बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के यूपी भाजपा का अगला अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग निश्चित है। क्योंकि पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने। 14 दिसंबर को यूपी भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है।

महाराजगंज से 7 बार के लोकसभा सांसद और ओबीसी कुर्मी समुदाय के नेता पंकज चौधरी को बीजेपी यूपी में आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में देख रही है। भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ओबीसी वोट बैंक, विशेष रूप से कुर्मी समुदाय में भारी असंतोष का सामना करना पड़ा था, और नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को उस असंतोष को दूर करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों- गोरखपुर और महाराजगंज से होंगे। पढ़िए, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

Live Updates

UP BJP State President Election Live Updates: पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

03:18 (IST) 14 Dec 2025

पंकज चौधरी बोले - हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि नामांकन दाखिल कर दिया गया है। जांच चल रही है। कल जब घोषणा की जाएगी, तब कुछ और कहा जा सकता है... कोई भी पद बड़ा या छोटा नहीं होता। पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में, जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, हम उसे पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

03:12 (IST) 14 Dec 2025

14 दिसंबर को होगी बची हुई प्रक्रिया

यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लेकर लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया अभी पूरी हुई है। शेष प्रक्रिया कल दोपहर में होगी। आगे का कार्यक्रम उसी समय घोषित किया जाएगा।

22:50 (IST) 13 Dec 2025

जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से भ्रष्टाचार बढ़ा है- शिवपाल

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "... जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से भ्रष्टाचार बढ़ा है... इस सरकार ने वादा किया था कि भ्रष्टाचार रोकेंगे। भाजपा जनता की सरकार नहीं है। इस सरकार में लोकतंत्र नहीं है। यह पूंजीपतियों की सरकार है..."

19:57 (IST) 13 Dec 2025

पता चल गया, बीजेपी ने इस वजह से पंकज चौधरी को सौंपी यूपी की बागडोर, लोकसभा चुनाव 2024 से है कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। किसी अन्य उम्मीदवार के न होने से उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग सुनिश्चित हो चुका है। रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा होगी। चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह का स्थान लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया का सुचारू रूप से संपन्न होना प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व में सहमति को दर्शाती है।

https://www.jansatta.com/rajya/bjp-eyes-on-2027-uttar-pradesh-assembly-election-kurmi-pankaj-chaudhary-state-president/4311017/

18:15 (IST) 13 Dec 2025

Pankaj Chaudhary BJP News Live: पंकज चौधरी के साथ कौन-कौन थे प्रस्तावक

योगी आदित्यनाथ

केशव प्रसाद मौर्य

ब्रजेश पाठक

स्मृति ईरानी

सूर्यप्रताप शाही

स्वतंत्रदेव

दारा सिंह चौहान

ए के शर्मा

कमलेश पासवान

अशीम अरुण

18:14 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP President Live Updates: पंकज चौधरी के नाम का आधिकारिक ऐलान कल

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आधिकारिक ऐलान रविवार को होगा। पंकज चौधरी गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते माने जाते हैं। सात बार से पंकज चौधरी सांसद हैं।

18:14 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP President Live Updates: पंकज चौधरी पर क्या बोले सपा प्रवक्ता फखरूल हसन

पंकज चौधरी के नामांकन पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरूल हसन ने कहा है कि इससे समाजवादी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है यह उनका निजी मामला है हालांकि इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य पिछड़े वर्ग से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. लेकिन इससे उत्तर प्रदेश में पिछड़ों का हक ही मारा गया था

18:12 (IST) 13 Dec 2025

Pankaj Chaudhary First Reaction: ‘कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता’, नामांकन दाखिल करने के बाद पंकज चौधरी का पहला रिएक्शन

पंकज चौधरी ने कहा, "नामांकन दाखिल हुआ है, जांच चल रही है। कल जब घोषणा होगी तभी मैं कुछ कह पाऊंगा। कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता, जो दायित्व मिलता है उसे पार्टी के कार्यकर्ता के नाते हम पूरी निष्ठा से निभाते हैं।"

https://www.jansatta.com/rajya/pankaj-chaudhary-first-reaction-after-up-bjp-state-president-nomination/4310961/?ref=hometopblock_hp

17:32 (IST) 13 Dec 2025

पंकज चौधरी ने क्या कहा?

आज लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद हेतु माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के मा. महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मा. मंत्रीगण, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

https://twitter.com/mppchaudhary/status/1999803855794835536

16:28 (IST) 13 Dec 2025

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा- अध्यक्ष पद हेतु मा. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के नामांकन समारोह में उपस्थित रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज 'संगठन पर्व' के अंतर्गत @BJP4UP के अध्यक्ष पद हेतु मा. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के नामांकन समारोह में उपस्थित रहा।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1999780830617706996

15:50 (IST) 13 Dec 2025

राज्य के लिए भाजपा की चुनाव प्रक्रिया आज खत्म हो गई है, और लोग भी उत्साहित हैं- मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "एक नामांकन हुआ है, पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 3 बजे तक समय निर्धारित था, और सिर्फ एक नामांकन हुआ है। घोषणा कल की जाएगी, राज्य के लिए भाजपा की चुनाव प्रक्रिया आज खत्म हो गई है, और लोग भी उत्साहित हैं।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1999786012520886500

15:49 (IST) 13 Dec 2025

बिहार में लालू यादव का जो हाल हुआ, वही हाल यहां अखिलेश यादव का होगा- भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह

भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "पंकज चौधरी सात बार लोकसभा में सांसद रहे हैं और केंद्रीय मंत्री भी रहें। आज योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र चौधरी और अन्य लोग उनके साथ नामांकन दाखिल करने गए। उसके बाद कोई और फॉर्म भरने नहीं गया। इससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को चुनौती दे रही है, और उनका झूठा नैरेटिव और उनके PDA का भ्रम 2027 में टूट जाएगा। बिहार में लालू यादव का जो हाल हुआ, वही हाल यहां अखिलेश यादव का होगा..."

15:44 (IST) 13 Dec 2025

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व हमारे वरिष्ठ 7 बार के सांसद को जो जिम्मेदारी देने जा रहा है- साध्वी निरंजन ज्योति

भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, "भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व हमारे वरिष्ठ 7 बार के सांसद को जो जिम्मेदारी देने जा रहा है, उनके कार्यकाल में सब अच्छा होगा और प्रदेश अच्छा चलेगा।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1999783866933068164

14:51 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP State President Election Live Updates: पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने राज्य भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1999767023757512902

14:49 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP State President Election Live Updates: यूपी में कुर्मी समुदाय की भूमिका

उत्तर प्रदेश में 6 से 10 प्रतिशत तक कुर्मी वोटर हैं और 40 से 50 विधानसभा सीटों पर उनकी भूमिका निर्णायक मानी जाती है। ऐसे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी का नाम सामने आना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

14:48 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP State President Election Live Updates: पंकज चौधरी को क्यो आगे लाई बीजेपी

भाजपा पंकज चौधरी को आगे कर कुर्मी समुदाय में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। पारंपरिक रूप से इस समुदाय को कृषक समुदाय भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 1990 के दशक में ओबीसी आंदोलन के बाद कुर्मी समाज और ज्यादा चर्चा में आया। एक समय यह समुदाय कांग्रेस और बसपा दोनों के लिए स्विंग वोटर माना जाता था, लेकिन 2014 के बाद मोदी लहर में यह वोट बैंक काफी हद तक भाजपा के साथ जुड़ गया।

14:47 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP State President Election Live Updates: पंकज चौधरी की मां उज्ज्वला चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं

पंकज चौधरी का परिवार भी राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहा है। उनके पिता स्वर्गीय भगवती प्रसाद चौधरी एक बड़े जमींदार थे। वहीं, उनकी मां उज्ज्वला चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में आज भी उनके योगदान को याद किया जाता है। उनकी पत्नी भाग्यश्री चौधरी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जो फिलहाल राजनीति से दूर हैं।

14:47 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP State President Election Live Updates: कुर्मी समुदाय से आते हैं पंकज चौधरी

उनका जन्म 20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में हुआ था। वह कुर्मी समुदाय से आते हैं, जिसका पूर्वी उत्तर प्रदेश में खासा प्रभाव माना जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पंकज चौधरी ने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। उस समय बताया गया था कि उनके पास करीब 41.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।

14:46 (IST) 13 Dec 2025

UP BJP State President Election Live Updates: पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद चुनाव से की थी

पंकज चौधरी वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। बीजेपी में जब भी किसी बड़े कुर्मी चेहरे की बात होती है, तो पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे रहता है। वह महाराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने जा चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद चुनाव से की थी। इसके बाद पार्टी संगठन और चुनावी राजनीति में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी राजनीतिक अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके घर गए थे, जिसकी तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

UP BJP State President Election Live Updates: पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद चुनाव से की थी। इसके बाद पार्टी संगठन और चुनावी राजनीति में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।