा रहे हैं। जनता को सतर्क रहना चाहिए, सरकार भी कार्रवाई कर रही है। सीएम का कहना है कि ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हरियाणा चुनाव को लेकर आज जेजेपी ने अपने 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक पार्टी के प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनावी ताल ठोकेंगे, जबकि उनके भाई दिग्विजय चौटाला डबवाली से चुनावी मैदान में होंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कहा है जाति के नाम पर कुछ लोग लड़ाना चाहते हैं। आज टीपू फिर से सुल्तान बनने का ख्वाब देख रहा है। यही टीपू माफिया के सामने नाक रगड़कर खड़ा होता था। इन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता थी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रयागराज में प्रशासन ने नकली नोट छापने वाले एक मदरसे पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। मदरसे से कई आपत्तिजनक किताबें भी मिली थीं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अनिल देशमुख पर गृहमंत्री रहते हुए जलगांव के तत्कालीन एसपी पर बीजेपी नेताओं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने का दबाव डालने का आरोप लगाया गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: AAP सांसद राघव चड्ढा आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बैठक के बाद हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास से निकले।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि संविधान खतरे में है। अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई कल्पना कर सकता था कि जाति और धर्म को देख कर तबादले किए जा रहे हैं। आज महिलाओं के उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है...जब इतने ही नाम बदले जा रहे हैं तो मुख्यमंत्री(योगी आदित्यनाथ) भारतीय जनता पार्टी का भी नाम बदल दें उसे भारतीय जोगी पार्टी बना दें..."
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम योगी ने आगे कहा कि बुलडोजर पर हर एक व्यक्ति के हाथ नहीं फिट हो सकते हैं। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे, इसलिए आपसे कहना चाहता हूं कि प्रदेश सरकार ने जो पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया अपनाई है, जनता से जुड़े हुए कामों में कोई देर नहीं होनी चाहिए।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रामबन में कहा कि हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा। हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और चुनाव जम्मू-कश्मीर के राज्य बनने के बाद हों। भाजपा ऐसा नहीं चाहती। वे चाहते थे कि पहले चुनाव हो जाएं और फिर राज्य के दर्जे पर बात हो। भाजपा चाहे या न चाहे, भारत गठबंधन उन पर दबाव बनाएगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों को राज्य का दर्जा मिलेगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को यूपी बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बबीता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।जबकि अपर्णा यादव को आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपर्णा यादव जनवरी 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं। ढाई साल बाद उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित नंदानगर में नाबाालिग को अश्लील इशारे करने का मामला तूड़ पकड़ता जा रहा है। सोमवार को नंदानगर से गोपेश्वर तक लोगों में उबाल रहा। नंदानगर बाजार पूरे दिन बंद रहा और वाहनों का चक्का जाम रहा। दोपहर में स्वामी दर्शन भारती भी नंदानगर पहुंचे और लोगों के साथ नगर में जुलूस निकाला। आरोप है कि इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई। वहीं हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 163 लगा दी है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से सिंगापुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी 4 और 5 सितंबर को सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा दोनों देशों के मंत्रियों के बीच उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक के एक पखवाड़े बाद हो रही है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले सरकार ने आयोग और निगम के गठन का काम शुरू कर दिया है। यूपी में राज्य महिला आयोग का गठन किया गया है। राज्य महिला आयोग का गठन करते हुए एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 25 सदस्यों के नामों की घोषणा की है। बबिता चौहान को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह एक साल तक इस पद पर बनीं रहेंगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उमर अब्दुल्ला के पूर्व सहयोगी (वर्तमान भाजपा नेता) देवेन्द्र सिंह राणा ने बड़ा दावा किया है। राणा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने 2014 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश आने के बाद एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के कहने पर भाजपा को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की थी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुका है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं। इस मुलाकात को लेकर दोनों पहलवानों और राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में एंट्री ले सकती हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली नगर निगम में बुधवार (4 सितंबर) को वार्ड समिति के चुनाव होने हैं। वार्ड कमेटी चुनाव को स्टैंडिंग कमेटी की चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के एलजी के बीच तकरार की स्थिति है। मंगलवार रात तक मेयर की तरफ से चुनाव को लेकर प्रोसिडिंग अफसर नियुक्त नहीं किया गया था, जिसकी वजह से चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।