भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आज ही के दिन 13 साल पहले एक ओवर में छह छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगातार 6 छक्के जड़े थे। युवी ने उस दिन को याद करते हुए शनिवार (19 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 13 साल, समय कैसे निकल जाता है। ब्रॉड ने युवी के इस पोस्ट पर कमेंट किया और फिर दोनों ने एक-दूसरे के मजे लिए। इतना ही नहीं भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने तो उनसे यह रिकॉर्ड ही मांग लिया।
युवराज के पोस्ट पर ब्रॉड ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘‘उस रात गेंद की तुलना में समय कम ही भागा था।’’ युवराज ने इस कमेंट का जवाब देते हुए लिखा- शानदार दोस्त, एक रात जिसे कभी नहीं भूल सकते हैं।’’ इसकेो अलावा क्रिस गेल ने युवराज को महान बताया। वहीं, गंभीर ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा- ये रिकॉर्ड मुझे दे दे ठाकुर। मुनाफ पटेल ने ऑल टाइम ग्रेट बताया। युवी के इस पोस्ट को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 3900 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।
साउथ अफ्रीका के डरबन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। वीरेंद्र सहवाग नने 58 और गौतम गभीर ने 68 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत ने 14.4 ओवर में एक विकेट पर 136 रन बना लिए थे। 3 विकेट गिरने के बाद युवराज मैदान पर उतरे। उनके साथ मौजूद थे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। कुछ देर बाद युवराज और एंड्रयू फ्लिंटॉफ में बहस हो गया। इसका गुस्सा युवी ने ब्रॉज के ओवर में निकाला।
उन्होंने पहली गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ 6 रनों के लिए मारा। इसके बाद युवी ने लगातार 5 छक्के और लगा दिए। वे टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। युवराज ने 12 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक है। उनका रिकॉर्ड आज भी कायम है। युवराज ने मैच में 16 गेंदों में कुल 58 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 362.50 का रहा। 3 चौके और 7 छक्के लगाए। युवराज को ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।