एक क्रिकेटर की संपत्ति कई कारणों से बनती है, जिनमें से सबसे अहम होती है मैच फीस और स्पॉान्सरशिप। क्रिकेट दुनिया के कुछ लोकप्रिय खेलों में से एक है। भारत में इस खेल के प्रशंसक करोड़ों में हैं। भारत में क्रिकेट इतना फॉलो किया जाता है, किसी भी बड़े क्रिकेटर को बॉलीवुड सुपरस्टार से कम सेलिब्रिटी नहीं आंका जाता।

भारत में क्रिकेट के खिलाड़ियों और इस खेल की ब्रांड वैल्यू इतनी ज्यादा है कि जब कोई कंपनी अपना एड इन खिलाड़ियों के जरिए कराती है तो बदले में उसके लिए कंपनी उन्हें बड़ी रकम देती है। कई बार यह राशि करोड़ों में होती है। किसी भी खिलाड़ी के लिए पैसे कमाने का यह सबसे आसान तरीका है। इसी कारण जब भी उन्हें टूर्स और टूर्नामेंट से खाली समय मिलता है तो वे पैसे कमाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

यदि हम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट हस्तियों की बात करें तो इस मामले में भारतीयों का जलवा है। दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर क्रिकेट हस्तियों में से 5 भारतीय हैं। यहां तक कि टॉप-3 भारतीय ही हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की किवदंती बन चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर को मास्टर ब्लास्टर के नाम से भी जाना जाता है। सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 115 मिलियन डॉलर (करीब 870 करोड़ रुपए) है, जो उन्हें दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट हस्ती बनाती है।

सचिन के बाद इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। अपनी अगुआई में टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी की कुल संपत्ति 111 मिलियन डॉलर (करीब 840 करोड़ रुपए) है। उनकी रीबॉक, गोडैडी, टीवीएस मोटर्स, कोलगेट, स्निकर्स, सोनी ब्राविया, ओरिएंट और कई अन्य के साथ एंडोर्समेंट डील है।

तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके विराट कोहली क्रिकेट सुपरस्टार हैं। फोर्ब्स 2019 की शीर्ष 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में वे इकलौते क्रिकेटर थे। कोहली की कुल संपत्ति 92 मिलियन डॉलर (करीब 696 करोड़ रुपए) है। वे गूगल, कोलगेट, पेप्सी, वॉल्वोलाइन, ऑडी इंडिया और उबर जैसे बड़े ब्रांडों के एड करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की गिनती सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। उन्होंने 324 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी टीम की अगुआई की। इसमें उन्होंने 220 में जीत हासिल की। पोंटिंग को 2000 के दशक के क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित जा चुका है। उनकी कुल संपत्ति 65 मिलियन डॉलर (करीब 492 करोड़ रुपए) है।

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज ब्रायन लारा आईसीसी हॉल ऑफ फेम में भी शामिल हैं। क्रिकेट के बाद उन्होंने गोल्फ को चुना और वहां भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े। ब्रायन लारा को द प्रिंस के नाम से भी जाना जाता है। उनकी कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर (454 करोड़ रुपए) है।

दुनिया की टॉप-10 अमीर क्रिकेट हस्तियां

क्रिकेटरकुल संपत्ति (अनुमानित)
सचिन तेंदुलकर870 करोड़ रुपए
महेंद्र सिंह धोनी840 करोड़ रुपए
विराट कोहली696 करोड़ रुपए
रिकी पोंटिंग492 करोड़ रुपए
ब्रायन लारा454 करोड़ रुपए
शेन वार्न394 करोड़ रुपए
वीरेंद्र सहवाग303 करोड़ रुपए
जैक्स कैलिस265 करोड़ रुपए
युवराज सिंह265 करोड़ रुपए
शेन वार्न227 करोड़ रुपए