लॉकडाउन के दौरान सभी एथलीटों के लिए जो एकमात्र सकारात्मक बात हुई है, वह यह कि वे सभी घर के अंदर रहते हुए परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को एंटरटेन करने के वे नए-नए तरीके भी खोज रहे हैं। दुनिया भर में एथलीट परिजनों के साथ घर पर जो कर रहे हैं, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उसकी जानकारी दे रहे हैं। वे अपने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी अलग नहीं हैं। वे अपने प्रशंसकों को अपनी गतिविधियों के बारे में लगातार अपडेट करते रहते हैं।

उनकी पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि वे घर में कपड़े धोने से लेकर बेटे जोरावर के साथ खेलने और ट्रेनिंग तक, हर तरह की विभिन्न गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखते हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बेटे जोरावर के साथ बॉलीवुड के एक लोकप्रिय गाने ‘डैडी कूल’ पर डांस करते दिख रहे हैं।

धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इस मस्तीखोर इंसान के साथ जीवन बहुत मजेदार है! साची बोलू तो डैडी और बेटा दोनों ही कूल! इस छोटू को ढेर सारा प्यार। इसके बाद उन्हें प्यार भरे दिल वाली एक इमोजी भी पोस्ट की। यह गाना शाहरुख खान और पूजा भट्ट की फिल्म चाहत का है। फिल्म में यह गाना शाहरुख और उनके पिता का किरदार निभा रहे अनुपम खेर के ऊपर फिल्माया गया है। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।

वीडियो में धवन और बेटे के बीच ‘जबर्दस्त’ टक्कर होती दिख रही है। जोरावर जहां डैडी को ठंड (कूल-कूल) रखने की सलाह देते दिख रहे हैं। वहीं, पापा धवन कह रहे हैं, ओ बिगड़े दिल शहजादे कम उम्र की दुल्हन ला दूंगा, बाप हूं मुंडे तेरा, तुझे घोड़ी पर चढ़वा दूंगा। शादी है बर्बादी, ये नारे मैं लगवा दूंगा।

उनकी इस पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। यही नहीं, दुनिया के महानत बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। लारा ने लिखा, मेरे घर की अगली विजिट पर डांसिग क्लासेस। इस पर धवन ने कहा- डील डन लीजेंड। इसके अलावा उनकी इस पोस्ट पर और भी अन्य सेलेब्रिटीज ने मजेदार कमेंट किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

Life is so much fun with this mastikhor insaan! Sachi bolu toh daddy aur beta dono hi cool! Love this little one

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?