MS Dhoni comeback Updates: क्रिकेट फैंस पिछले 8 महीने से एक सवाल लगातार पूछ रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी कब होगी? धोनी कब फिर से ब्लू जर्सी में दिखेंगे? क्या वे टी20 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे? भले ही इन सवालों के जबाव अब तक नहीं मिल पाए हैं, लेकिन फैंस अभी तक धोनी की राह देख रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान IPL 2020 से वापसी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। फैंस को उम्मीद है कि वे इस IPL के इस सीजन में खेल पाएंगे।
इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने धोनी की वापसी को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस तस्वीर में पूर्व भारतीय कप्तान मुस्कुरा रहे हैं। बोर्ड ने लिखा- मुस्कुराहट ही रास्ता है। इस ट्वीट को 65 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। फैंस माही को ब्लू जर्सी में देखना चाहते हैं।
दूसरी ओर, सुनील गावस्कर ने धोनी की वापसी पर कहा कि इसकी संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से धोनी को भारत के वर्ल्ड कप टीम में देखना चाहूंगा, लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं है। टीम आगे बढ़ गई है। धोनी कोई बड़ी घोषणा करने वाले नहीं हैं इसलिए मुझे लगता है कि वे चुपचाप खेल से संन्यास ले लेंगे।’’

माही के एक फैन ने उनकी तस्वीरों का कोलाज बनाया। उसने BCCI को किए कमेंट में फोटो भी डाला। उसने लिखा- धोनी कप्तान शब्द के पर्याय हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के अन्य फैन ने बीसीसीआई के ट्वीट पर कमेंट में माही की एक तस्वीर डाली और लिखा- इस पल का इंतजार कर रहा हूं।
बीसीसीआई की ट्वीट पर कमेंट करते हुए फैंस बोल रहे हैं कि धोनी की वापसी टी20 वर्ल्ड कप में ही हो। माही वनडे वर्ल्ड कप के बाद से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं।