भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार यानी 5 फरवरी 2020 को 3 मैच की सीरीज के पहला वनडे खेला गया। टीम इंडिया यह मैच 4 विकेट से हार गई। हालांकि, मेहमान टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक निजी उपलब्धि जरूर अपने नाम कर ली। विराट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का एक बहुत पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली बतौर कप्तान वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय की सूची में सौरव गांगुली को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यही नहीं, उन्होंने क्रिकेट से इतर भी एक उपलब्धि अपने नाम की। विराट कोहली सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन लिस्ट में लगातार तीसरे साल नंबर वन पर रहे हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 237.5 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 1691 करोड़ रुपए) है।

ग्लोबल वैलुएशन एंड कॉर्पोरेट फाइनेंस एडवाइजर डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 104.5 मिलियन यूएस डॉलर है। उन्हें एक पायदान का इजाफा हुआ है। वे पिछले साल तीसरे नंबर पर थे। वहीं, पिछले साल दूसरे नंबर पर रहीं दीपिका पादुकोण तीसरे नंबर पर खिसक गईं हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 93.5 मिलियन यूएस डॉलर है। इस लिस्ट के टॉप-20 सेलिब्रिटी में 4 क्रिकेटर हैं। इसमें विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के नाम शामिल हैं। रोहित ने इस लिस्ट में पहली बार जगह बनाई है। महेंद्र सिंह धोनी 41.2 मिलियन यूएस डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 9वें नंबर पर हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पिछली साल जारी लिस्ट में 12वें नंबर पर थे।

बॉलीवुड के पॉवर कपल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (दोनों की 93.5-93.5 मिलियन डॉलर) की ब्रांड वैल्यू के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दीपिका ने लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी होने का अपना दर्जा बरकरार रखा है। वहीं रणवीर सिंह एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। टॉप-20 में शामिल सेलिब्रिटी की कुल ब्रांड वैल्यू 1.1 बिलियन यूएस डॉलर है। टॉप-10 सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू कुल ब्रांड वैल्यू का 75% है।

टॉप 20 सेलिब्रिटी और उनकी ब्रांड वैल्यू

सेलिब्रिटी2019 ब्रांड रैंक2019 ब्रांड वैल्यू2018 ब्रांड रैंक
विराट कोहली1237.51
अक्षय कुमार2104.53
दीपिका पादुकोण393.52
रणवीर सिंह393.54
शाहरुख खान566.15
सलमान खान655.76
आलिया भट्ट745.88
अमिताभ बच्चन842.57
महेंद्र सिंह धोनी941.212
आयुष्मान खुराना1040.3नए
ऋतिक रोशन1138.910
वरुण धवन1235.29
प्रियंका चोपड़ा1332.219
रणबीर कपूर142716
सचिन तेंदुलकर1525.114
आमिर खान1624.911
टाइगर श्राफ1724.2नए
अनुष्का शर्मा1823.913
करीना कपूर1923.717
रोहित शर्मा2023नए