हमारा खान-पान और लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि हम खाने के नाम पर अनहेल्दी फूड से सिर्फ पेट भरते हैं। बॉडी की एक्टिविटी पूरी तरह खत्म हो गई है। घंटों बिना हिले-ढुले डेस्क वर्क करते हैं, जिसका नतीजा बॉडी में फैट जमा होने लगता है। ये फैट सबसे ज्यादा पेट और जांघों पर जमा होता है। पेट और जांघों की चर्बी कम करना आसान काम नहीं है।
बॉडी के इन हिस्सों पर फैट अधिक कैलोरी और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण जमा होने लगता हैं। वक्त की कमी और जिंदगी की मसरूफियत के बीच घंटों जिम में वर्कआउट करना संभव नहीं होता। लेकिन आप जानते हैं कि आप पेट और जांघों का फैट घर में ही बहुत आसानी से कम समय में जल्दी खत्म कर सकते हैं।
कुछ असरदार योगासन को करके आप आसानी अपनी जांघों और पेट की चर्बी को घटा सकते हैं। योग ना सिर्फ वजन को कम करता है बल्कि मन को भी शांत करता है। योग के जरिए स्वास्थ्य,मन और शरीर को फिट रखा जा सकता है। योगासन आंतरिक अंगों को हेल्दी रखते हैं और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालते हैं। योगासन करके बॉडी एनर्जेटिक और हेल्दी रहती है। बाबा रामदेव के कुछ असरादर योगासन हैं जो तेजी से वजन को घटाते हैं और तनाव को भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं कि पेट और जांघों की चर्बी को दूर करने के लिए कौन से योगासन बेस्ट हैं।
उत्कटासन: (Utkatasana)
ये योगासन पेट और जांघों की चर्बी कम करने में बेहद असरदार साबित होता है। इस आसन को करने से टखनों, जांघों, पिंडली, और रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है। ये योगासन कंधे और छाती में खिचाव लाता है। पेट के अंगों, डायाफ्राम, और दिल को उत्तेजित करता है। एकाग्रता को बढ़ाता है और शरीरिक संतुलन बनाता है। इस योगासन को आप आसानी घर में कर सकते हैं।
कोणासन कीजिए:
मोटी जांघों और पेट की चर्बी को कम करने के लिए ये योगासन बेहद असरदार साबित होता है। ये योगासन जांघों और पैरों की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और घुटनों के दर्द में आराम देता है। ये योगासन दिमाग और शरीर दोनों को हेल्दी रखता है। कोणासन काफी सरल योगासन है, इसे आप 30 से 60 सेकेंड तक कर सकते है। ये आसन घुटने, जांघों और कमर वाले हिस्से को स्ट्रेच करता है। इसको कम से कम 5 बार जरूर दोहराएं आपको फर्क जल्दी दिखेगा।
शलभासन:
शलभासन हाथों, जांघों, पैरों और पिंडरी को मजबूत करता है, साथ ही पेट की चर्बी को भी तेजी से कम करता है। रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए शलभासन एक अच्छा योग है। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और पेट की बीमारियों का उपचार करता है। रोजाना इस योगासन को करने से तेजी से वजन को कम किया जा सकता है।