केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करेंगी। इसके पहले फरवरी में निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। गुजरात के दौरे पर गये कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अहमदाबाद में जनता से अपील की कि वे मोदी सरकार के खिलाफ साहस के साथ लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा, “उन्होंने पार्टी के दफ्तर को तोड़ा है, हम उनकी सरकार तोड़ देंगे।” कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं संसद में सोच रहा था कि बीजेपी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के समय अडानी और अंबानी दिखाई दिए, लेकिन कोई गरीब व्यक्ति वहां नहीं दिखा…।” हाथरस में सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम के बाद हुई भगदड़ की जांच करने न्यायिक आयोग की टीम शनिवार को हाथरस पहुंची। पुलिस लाइंस में आयोग अब तक हुई जांच की पुलिस से जानकारी। आयोग ने 132 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। न्यायिक आयोग की टीम के सामने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पेश हुए। उधर, हाथरस कांड को लेकर बाबा सूरजपाल ने पहली बार मीडिया से बात की है। सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ ने अपने बयान में कहा है कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं। भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखिए। मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें।

Live Updates

Hathras Stampede: ‘हाथरस कांड में बाबा भोले सहित जो भी दोषी हैं…’मायावती का सूरजपाल के खिलाफ पहला बड़ा बयान

21:32 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: सत्येंद्र जैन की बढ़ेंगी मुश्किलें

आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को 7 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण (POC) अधिनियम के तहत जांच की अनुमति दे दी है।

20:45 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करेंगी। इसके पहले फरवरी में निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था।

19:45 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: शिवराज चौहान ने DMK पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''डीएमके सरकार तमिलनाडु के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। तमिलनाडु के युवाओं को डीएमके सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेना चाहिए। वर्तमान में एक राजनीतिक नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सरकार राज्य को अराजकता की ओर धकेल रही है। डीएमके सरकार राज्य का विकास और गरीबों का कल्याण नहीं चाहती। आइए हम सब 2026 में तमिलनाडु में भाजपा सरकार को सत्ता में लाने का संकल्प लें।''

19:08 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: पीएम मोदी असम की जनता के साथ खड़े- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। मौजूदा स्थिति के बारे में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

18:30 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: बीमार और विकलांग गायों को बचाना हमारी जिम्मेदारी- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, "बीमार और विकलांग गायों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है जो सड़कों पर घूमती रहती हैं। हम समाज को जोड़कर गौशालाओं में प्रबंधन में सुधार करेंगे। हम इस पहल से अधिक लोगों को जोड़ रहे हैं।"

17:27 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: राज्यपाल पर TMC ने साधा निशाना

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह में जटिलताएं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा पैदा की गईं। संविधान का पालन करते हुए शपथ दिलाई गई है। राज्यपाल की समारोह में देरी करने की योजना विफल रही और इसीलिए उन्होंने भारत के राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है।"

16:56 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का बड़ा बयान

अपने कथित बयान गैर-मुसलमानों के बीच इस्लाम फैलाने की जरूरत पर पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा, "यह कोई विवादास्पद बयान नहीं था। मैं एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि बीजेपी क्या कहती है? हम उनको (बीजेपी) कहते हैं आओ हमारे साथ लड़ाई करो, हिंदू इलाके में हमारे खिलाफ लड़ाई करो। अगर हमको हरा दोगे तो हम राजनीति छोड़ देंगे।"

16:08 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: भोले बाबा के खिलाफ पहला मामला दर्ज

हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ मामला पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया।

15:13 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: राहुल गांधी अहमदाबाद से हुए रवाना

कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी राजकोट गेमिंग जोन हादसे के पीड़ितों और पार्टी कैडर से मिलने के बाद अहमदाबाद से रवाना हुए।

https://twitter.com/ANI/status/1809519979135701066

14:33 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत

Aaj Ki Taaja Khabar: उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) के रूप में हुई है। वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके शव मलबे से बाहर निकाल लिये गए हैं।

13:40 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: राहुल गांधी 8 जुलाई को मणिपुर जाएंगे

Aaj Ki Taaja Khabar: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 जुलाई को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वह राहत शिविरों में जाएंगे और पीसीसी नेताओं से भी मिलेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी मीडिया को दी है।

13:02 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: टीएमसी नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की हालत गंभीर

Aaj Ki Taaja Khabar: टीएमसी नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको कुछ दिन पहले आवास में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रॉय घर में गिरने से घायल हो गए थे। वह अब भी अस्पताल की आईसीयू में हैं। उन्होंने बताया, ‘‘रॉय की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।’’

12:53 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: राहुल गांधी गुजरात दौरे में राजकोट और वडोदरा के हादसा पीड़ितों से मिलेंगे

Aaj Ki Taaja Khabar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पहली बार शनिवार को गुजरात पहुंचे हुए हैं। राज्य में करीब दस वर्ष बाद पार्टी इस बार एक सीट जीतने में सफल रही है। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने के अलावा राजकोट में गेमिंग जोन के पीड़ितों, वड़ोदरा वोट हादसे और मोरबी ब्रिज टूटने में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलेंगे।

12:35 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: भगदड़ कांड की जांच के लिए न्यायिक आयोग हाथरस पहुंचा

Aaj Ki Taaja Khabar: हाथरस भगदड़ कांड की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग शनिवार को हाथरस पुलिस लाइन पहुंच गया है। इस आयोग का गठन उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। सरकार ने आयोग से दो महीने में रिपोर्ट मांगी है।

12:22 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा को ओवरटेक करने में दो डबल डेकर बसें पलटीं, एक की मौत कई घायल

Aaj Ki Taaja Khabar: मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह दो डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई तथा दर्जनों सवारियां घायल हो गईं। , घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच- 58 की है। हादसा ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50-60 सवारियां थीं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती कराया है।

12:19 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव से हटने से किया इनकार, कहा- सिर्फ भगवान ही उन्हें रोक सकते हैं

Aaj Ki Taaja Khabar: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हुई पहली बहस में खराब प्रदर्शन के बाद, उनके चुनावी दौड़ से बाहर होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि केवल ‘‘सर्वशक्तिमान ईश्वर’’ ही उन्हें मुकाबले से बाहर होने के लिए राजी कर सकते हैं।

12:15 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक जत्था रवाना

Aaj Ki Taaja Khabar: अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के दो आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच तड़के 2:50 और 3:50 बजे 245 वाहनों के दो अलग-अलग काफिलों में 1,118 महिलाओं और 18 बच्चों समेत कुल 5,876 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 3,759 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 134 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ, जबकि 111 वाहनों पर सवार 2,117 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ।

11:57 (IST) 6 Jul 2024
Aaj Ki Taaja Khabar: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा रोका गया

Aaj Ki Taaja Khabar: रामबन, जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ यात्रा का पहलगाम मार्ग यात्री निवास चंद्रकोट पर रोका गया। यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए खराब मौसम में लोगों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "...केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है...हमारी कोशिश होगी कि किस तरह से राज्य और केंद्र सरकार मिलकर यहां की पंक्तियों और आकांक्षाओं को पूरा कर सकें...मुझे खुशी है कि निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में निवेश भारत में आ रहा है...मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस तीसरे कार्यकाल में देश नए कीर्तिमान हासिल करेगा..."