पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है। औषधीय गुणों से भरपूर पपीता का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। पपीता गुणों का ख़ज़ाना है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो पपीता में प्रोटीन कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी,कार्बोहाइड्रेट पदार्थ, क्षार तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

पपीता एक सॉफ्ट फ्रूट है जो पाचन में सहायता करता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। स्किन और बालों को हेल्दी बनाने में भी पपीता असरदार है। शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पपीता में एंटी-कैंसर गुण मौजूद हैं। ये सूजन से लड़ता है।

पपीता में 89.6 प्रतिशत पानी होता है जो बॉडी को हाईड्रेट रखता है और पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है और मोटापा कंट्रोल रहता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक पपीता का सेवन कई बीमारियों में दवा की तरह असर करता है। आइए जानते हैं कि पपीता कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है।

पाचन में सुधार करता है:

पपीता का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। इसमें मौजूद पाचक एंजाइम ‘पपैन’ मौजूद होता जो पाचन में सहायता करता है। इसका सेवन करने से पेट फूलना,कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का उपचार होता है।

आंतों की गंदगी को साफ करता है:

पपीता पाचन में सुधार करता है और आंतों की पूरी सफाई करता है। इसमें पपेन जैसे एंजाइम होते हैं जो पाचन के लिए गैस्ट्रिक एसिड के डिस्चार्ज को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। बॉडी से गंदगी को निकालने में पपीता का सेवन बेहद असरदार है। इसका सेवन करने से बलगम और आंतों में होने वाली जलन से भी राहत मिलती है।

वजन को कंट्रोल करता है:

इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। इसमें कम कैलोरी और स्टार्च भरपूर होता है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। इसका सेवन करने से ओवर इटिंग कंट्रोल होती है। पपीता का सेवन वजन को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है:

सिर्फ पपीता ही नहीं उसके बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। पपीता का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों की ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।फाइबर से भरपूर पपीता पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है।