जनसत्ता का हेल्थ डेस्क लंबे समय से पाठकों के बीच भरोसेमंद स्वास्थ्य जानकारी के लिए जाना जाता रहा है। समय के साथ बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ती बीमारियों और पाठकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए हेल्थ डेस्क को अब और अधिक अपडेट, व्यवस्थित और उपयोगी बनाया गया है।
इस डेस्क को इस तरह अपडेट किया गया है कि पाठकों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड, यूरिक एसिड, मोटापा और दिल की बीमारियों की सटीक, प्रमाणिक और आसान भाषा में जानकारी मिल सके। इस डेस्क पर सेलिब्रिटी से लेकर आम जन से जुड़े सेहत के मुद्दों को गंभीरता से लिखा जाता है।
हेल्थ डेस्क का अनुभव
हेल्थ डेस्क पर काम करने वाले ज्यादातर लोग अनुभवी हेल्थ पत्रकार है। जनसत्ता हेल्थ डेस्क का नेतृत्व सीनियर कॉपी एडिटर शाहीना नूर करती हैं जिन्हें इस फील्ड में 13 साल का अनुभव है। जनसत्ता हेल्थ टीम में सुषमा कुमारी सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम करती हैं जिन्हें चार वर्ष से अधिक का अनुभव है।
जनसत्ता हेल्थ डेस्क अपनी संपादकीय सटीकता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और भरोसेमंद स्वास्थ्य जानकारी के लिए जाना जाता है। डॉक्टरों और मेडिकल एक्सपर्ट्स के प्रमाणिक स्रोतों, रिसर्च-बेस्ड इनपुट और संतुलित पत्रकारिता जनसत्ता हेल्थ डेस्क की पहचान रही है।
यह डेस्क स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को सनसनीखेज़ या भ्रामक दावों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर प्रस्तुत करता है। ‘क्लिकबिट’ हेल्थ कंटेंट के विपरीत, जनसत्ता हेल्थ डेस्क इस बात पर फोकस करता है कि पाठकों के लिए वास्तव में क्या ज़रूरी है और क्यों। यही वजह है कि पाठक जनसत्ता हेल्थ डेस्क की ख़बरों पर भरोसा करते हैं और इसे स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए एक विश्वसनीय स्रोत मानते हैं।
संपादकीय प्रक्रिया
जनसत्ता हेल्थ डेस्क में अनुभवी पत्रकार शामिल हैं, जिन्हें स्वास्थ्य पत्रकारिता और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की रिपोर्टिंग का खासा अनुभव है। यहां प्रकाशित होने वाली खबरों का संपादन अनुभवी पत्रकारों द्वारा किया जाता है, जो हेल्थ रिपोर्टिंग, मेडिकल रिसर्च और डॉक्टरों से संवाद में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
हेल्थ डेस्क से प्रकाशित सभी खबरें विश्वसनीय और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित होती हैं। प्रत्येक समाचार को प्रकाशित करने से पहले संपादकीय जांच (Editorial Review) की प्रक्रिया से गुजारा जाता है, ताकि पाठकों तक सही, संतुलित और भरोसेमंद स्वास्थ्य जानकारी पहुंच सके।
जनसत्ता की कवरेज और विशेषज्ञता
ब्रेकिंग हेल्थ न्यूज़: स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें, मेडिकल रिसर्च, सरकारी गाइडलाइंस और हेल्थ अलर्ट।
हेल्थ की नियमित खबरें: लाइफस्टाइल डिज़ीज़, न्यूट्रिशन, फिटनेस, मेंटल हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी रोज़मर्रा की खबरें।
विश्लेषण (Analysis): बीमारियों, मेडिकल ट्रेंड्स, दवाओं और हेल्थ पॉलिसी का गहराई से विश्लेषण।
डॉक्टरों और विशेषज्ञों के साक्षात्कार: अनुभवी डॉक्टरों, न्यूट्रिशनिस्ट, साइकोलॉजिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट्स से बातचीत के ज़रिये भरोसेमंद जानकारी।
ओपिनियन / एक्सपर्ट व्यू: हेल्थ एक्सपर्ट्स के विचार, चेतावनियां और मिथक-बस्टिंग आर्टिकल।
फीचर स्टोरीज़: जीवनशैली, खानपान, फिटनेस, महिलाओं की सेहत, बच्चों और बुज़ुर्गों की हेल्थ पर विशेष रिपोर्ट।
इनसाइड स्टोरीज़: अस्पतालों, मेडिकल सिस्टम, हेल्थ ट्रेंड्स और पब्लिक हेल्थ से जुड़े मुद्दों की ज़मीनी पड़ताल।
लाइव हेल्थ ब्लॉग: किसी बीमारी, वैक्सीनेशन ड्राइव, हीटवेव, प्रदूषण या हेल्थ इमरजेंसी से जुड़े लाइव अपडेट्स।
सेलिब्रिटी और आम लोगों की हेल्थ व लाइफस्टाइल स्टोरीज़
फिटनेस रूटीन, डाइट, रिकवरी जर्नी और हेल्थ से जुड़े प्रेरणादायक अनुभव।
जनसत्ता हेल्थ डेस्क में शामिल प्रमुख पत्रकार
शाहीना नूर, सीनियर कॉपी एडिटर
शाहीना हेल्थ जर्नलिज़्म की एक अनुभवी, भरोसेमंद और विशेषज्ञ पत्रकार हैं। स्वास्थ्य, लाइफस्टाइल और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। शाहीना ने यूपी राजर्षि टण्टन मुक्त विश्वविद्यालय से जनसंचार में एमजेएमसी किया है। शाहीना ने दिल्ली स्थित YMCA से पत्रकारिता में पी. जी. डिप्लोमा किया है। शाहीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में बी.ए. किया है।
शाहीना को उन्होंने प्रिंट मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, रेडियो और टेलीविज़न सभी माध्यमों में रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर काम किया है। शाहीना ने अब तक दस हजार से अधिक फीचर्स, हेल्थ स्टोरीज़ और आर्टिकल्स लिखे हैं, जो नवभारत टाइम्स,हिंदुस्तान, अमर उजाला, आज समाज और नई दुनिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी चैनलों के लिए वीडियो पैकेज भी तैयार किए हैं।
डिजिटल जर्नलिज़्म में उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी और एडिटिंग टूल्स का मजबूत अनुभव है। वे Avid Media Composer, Lightworks, Premiere Pro, After Effects, Final Cut Pro और Velocity Software जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो न्यूज़ तैयार करने में दक्ष हैं। शूटिंग स्क्रिप्ट और रॉ फुटेज की समीक्षा से लेकर रफ कट और फाइनल कट तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया में उन्हें व्यावहारिक दक्षता हासिल है।
आप शाहीना नूर से ईमेल के माध्यम से shahina.noor@jansatta.com पर संपर्क कर सकते हैं।
सुषमा कुमारी, सीनियर सब-एडिटर
सुषमा कुमारी जनसत्ता डॉट कॉम में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से हेल्थ (Health) से जुड़ी खबरें लिखती हैं और इस क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ व गहरी समझ है। सुषमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए चार वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया टीवी से की थी, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ और धर्म से संबंधित खबरों पर काम किया।
पत्रकारिता के साथ-साथ सुषमा खेल जगत में भी सक्रिय रही हैं और वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। सुषमा कुमारी ने सिंदरी कॉलेज, सिंदरी (विनोबा भावे विश्वविद्यालय) से छात्र संघ का चुनाव भी जीत चुकी हैं। वह पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। मूल रूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली सुषमा से आप ईमेल के माध्यम से sushma.kumari@jansatta.com पर संपर्क कर सकते हैं।