टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आज इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ लाइव आएंगी। इसकी जानकारी सीएसके ने दी। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर फैंस को हैरान कर दिया था। सीएसके ने उस जगह की तस्वीर डाली जहां हाल ही में माही बेटी जीवा को बाइक पर बिठाकर घुमा रहे थे। उसने कैप्शन में लिखा- कल। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए। लोगों को लगा कि माही लाइव आने वाले हैं।
सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉकडाउन में कई खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए। इस दौरान सुरेश रैना, हरभजन सिंह, मुरली विजय और फाफ डुप्लेसिस समेत कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी लाइव हुए। हर बार फैंस महेंद्र सिंह धोनी को बुलाने की मांग कर रहे थे। सीएसके ने इंस्टाग्राम पर जैसे ही धोनी के फॉर्महाउस की तस्वीर को शेयर किया, फैंस दीवाने हो गए। उन्होंने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि रविवार को उनके थाला (बड़े भाई) धोनी लाइव आएंगे।
इंस्टाग्राम पर चेन्नई क 4.2 मिलियन फॉलोवर हैं। उसने अभी तक 4781 पोस्ट किए हैं। सीएसके खुद 195 लोगों को फॉलो करती है। धोनी के फॉर्महाउस की तस्वीर को अब तक 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। करीब 1000 कमेंट आए हैं। एक फैन ने इस पोस्ट को देखने के बाद धोनी के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते हुए कमेंट किया- मैं रो रही हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- कल 27 घंटे ऑनलाइन रहूंगा और पेज रिफ्रेश करता रहूंगा। एक फैन ने सीएसके से पूछा- क्या थाला लाइव आ रहे हैं?
Online Game खेलने के लिए क्लिक करें
इससे पहले बुधवार यानी 27 मई की शाम को ट्विटर पर कुछ यूजर #DhoniRetiers कराने लगे। इस पर माही की पत्नी साक्षी के सब्र का बांध टूट गया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘‘यह सब सिर्फ अफवाह है! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से बीमार कर दिया है! #DhoniRetires’ ट्वीट करने वालों जाओ अपना काम करो।’’ हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को अपने आधिकारिक अकाउंट से हटा दिया।