14 December Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत में कहा कि हम सभी के लिए, हम देशवासियों के लिए इतना ही नहीं, विश्व के लोकतंत्र नागरिकों के लिए भी, यह बहुत ही गौरव का पल है। बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। सबसे विशाल लोकतंत्र की यह यात्रा है। यह 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने का पल है। मेरे लिए खुशी की बात है कि संसद भी इस पर शामिल होकर अपने विचार रख रहा है।

आज का मौसम

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों का कोटी कोटी नमन करता हूं जिन्होंने इस नई व्यवस्था को जीकर दिखाया है। संविधान निर्माताओं की जो भावना थी, भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है। इसलिए भारत का नागरिक ही सर्वधिक अभिनंदर का आभारी है। संविधान निर्माता इस बात को लेकर जागरूक थे कि भारत का जन्म 1947 में हुआ है, वे यह नहीं मानते थे कि भारत को उसका लोकतंत्र कोई 1950 में मिला है, वो तो मानते थे कि हजार साल की भारत की यात्रा रही, वो उसके बारे में जानते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों का कोटी कोटी नमन करता हूं जिन्होंने इस नई व्यवस्था को जीकर दिखाया है। संविधान निर्माताओं की जो भावना थी, भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है। इसलिए भारत का नागरिक ही सार्वधिक अभिनंदन का आभारी है। संविधान निर्माता इस बात को लेकर जागरूक थे कि भारत का जन्म 1947 में हुआ है, वे यह नहीं मानते थे कि भारत को उसका लोकतंत्र कोई 1950 में मिला है, वो तो मानते थे कि हजार साल की भारत की यात्रा रही, वो उसके बारे में जानते थे।

Live Updates

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

22:51 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र शपथ ग्रहण को लेकर क्या कहा?

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा, "हमारे नेता इस संबंध में निर्णय लेने वाले हैं। अब सत्र परसों शुरू हो रहा है। ऐसी कोई सूचना नहीं है कि कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। हम भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सूचना आ जाएगी..."

18:09 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: हम सिर्फ विशाल लोकतंत्र नहीं है, हम लोकतंत्र की जननी है- मोदी

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम ने आगे कहा कि भारत का लोकतंत्र बहुत ही समृद्ध रहा है, विश्व के लिए प्रेरित रहा है। इसी वजह से भारत आज मर्दर ऑफ डेमेक्रेसी के रूप में जाना जाता है। हम सिर्फ विशाल लोकतंत्र नहीं है, हम लोकतंत्र की जननी है।

18:09 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: मैं देश के सभी लोगों का कोटी कोटी नमन करता हूं - पीएम मोदी

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: मैं देश के सभी लोगों का कोटी कोटी नमन करता हूं जिन्होंने इस नई व्यवस्था को जीकर दिखाया है। संविधान निर्माताओं की जो भावना थी, भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है। इसलिए भारत का नागरिक ही सर्वधिक अभिनंदर का आभारी है। संविधान निर्माता इस बात को लेकर जागरूक थे कि भारत का जन्म 1947 में हुआ है, वे यह नहीं मानते थे कि भारत को उसका लोकतंत्र कोई 1950 में मिला है, वो तो मानते थे कि हजार साल की भारत की यात्रा रही, वो उसके बारे में जानते थे।

18:08 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: भारत लोकतंत्र की जननी है- पीएम मोदी

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: लोकसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए, हम देशवासियों के लिए इतना ही नहीं, विश्व के लोकतंत्र नागरिकों के लिए भी, यह बहुत ही गौरव का पल है। बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। सबसे विशाल लोकतंत्र की यह यात्रा है। यह 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने का पल है। मेरे लिए खुशी की बात है कि संसद भी इस पर शामिल होकर अपने विचार रख रहा है।

18:02 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन शुरू

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र संविधान पर चर्चा के साथ-साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे हैं।

17:54 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी लोकसभा पहुंचे, कुछ ही देर में शुरू होगा संबोधन

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी लोकसभा पहुंचे। वो कुछ ही देर में अपना भाषण शुरू करेंगे।

17:49 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है।

16:21 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है- ओवैसी

Aaj ki Taaja Khabar LIVE: संविधान पर चर्चा के दौरान ओवैसी ने मुस्लिम को लेकर बात की। उन्होने कहा कि मुस्लिमों के साथ अन्याय हो रहा है। मॉब लिंचिग की जा रही है। मुस्लिम नेता क्यों नहीं चुनाव जीत पा रहे है। लोगों को मजहब बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा।

15:55 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी पर बरसीं महुआ मांझी

Parliament LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज लोकसभा को संबोधित करने पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि बीजेपी द्वारा संविधान का अपमान किया जा रहा है। संसद में, भारतीय ब्लॉक के पास अविश्वास प्रस्ताव (उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ) लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था... BJP नहीं चाहती कि देश में लोकतंत्र रहे।

14:30 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE:मनुस्मृति को लेकर बोले राहुल गांधी

Parliament LIVE: राहुल गांधी ने मनुस्मृति को लेकर कहा कि इस पुस्तक ने सदियों से हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक और दिव्य यात्रा को संहिताबद्ध किया है। आज मनुस्मृति कानून है।" ये सावरकर के शब्द हैं। सावरकर ने अपने लेखन में स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस पुस्तक से भारत चलता है, उसे इस पुस्तक से हटा दिया जाना चाहिए। इसी बात को लेकर लड़ाई है।

14:28 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: RSS की सोच को लेकर राहुल ने गांधी बोला हमला

Parliament LIVE: भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, लोकसभा के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपना भाषण सर्वोच्च नेता, भाजपा के नहीं बल्कि आरएसएस के विचारों की आधुनिक व्याख्या के बारे में भारत के संविधान के बारे में क्या कहना है और उनके विचार से भारत को कैसे चलाया जाना चाहिए, को उद्धृत करके शुरू करना चाहता हूँ भारत के संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। मनुस्मृति वह शास्त्र है जो हमारे हिंदू राष्ट्र के लिए वेदों के बाद सबसे अधिक पूजनीय है और जिससे हमारा प्राचीन काल हमारी संस्कृति, रीति-रिवाज, विचार और व्यवहार का आधार बन गया है।

14:22 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: तेजस्वी सूर्य ने बोला कांग्रेस पर हमला

Parliament LIVE: तेजस्वी सूर्या ने संविधान नेता ने कहा है कि मैंने कम्यूनिस्ट पार्टी के विपक्षी सदस्य को सुना कि RSS आंबेडकर और आंबेडकर के संविधान के खिलाफ थी। ये बात सच से बहुत दूर है। सर एक बार नहीं, बल्कि दो बार कांग्रेस और कम्यूनिस्ट ने साथ मिलकर चुनाव में बाबा साहेब आंबेडकर को जीतने से रोकने के लिए काम किया। सावित्री आंबेडकर ने अपनी किताब में लिखा है कि पंडित नेहरू के निर्देश पर एस ए डांगे ने आंबेडकर को हराने के लिए ओवरटाइम काम किया था।

बीजेपी नेता ने कहा है कि जब कांग्रेस और कम्यूनिस्ट आंबेडकर को हराने की कोशिश कर रहे थे,जब कम्यूनिस्ट नेता एस एस डांगे ने ये नारा दिया- 'अपना वोट भले बर्बाद हो जाने दो लेकिन आंबेडकर को नहीं जीतने देना', तब आरएसएस प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने आंबेडकर को चुनाव जिताने के लिए उनके इलेक्शन एजेंट के तौर पर काम किया था।

13:46 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: डीएमके संसद के बयान पर हंगामा

Parliament LIVE: लोकसभा में शनिवार को संविधान पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। डीएमके सांसद ए. राजा ने अपने भाषण में कहा कि 1947 में देश के विभाजन की दो-राष्ट्र सिद्धांत की शुरुआत वीर सावरकर ने की थी, न कि मुहम्मद अली जिन्ना नेष उनका यह बयान सुनते ही सदन में हंगामा मच गया। इससे पहले, ए. राजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान में बदलाव करेगी और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेगी।

इस बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आपत्ति जताई और ए. राजा से अपने दावे को प्रमाणित करने को कहा। जोशी ने कहा कि आपके पार्टी के उपाध्यक्ष ने चुनावों से पहले कहा था कि अगर BJP को 400 सीटें मिलती हैं, तो वे संविधान में बदलाव करेंगे और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे।

12:50 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: किसानों को पुलिस ने रोका

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर से किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान पुलिस ने किसानों को रोक दिया है। किसानों ने कहा कि हमें जाने दिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में जाकर विरोध करना हमारा अधिकार है, हमारी आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। अंबाला एसपी ने कहा कि अगर आप दिल्ली जाना चाहते हैं, तो आपको उचित अनुमति लेनी चाहिए और एक बार अनुमति मिल जाने के बाद, हम आपको जाने देंगे। कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक की अगली तारीख 18 दिसंबर है। हम आपसे अपील करते हैं कि आप यहां शांतिपूर्वक बैठें और नियमों का पालन करें।

12:41 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली चलो मार्च के लिए निकले किसान

अपनी मांगों को लेकर किसान लंबे वक्त से पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे थे और तीसरी बार शंभू बॉर्डर पार करने के लिए किसानों ने शंभू बॉर्डर से अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया है। उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

12:21 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: किरेन रिजिजू ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की दलितों और आरक्षण के प्रति सोच पर सवाल उठाए। रिजिजू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि पंडित नेहरू ने पिछले 20 वर्षों में 2000 भाषण दिए, लेकिन एक बार भी अनुसूचित जातियों के कल्याण के बारे में बात नहीं की।

11:30 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अनिल विज बोले- प्रदर्शन टालें किसान

किसान विरोध-प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है और कुछ समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया है कि किसानों को अपना विरोध प्रदर्शन कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए. मेरी राय है कि किसानों को कोर्ट की बात सुननी चाहिए।

11:16 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: लोकसभा में शुरू कार्यवाही

Parliament LIVE: संसद में आज लोकसभा में फिर से कार्यवाही शुरू हो गई है। आज भी संविधान पर चर्चा हो रही है। इस पर सबसे आखिर में आज पीएम मोदी भी जवाब देंगे।

10:39 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: नाना पटोले के इस्तीफे पर कौन लेगा फैसला

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे को कथित तौर पर राज्य प्रमुख पद से मुक्त करने के लिए पत्र लिखने पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वरिष्ठ नेताओं को जीत और हार दोनों का श्रेय मिलता है, शायद इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। दिल्ली में हाईकमान इस पर फैसला करेगा।

08:29 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: इकरा चौधरी संभल विवाद पर उठाए सवाल

संविधान को लेकर चर्चा के दौरान, सपा सांसद इकरा चौधरी ने कहा है कि संविधान का अनुच्छेद 15 कहता है कि किसी भी नागरिक के साथ धर्म जाति या मजहब को लेकर भेदभाव नहीं होना चाहिए। हालांकि, हकीकत इसके उलट है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि हेट स्पीच, मॉब लिंचिंग, बुलडोजर से घरों को गिराने की घटनाएं आम हो गई हैं।

इकरा चौधरी ने कहा कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश में, जहां ऐसा लगता है कि कानून के नाम जंगलराज चल रहा हो। संभल में जो हुआ वो सबके सामने है। पुलिस के संरक्षण में निर्दोष लोगों की हत्या की गई और सरकार ने चुप्पी साध ली। अल्पसंख्यकों पर हिंसा बढ़ती जा रही। हद तो तब हो जाती है जब न्यायपालिका की अनसुनी की जाती है। नेमप्लेट विवाद खास तौर पर मुस्लिम को निशाना बनाने के लिए किया गया।

08:19 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: म्यांमार में आया भूकंप

म्यांमार में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। ये भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर लगे हैं. भूकंप की गहराई 70 किलोमीटर थी.

08:18 (IST) 14 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आज होगा पीएम मोदी और राहुल गांधी का संबोधन

Parliament LIVE: आज लोकसभा में संविधान पर एक बार फिर चर्चा होगी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से अंत में बोल सकते हैं, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों दिनो में विपक्ष द्वारा उठाए गए आरोपों का जवाब देंगें।

18:00 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण तीन महीने में पूरा हो जाएगा- गडकरी

आज की ताजा खबर LIVE: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले तीन महीनों में पूरा हो जाएगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाने की उम्मीद है, जो फिलहाल पांच से छह घंटे है। गडकरी ने ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव-2024’ को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। एक्सप्रेस-वे के पूरा होने से दोनों महानगरों के बीच यात्रा का समय मौजूदा 24 घंटे से घटकर 12 घंटे रह जाने की उम्मीद है।

17:55 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अश्विनी भिडे को फडणवीस का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

आज की ताजा खबर LIVE: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अश्विनी भिडे को शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश में कहा गया है कि भिडे अगले निर्देश तक मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में अपना वर्तमान प्रभार संभालती रहेंगी। भिडे 1995 बैच की अधिकारी हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव के रूप में बृजेश सिंह का स्थान लिया है। श्रीकर परदेशी को हाल ही में सचिव के रूप में सीएमओ में स्थानांतरित किया गया है। वह पिछली सरकार में फडणवीस के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनके सचिव थे। विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत गठबंधन की भारी जीत के बाद फडणवीस ने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

17:54 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अल्लू अर्जुन को मिली जमानत

आज की ताजा खबर LIVE: साउथ की फिल्मों के स्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत मामले में में अंतरिम जमानत दी। 

17:38 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अनगिनत बार संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस के सदस्य इसकी प्रति लेकर घूम रहे- जद(यू)

आज की ताजा खबर LIVE: केंद्र की NDA सरकार में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल ने अपने शासन में अनगिनत बार संविधान की धज्जियां उड़ाई और अब वह हाथ में संविधान लेकर घूम रही है। जद (यू) सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि कांग्रेस की विभिन्न पूर्ववर्ती सरकारों ने न जाने कितनी बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करते हुए भिन्न-भिन्न राज्यों में बेवजह राष्ट्रपति शासन लगाये। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष ने हमेशा रात के अंधेरे में संविधान की धज्जियां उड़ाई, संविधान को तार-तार किया, आधी रात को आपातकाल लगाया गया। और अब विडंबना देखिए, कांग्रेस के सदस्य हाथ में संविधान की प्रतियां लिये घूम रहे हैं।’’

17:20 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: AAP ने नजफगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव को उम्मीदवार बनाया

आज की ताजा खबर LIVE: आप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यादव और उनकी पत्नी मीना यादव बुधवार को आप में शामिल हो गए। मीना यादव निर्दलीय पार्षद हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ सीट पर कैलाश गहलोत ने जीत हासिल की थी। दिल्ली के पूर्व मंत्री गहलोत पिछले महीने आप छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। यादव की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही आप ने अब तक 70 सीट में से 32 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

17:16 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अजित पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

आज की ताजा खबर LIVE: अजित पवार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। अजित पवार ने अपनी पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा और बेटे पार्थ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

17:01 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: रेखा शर्मा बनीं राज्यसभा सदस्य

आज की ताजा खबर LIVE: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा राज्यसभा उपचुनाव में हरियाणा से निर्विरोध निर्वाचित।

16:47 (IST) 13 Dec 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: 'चेंज ऑफ गार्ड समारोह' शनिवार को नहीं होगा- राष्ट्रपति भवन

आज की ताजा खबर LIVE: राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि राष्ट्रपति पोलो प्रदर्शनी मैच के कारण इस बार शनिवार को 'चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाला 'चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह एक सैन्य परंपरा है। यह हर सप्ताह आयोजित किया जाता है ताकि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के एक नए समूह को कार्यभार संभालने का मौका मिल सके। शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, "14 दिसंबर को निर्धारित राष्ट्रपति पोलो प्रदर्शनी मैच के कारण कल (14 दिसंबर, 2024) चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।" वर्ष 1773 में गठित राष्ट्रपति अंगरक्षक (पीबीजी) भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट है।