Covid-19: महेंद्र सिंह धोनी को पेशेवर क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए तकरीबन 9 महीने हो गए हैं। क्रिकेट से दूर होने के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान खबरों में बने रहते हैं। दुनिया भर के लोग कोरोनावायरस से परेशान हैं। भारत में 600 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। इस बिमारी को रोकने के लिए देशभर में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया। इस दौरान सबको घर में रहने के लिए कहा गया है। यूपी पुलिस ने सरकार के इस बात को आमलोगों तक पहुंचाने के लिए धोनी का सहारा लिया है।
Coronavirus in India Latest LIVE Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना के संक्रमण दर में कमी, केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया
दरअसल, यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो महेंद्र सिंह धोनी का है। यह पिछले साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का है। इसमें माही को रन आउट होते हुए दिखाया गया है। यूपी पुलिस फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘‘हमें कोरोना से मैच जीतना है! कैसे, अंदर रहकर।’’ यूपी के अलावा कई राज्यों की पुलिस अलग-अलग तरीके से लोगों को घर से नहीं निकलने के लिए कह रही है।


हालांकि, यूपी पुलिस ने जो तस्वीर शेयर की है वह भारतीय क्रिकेट फैंस कभी देखना नहीं चाहते हैं। धोनी के रन आउट होते ही भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। न्यूजीलैंड ने भारत को 240 रन का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया 49.3 ओवर में 221 रनों पर सिमट गई थी। धोनी ने 50 रन की पारी खेली थी। उन्हें मार्टिन गुप्टिल ने डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट कर भारत के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया था।

धोनी ने उसी मैच के बाद ब्रेक ले लिया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए वापसी करेंगे। फैंस को लग रहा था कि वे आईपीएल में बेहतर खेलकर इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे। कोरोनावायरस के कारण आईपीएल को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में धोनी फिर से मैदान पर दिखेंगे या नहीं इस पर भी सवाल उठने लगे हैं।