मुकेश अंबानी दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीमों के मालिकों की सूची में पहले स्थान पर हैं। अप्रैल 2021 में फोर्ब्स की ओर से जारी की गई सूची में वह माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंचे।
साल 2020 में स्टीव बाल्मर पहले नंबर पर थे। फोर्ब्स के मुताबिक, लॉस एंजिल्स क्लिपर्स बास्केटबॉल टीम के मालिक बाल्मर की कुल संपत्ति अब 68.7 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 52.7 अरब डॉलर थी, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 84.5 बिलियन डॉलर (फोर्ब्स के मुताबिक, अप्रैल 2021 तक) से अधिक है। फोर्ब्स के अनुसार, प्रमुख स्पोर्ट्स लीग में टीमों के शीर्ष 20 मालिकों की संयुक्त नेटवर्थ 427 बिलियन डॉलर है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी पहले नंबर पर हैं।
माना जाता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने टेलीकॉम ऑपरेशंस को अनिवार्य जरूरी बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत स्पोर्ट्स कॉन्टेंट प्ले कर रही है। भारत में सभी प्रकार के खेल खेले जाते हैं। इनमें क्रिकेट सब पर राज करता है। हालांकि, रिलायंस क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी बढ़ावा दे रहा है।
वायकॉम18 (मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले नेटवर्क18 और वायकॉमसीबीएस के बीच 51:49 जॉइंट वेंचर) ने 11 सितंबर 2021 को कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 के लिए मीडिया प्रसारण अधिकार (60 मिलियन डॉलर (करीब 450 करोड़ रुपए में) हासिल किए थे।
दिलचस्प बात यह है कि 2010 तक प्रसारण अधिकार वॉल्ट डिजनी कंपनी इंडिया के स्पोर्ट्स नेटवर्क स्टार स्पोर्ट्स के पास थे। वायकॉम18 निश्चित रूप से, धीरे-धीरे खेल प्रतियोगिताओं की एक सीरीज के प्रसारण अधिकार हासिल कर रहा है। खास यह है कि इनमें से बहुत सारे अधिकार रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फर्म RISE Worldwide ने हासिल किए हैं।
RISE Worldwide को पहले IMG Reliance के नाम से जाना जाता था। ये सभी चीजें इस तथ्य की ओर इशारा करती हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज खेल को एक व्यावसायिक इकाई के रूप में चलाने को लेकर गंभीर है। स्पोर्ट देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज के गेमप्ले का अहम हिस्सा है।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। नीता अंबानी और रिलायंस ने इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) में भी बड़े पैमाने पर योगदान दिया है।
रिलायंस फाउंडेशन भारत के ग्रामीण हिस्सों में फुटबॉल के विकास पर काम कर रहा है। रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स के तहत फुटबॉल अकादमी चलाई जा रही है। इसका नेतृत्व आकाश अंबानी कर रहे हैं। वह रिलायंस जियो का भी नेतृत्व करते हैं। रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स ने कई कार्यक्रम बनाए हैं, जिसके तहत कई क्लबों को प्रतिभावान खिलाड़ी दिए जाते हैं और ऐसे ही खिलाड़ियों की खोज की जाती है।