आम आदमी पार्टी आज हरियाणा में अपने विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पंचकूला में एक टाउन हॉल मीटिंग में “केजरीवाल की गारंटी” की घोषणा करेंगी । लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करने वाली सुनीता के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान , आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी होंगे। आप अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी नेतृत्व और सहयोगी कांग्रेस दोनों ने इस बात पर जोर दिया है कि इंडिया गठबंधन इस चुनाव में साथ नहीं होगा। दिल्ली में गठबंधन पहले ही टूट चुका है, जहां कांग्रेस ने अपने स्थानीय संगठन को मजबूत करने के लिए आप के भीतर संकट का फायदा उठाया है।
अन्य बड़ी खबरें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने के लिए आज रांची में जाएंगे। शाह दोपहर 2:30 बजे से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस साल के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा के लिए झारखंड में सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह आदिवासी वोटों को फिर से कैसे हासिल करे। लोकसभा चुनावों में पार्टी ने राज्य की 14 संसदीय सीटों में से आठ पर जीत हासिल की, लेकिन अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए आरक्षित सभी पांच सीटें हार गई।
बांग्लादेश में कोटा सिस्टम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिसके चलते अब तक मुल्क में करीब 105 लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है। शेख हसीना सरकार ने कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेशन वाइड कर्फ्यू लगाने और सेना को जमीन पर उतारने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर पड़ोस में जारी इस स्थिति को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह बांग्लादेश का आंतरिक मसला बताया है और वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं। देश औऱ दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: बांग्लादेश में हिंसा बढ़ती जा रही है। आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए वहां सरकार ने देखते ही गोरी मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। किसी के भी हाताहात होने की खबर नहीं है, लेकिन क्योंकि झटके तेज लगे, ऐसे में लोग तुरंत घर के बाहर निकल गए।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: पद्मश्री कमला पुजारी का हार्ट अटैक से शनिवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। ऑर्गेनिक खेती को लेकर उन्होंने अपने पूरे जीवन में जो काम किया था, उसे आज भी काफी महत्व दिया जाता है, उसी वजह से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: रांची में गृह मंत्री अमित शाह ने वर्तमान सोरेन सरकार पर बड़ा हमला किया है। उनका कहना है कि यह सरकार सबसे भ्रष्ट है, इसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमित शाह ने कांग्रेस को लेकर भी कहा कि चुनाव के बाद यह पार्टी अहंकार में आ चुकी है, वो हार स्वीकार नहीं कर पा रही है।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "...मेरा यह कहना है कि अगर जुलाई में AQI की यह स्थिति है तो दिसंबर में क्या होगा... एक तरफ ये(AAP) केंद्र से पैसा मांगते हैं लेकिन पर्यावरण को लेकर जो बजट मिला उसका 70% हिस्सा इन्होंने खर्च नहीं किया... पर्यावरण पर खर्च करने में दिल्ली और पंजाब सबसे पीछे है, दोनों ही जगह AAP की सरकार है, अगर पर्यावरण जैसे मुद्दे पर ये सरकार गंभीर नहीं है तो हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है..."
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लगी 'नेमप्लेट' पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "...हमारा संविधान समान अधिकार देता है और किसी के साथ भेदभाव नहीं करना... वे(भाजपा) संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सही कहा कि अगर वे 400(लोकसभा चुनाव में सीटें) पार कर गए तो वे संविधान को नष्ट कर देंगे... मुझे लगता है कि इस चुनाव में उन्हें वोट देने वाले लोगों को यह संकेत मिल गया होगा कि वे किसी भी कीमत पर संविधान को नष्ट करना चाहते हैं। वे मुसलमानों, दलितों के अधिकारों को खत्म करना चाहते हैं..."
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पांच साल पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि वे “निजी कारणों” के कारण पद से हट रहे हैं।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए केंद्रवार परिणाम घोषित किए। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA के पास NEET UG परिणाम 2024 है। परिणाम शहर, केंद्रवार जारी किया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार एनटीए एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट- exams.nta.ac.in/NEET/ पर परिणाम देख सकते हैं।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय एजेंसी द्वारा महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के परिसरों पर छापेमारी के दो दिन बाद पंवार की गिरफ्तारी हुई।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: अयोध्या हाईवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। दंपती की एक सात साल की बेटी बाल-बाल बची।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी आज जम्मू का दौरा करेंगे और वहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। उनसे वरिष्ठ नेतृत्व और क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: कारगिल युद्ध का इस महीने 25 साल पूरे होने वाले हैं। पूर्व सेना प्रमुख की एक किताब पिछले छह महीने से अधिक समय से प्रकाशन के लिए रुकी हुई है। एक अन्य पूर्व सेना प्रमुख की किताब का 2 अगस्त को विमोचन होना था, लेकिन उसे भी रोक दिया गया है। दोनों मामलों में प्रकाशक को रक्षा मंत्रालय से जवाब मिलने का इंतजार है। किताबों में कारगिल युद्ध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: हरियाणा नूंह में 22 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस सतर्क है। इस बार पूरी यात्रा की वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। यात्रा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कई रूट्स को डायवर्ट करने की योजना बना रही है। पिछले साल की तरह कोई अप्रिय घटना न हो। उसके लिए नूंह पुलिस-प्रशासन कई योजनाएं बना रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रा में आने वाले लोगों के हथियार, लाठी-डंडे और तेज म्यूजिक सिस्टम पर भी रोक लगा दी है।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: बांग्लादेश में कोटा सिस्टम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिसके चलते अब तक मुल्क में करीब 105 लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है। शेख हसीना सरकार ने कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेशन वाइड कर्फ्यू लगाने और सेना को जमीन पर उतारने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर पड़ोस में जारी इस स्थिति को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह बांग्लादेश का आंतरिक मसला बताया है और वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ LIVE: आम आदमी पार्टी आज हरियणा में अपने विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पंचकूला में एक टाउन हॉल मीटिंग में "केजरीवाल की गारंटी" की घोषणा करेंगी ।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ सोने में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: ओमान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में जान गंवाने वाले चार पाकिस्तानियों के शव स्वदेश लाकर शुक्रवार को मृतकों के परिवारों को सौंप दिए गए। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ान के इस्लामाबाद और लाहौर हवाई अड्डों पर उतरने के समय पीड़ितों के रिश्तेदार मौजूद थे। विमानन कंपनी के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने बताया कि सरकार के आदेश पर शव वापस लाये गये और दफनाने के लिए पीड़ितों के रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। बाद में, सैकड़ों शोक संतप्त लोग मृतकों के गृह नगरों में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: दीपेंदर हुड्डा ने एक बार फिर से हरियाणा की बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और क्राइम हरियाणा में है। हरियाणा में पंजाब से भी ज्यादा नशा है।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता हरियाणा के लिए “केजरीवाल की गारंटी” की शुरुआत करेंगी, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। सुशील गुप्ता ने बताया कि सुनीता केजरीवाल शनिवार को पंचकूला में एक बैठक के दौरान “केजरीवाल की गारंटी” की शुरुआत करेंगी। उन्होंने कहा, “हम भाजपा और कांग्रेस की तरह वादे नहीं करते, गारंटी देते हैं। ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी होगी, न कि मोदी की खोखली गारंटी।”
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी वर्ष 2017 के 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई जो इन्हें इस इस्लामी राष्ट्र का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह बनाती है। पिछले साल की जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने बृहस्पतिवार को 7वीं आबादी और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए। 2023 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 2,40,458,089 थी। इससे पता चलता है कि कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 2017 में 96.47 प्रतिशत से थोड़ी कम होकर 2023 में 96.35 प्रतिशत रह गई जबकि सभी प्रमुख धार्मिक अल्पसंख्यकों की आबादी पिछले छह वर्षों में बढ़ी है। हिंदुओं की आबादी 2017 के 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई, लेकिन कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी 1.73 से घटकर 1.61 प्रतिशत हो गई है।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की बरेली इकाई ने सुभाष नगर थाने की करगैना पुलिस चौकी के प्रभारी एक उपनिरीक्षक (दरोगा) को कथित रूप से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीओ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) यशपाल सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र देशवाल को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कुछ महीनों में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है और यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेगी कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी उम्मीदवार चुनाव जीत जाएं।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फिर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण। दरअसल संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है। उन्होंने कहा, "भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं!"
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े नेम प्लेट विवाद पर कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा - हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में ठेलों, खोमचों और दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है। समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए शुक्रवार को नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण 28 जुलाई को होगा।
यह ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 112वां संस्करण होगा। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि विशेष रूप से कई युवा समाज में परिवर्तन लाने के लक्ष्य से किये जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए बहुत से सुझाव मिल रहे हैं, जो रविवार 28 तारीख को प्रसारित होगा। यह देखकर खुशी हुई कि कई युवा, विशेष रूप से हमारे समाज को बदलने के उद्देश्य से किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित कर रहे हैं।’
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां हमारे 8500 छात्र हैं औऱ करीब 15 हजार लोग वहां रह रहे हैं। हमने लोगों को उच्चायोग के संपर्क में रहने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। विदेश मंत्री स्वयं स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। उच्चायोग वहां की स्थिति पर नियमित अपडेट देता रहेगा।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: आर्मीनिया में एक सैन्य विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्ववर्ती सोवियत संघ में निर्मित एंटोनोव एन-2 विमान आर्मीनिया के सबसे बड़े शहर और राजधानी येरेवान से 20 किलोमीटर उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था।
Aaj Ki Taaja Khabar, Hindi News LIVE: कांग्रेस पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज की मीटिंग चुनाव की तैयारियों के लिए थी। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आज अच्छी चर्चा हुई। हम एकजुट होने के लिए काम कर रहे हैं। हम इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकेंगे। हम महा विकास अघाड़ी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।