मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे आज के समय में ज्यादातर लोग परेशान हैं। शरीर पर मौजूद चर्बी ना केवल व्यक्ति की पर्सनैलिटी पर बेहद खराब असर डालती है, बल्कि इससे सेहत भी प्रभावित होने लगती है।
मोटापे के चलते व्यक्ति सुस्त हो जाता है। इसके साथ ही बढ़ता वजन हार्ट डिजीज, डायबिटीज, थायरॉइड आदि गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स समय रहते वजन पर काबू पाने की सलाह देते हैं।
वहीं, अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। दरअसल, जिस तरह गलत खानपान शरीर की जिद्दी चर्बी का कारण बनता है, उसी तरह कुछ खास चीजों का सेवन शरीर के एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद भी कर सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही खास चीज के बारे में बता रहे हैं।
क्या है ये खास चीज?
कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि मखाने का सेवन मोटापे को कम कर सकता है। खासकर खाली पेट इस सस्ते ड्राई फ्रूट को खाने से आपको महीनेभर में कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।
कैसे पहुंचाता है फायदा?
दरअसल, मखाने में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 100 ग्राम मखाने में करीब 14.5 ग्राम फाइबर और 9.7 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है और ये दोनों ही वेट लॉस में योगदान कर सकते हैं।
फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास रहता है। यानी सुबह खाली पेट मुट्ठीभर मखाना खाने से फिर आपको बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है। इस तरह आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और आपका वजन संतुलित बना रहता है। फाइबर पाचन को भी दुरुस्त रखता है, जो भी वेट लॉस में मदद करता है।
दूसरी ओर प्रोटीन भी फूड क्रेविंग को कम करने में मदद करता है, साथ ही प्रोटीन उस हार्मोन को बनाने में भी सहायक है, जो पेट भर जाने का संकेत देता है।
ऐसे में रोज सुबह खाली पेट मुट्ठीभर मखाना खाकर अपने दिन की शुरुआत करें, इससे आपको कुछ ही समय में कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।