Weight loss tips: बढ़े हुए वजन को घटाना बेहद मुश्किल टास्क है। आजकल हर दूसरा इंसान बाहर निकली तोंद, थुलथुली चर्बी और बड़े हुए कमर के साइज से परेशान है। ऐसे में लोग मोटापा कम करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज, वॉक और योग के अलावा हमें अपने खानपान पर भी फोकस करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको वजन घटाने में तो मदद मिलेगी ही। इसके साथ ही उम्र बढ़ने के बाद भी आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी। इसके साथ ही शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इन सब्जियों को हर उम्र के लोग खा सकते हैं। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार कई तरह की डिश बनाकर अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं।

मोटापा कम करने के लिए खाएं ब्रोकली

अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आपको ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसे खाने से मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन के अलावा जिंक, फाइबर होता है। साथ ही आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। हड्डियां भी मजबूत होती है। ये वजन घटाने में काफी मददगार है। साथ ही लिवर को हेल्दी रखता है।

शरीर की सूजन कम करेगी शिमला मिर्च

कई बार शरीर पर सूजन आने से भी शरीर दिखने में मोटा दिखता है। इससे बचने के लिए आप शिमला मिर्च खाएं। इससे न केवल इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है बल्कि वजन भी घटता है। इसमें फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसे रोजाना खाने से सूजन जल्दी कम होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा पालक

शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने और मजबूती लाने के लिए आप पालक खाएं। ये वेट लॉस में भी मदद करता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन ए होता है। शरीर में आयरन की कमी को भी इसे इसे खाने से पूरा किया जा सकता है।

शकरकंद से दूर होगी आयरन की कमी

शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन डी और विटामिन सी भी होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही आयरन की कमी दूर होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। ऐसा होने से ज्यादा खाने से बचा जा सकता है।

पाचन तंत्र को मजबूत करेगी फूल गोभी

फूल गोभी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ये दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार होती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ए होते हैं। ये शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने शरीर मजबूत होता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।