महेंद्र सिंह धोनी के बाइक प्रेम से सभी लोग परिचित हैं। उन्होंने अपने घर में एक अलग से शीशे का गैराज बनवा रखा है जिसमें दर्जनों बाइक हैं। लॉकडाउन में धोनी अपनी पुरानी बाइक यमाहा को चलाते दिखे भी थे। क्रिकेट फैंस ये जानना चाह रहे थे कि लॉकडाउन के दौरान माही ने क्या किया। इसका जवाब उन्हें उनकी पत्नी साक्षी धोनी से मिल गया। दरअसल, रविवार यानी 31 मई को साक्षी पहली बार इंस्टाग्राम लाइव चैट पर आईं। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि धोनी ने लॉकडाउन के दौरान 7 बाइक को असेंबल किया है।

साक्षी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के इंस्टाग्राम लाइव चैट पर कहा, ‘यह मेरा पहला इंस्टाग्राम लाइव है। माही ने कहा कर लो, कोई बड़ी बात नहीं। मेरे इंस्टाग्राम पर सभी माही के फैन हैं, मेरे नहीं। इसके लिए उन्हें शुक्रिया कहना चाहिए। हम लॉकडाउन में घर में ही रहते हैं। सिर्फ धोनी क्रिकेट की प्रैक्टिस के जाते हैं। माही ने लॉकडाउन में 7 बाइक को खुद से असेंबल किया। सबके पार्ट को अलग करके खुद से असेंबल किया।’’

इस दौरान साक्षी ने एक मजेदार बात भी बताई। दरअसल, धोनी एक बाइक को पूरा असेंबल कर दिया, लेकिन एक पार्ट लगाना भूल गए। साक्षी ने कहा, ‘‘एक बाइक स्टार्ट नहीं हो पाई। उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने सबकुछ किया, लेकिन एक चीज छूट गई। अगले दिन माही फिर से उसमें लग गए। इससे पता चलता है कि वे परफेक्ट नहीं हैं। वे भी अन्य लोगों की तरह सबकुछ में परफेक्ट नहीं हैं।’’ 4 जुलाई में शादी के 10 साल हो जाएंगे।

Online Game खेलने के लिए क्‍लिक करें

 

View this post on Instagram

 

#WhistlePodu @ruphas

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on


साक्षी ने कहा, ‘‘यह एक अच्छा सफर रहा है। मैंने माही की वजह से सबकुछ देख लिया। उससे पहले मैं कॉलेज में थी। बैचलर के बाद शादी हो गई। उनके साथ मैंने सबकुछ सीखा और दुनिया देखा। धोनी को पद्म भूषण, लेफ्टिनेंट कैप्टन की मानद उपाधि मिलना और वर्ल्ड कप 2011 जीत उनके साथ मेरी बेस्ट मोमेंट रही। लोगों को लगता है कि धोनी हमेशा शांत रहते हैं। लेकिन वे शांत नहीं हैं। सिर्फ मेरे कारण ही उन्हें गुस्सा आता है। कहीं और का गुस्सा वो मेरे सामने उतारते हैं और मैं उससे खुश होती हूं। उनके साथ मेरे अलावा कोई भी झगड़ा नहीं कर सकता।’’