टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम का सबसे कूल बॉय माना जाता है। वे हमेशा महंगी घड़ी, महंगे जूते और रंगीन हेडफोन में दिखाई देते हैं। फैंस तो उनकी तुलना वेस्टइंडीज की खिलाड़ियो से करते हैं। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हार्दिक टीम में मनोरंजन करने वाला खिलाड़ी है। कोहली का कहना है कि हार्दिक के हेडफोन में हमेशा अंग्रेजी गाना बजते रहता है, लेकिन उसे गाने के शब्द भी नहीं आते हैं। वह वो हिलते रहता है। कोहली और हार्दिक जल्द ही आमने-सामने होने वाले हैं। आईपीएल में दोनों का मुकाबला होगा।

स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर ने तीन साल पहले अपने यूट्यूब चैनल ‘ऑकट्री स्पोर्ट्स’ पर कोहली के इंटरव्यू का वीडियो पोस्ट किया था। उसमें कोहली ने टीम के खिलाड़ियों के बारे में बताई। उन्होंने कहा, ‘‘टीम के चेंज रूम में पंजाबी गाना ज्यादा चलता है। क्योंकि, आईपॉड सभी लाते नहीं हैं। हार्दिक पंड्या के पास आईपॉड है। उसमें सारे इंग्लिश गाने हैं। उसको एक भी गाने के 5 शब्द भी नहीं आते हैं। उसको बस बीट चाहिए और वो बस हिलते रहता है। उसके गानों से हम परेशान हो जाते हैं। बचा मेरा आईपॉड तो उसमें पंजाबी गाने बजते हैं। कभी-कभी रोमांटिक गाने भी बजते हैं। हार्दिक के जैसा खोया आदमी मैंने कभी नहीं देखा। वो कुछ भी बोल देता है।’’

कोहली ने आगे कहा, ‘‘हाल ही में वह अश्विन का नाम ले रहा था। उसने बोल दिया कि अरे वो रविकश्यप अश्विन क्या जबरदस्त बॉलिंग करता है। वो दिल का साफ है, लेकिन कहीं भी कुछ भी बोल देता है। वहीं, रोहित शर्मा भी मजाकिया है। उसको कोई बात करनी है तो बिल्कुल टपोरी भाषा में बोलेगा। उसने जो बोल दिया उसे आपको खुद समझना होगा। शिखर धवन भी बहुत मजाकिया हैं। एक बार रणजी ट्रॉफी दिल्ली का मैच था। हम स्लिप में खड़े थे। विकेटकीपर थे पुनीत बिष्ट। एक नया खिलाड़ी आया था। वो मेरे पास आकर बार-बार बोल रहा था कि ये बैट कहां से लिया है और ये जूते कहां से लिए हैं।’’

कोहली ने कहा, ‘‘मैं दिन में जब भी पीछे देखता था तो वो ही नजर आता था। इसी बीच पुनीत बिष्ट ने कहा वो लड़का परेशान करने वाला हो सकता है लेकिन ठीक बंद है। इसी बीच धवन के मुंह से निकला कि वो लड़का तो ठीक है, लेकिन नोटबुक्स में आने की कोशिश करता है। मैंने उनसे पूछा कि नोटबुक्स क्या होता है तो उन्होंने कहा कि नोटबुक्स नहीं गुडबुक्स। इसके बाद मैं जमीन पर लेटकर हंसने लगा। विकेटकीपर के मुंह से भी हंसी निकल गई। धवन काफी मजेदार आदमी हैं।’’